नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की


 महाकुम्भ 2025 के शुभ अवसर पर कुष्ठ आश्रम शिल्पग्राम रोड़ ताजनगरी आगरा में  आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को कथा प्रवक्ता पं गरिमा  किशोरी ने वामन अवतार कथा का सार बताया। साथ ही श्री रामजन्मोत्सव, श्री रामकथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन भी किया गया। व्यासपीठ से पूज्या पं गरिमा किशोरी  ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है।  हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। उन्होंने बताया कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईषर्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।वामन अवतार की कथा के सार के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव व श्रीरामकथा का वर्णन करते हुए गरिमा किशोरी जी ने कहा कि श्री राम जी त्याग, आदर्श व कर्तव्यनिष्ठ थे। वे नम्र ,सरल व महान व्यक्तित्व के धनी थे।उनका जीवन से हमें हमेशा आदर्शों पर चलते हुए जीवन को महान बनाने की प्रेरणा देती है। अंत मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान मधुर संगीत में भक्त झूमते हुए उच्च स्वर में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया  लाल की,,,साथ ही आरती व प्रसादी वितरण के साथ चौथे दिन की कथा का समापन हुआ। इस  दौरान माता बहन सखियाँ बनकर आयी अंत में सभी ने नृत्य किया। इस शुभ अवसर पर परीक्षित चंद्रशेखर एवं राधिका, मुख्य यजमान गुरमुख दास  व्यानी एवं रजनी व्यानी ,भीष्म लालवानी, गोवर्धन सोनेजा, सुमन भारद्वाज,मनोज रानो,श्रीनिवास अग्रवाल, डॉ सुमन, राकेश अग्रवाल,मनोज गुप्ता,विजय गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य,पवन अग्रवाल,  मोतीराम अमुलानी,अमरलाल खोरेजा,बंटी करीरा, संजय नोतनानी,योगेश  जारानी,आनंद नोतनानी,आदि सेवा में

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।