Posts

Showing posts from July, 2025

नगर निगम की खुली पोल: आगरा शहर जलमग्न, कई क्षेत्रों में जल भराव

Image
 आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में नगर निगम की पोल खुल गई है। पूरे शहर का हाल बेहाल है। बारिश पढ़ने पर व्यापाक इंतजाम ही नहीं आगरा के लगभग हर वार्ड में पानी भर गया, सड़कें तालाब बन गईं और नाले नालियों का गंदा पानी गलियों कॉलोनीयों और दुकानों में घुस गया।आम जनमानस का परेशान व्यापारियों का कारोबार आना-जाना ठप हो गया है। लोग घरों में कैद हैं और गलियों में बदबू का माहौल बना हुआ है। जलभराव की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है, हर गली-मोहल्ला गड्ढों से भरा पड़ा है। टूटी सड़कें, जर्जर नाली व्यवस्था और लापरवाह नगर निगम—आगरा की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।*"वाह रे प्रशासन, वाह रे भगवान*जनता जानना चाहती है क्या यही उत्तर प्रदेश का नंबर दो पर आने वाला आगरा धोखा है, व्यापारियों का लाखो करोडो का नुक्सान, गुर तेग बहादर कॉलोनी के घरो मे पानी भर गया अनेको बस्ती घर जलमग्न बिजलीघर मुग़ल रोड अग्रवन सेवा सदन रोड कमलानगर बल्केश्वर आईटीआई रोड श्मशाबाद रोड फतेहाबाद रोड  इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नगर निगम की निष्क्रियता और लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।अब देखना यह है, कि शासन-प्रशासन ...

पूर्व घोषित ओरिएंटेशन कार्यक्रम की परिवर्तन सूचना एवं संशोधित कार्यक्रम की घोषणा

Image
 आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने अवगत कराया है कि सत्र 2025–26 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु पूर्व में दिनांक 1, 2 एवं 4 अगस्त 2025 को निर्धारित ओरिएंटेशन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। अब इस कार्यक्रम को संशोधित रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी नवीन रूपरेखा निम्नानुसार है।संशोधित कार्यक्रम का आयोजन गंगाधर शास्त्री भवन में तीन चरणों में किया जाएगा। दिनांक 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का, 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को 11:00 बजे बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का तथा 7 अगस्त 2025 (गुरुवार) को 11:00 बजे बी.एससी. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से विनम्र अनुरोध है कि वे संशोधित तिथि, दिन एवं समय के अनुसार कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों। साथ ही, उन्हें यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने प्रवेश से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेज़ अपने साथ लेकर आएँ। Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

श्रीमती बी०डी० जैन कन्या महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचन्द और भक्तिकाल के राम भक्ति शाखा के मूर्धन्य महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी जयन्ती पर हिन्दी विभाग द्वारा एक कार्यक्रम

Image
आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन कन्या महाविद्यालय में 31.07.2025 को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द और भक्तिकाल के राम भक्ति शाखा के मूर्धन्य महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी जयन्ती पर हिन्दी विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दी साहित्य की दोनों महान विभूतियों के साहित्य पर विचार विमर्श, व्याख्यान, कहानी पाठ एवं रामचरितमानस की चौपाईयों और दोहों का पाठन छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की कर्मठ प्राचार्या प्रो० वन्दना अग्रवाल जी और हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो० शिखा श्रीधर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। प्राचार्या जी द्वारा राम राज्य की अवधारणा एवं राम-सीता के नाम की नैतिक मूल्यों के रूप में व्याख्या की। कार्यक्रम को गति देते हुए डॉ० प्रतिमा सिंह द्वारा मानस मर्मज्ञ गोस्वामी जी की चौपाईयां एवं मानस के मर्मज्ञ को छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए प्रस्तुत किया गया। इस महती कार्यक्रम की सूत्रधार एवं कुशलसंचालन सुश्री अंकिता तिवारी द्वारा किया गया। सुश्री अंकिता तिवारी ने तुलसीदास जी के समन्वयवाद पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो० शिखा श्रीधर ...

अमेरिका द्वारा 25% टैरिफ – भारत के छोटे व्यापार और व्यापारियों पर सीधा हमला” - पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी

Image
अभी कुछ देर पहले ही अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले कुछ प्रमुख उत्पादों पर 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की है। देखने में यह एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक निर्णय लगता है, लेकिन इसके पीछे की मार सीधे भारत के छोटे व्यापारियों, कारीगरों और मज़दूरों पर पड़ेगी, खासकर उत्तर प्रदेश के आगरा जैसे शहरों में, जहां हज़ारों लोग जूता उद्योग, संगमरमर कारीगरी और हस्तशिल्प पर निर्भर हैं।जब भारतीय माल पर इतना भारी टैक्स लग जाएगा, तो वह अमेरिका में महंगा बिकेगा और प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएगा। इसका मतलब है – कम ऑर्डर, कम उत्पादन, और रोज़गार में गिरावट।

सत्र 2025-26 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित*

Image
 आगरा कॉलेज, आगरा। दिनांक: 30 जुलाई 2025 प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी दी है कि आगरा कॉलेज, आगरा में सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संरचना, पाठ्यक्रम की रूपरेखा, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं की सुविधा, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन नियम, छात्रवृत्ति, एन.एस.एस., एन.सी.सी., रोवर्स-रेंजर्स तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम गंगाधर शास्त्री सभागार में निम्न तिथियों पर सम्पन्न होगा: 1. 01 अगस्त 2025 (प्रातः 11:00 बजे) – बी.ए. (छात्र एवं छात्राएँ) 2. 02 अगस्त 2025 (प्रातः 11:00 बजे) – बी.बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी), एवं पी.जी. डिप्लोमा इन जर्नलिज्म 3. 04 अगस्त 2025 (प्रातः 11:00 बजे) – बी.एससी. (गणित एवं बायो ग्रुप) प्राचार्य प्रो. गौतम ने स्पष्ट किया है कि सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों की उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही यह भी सूचित किया गया है ...

कैलाश मेले के उपलक्ष्य में आगरा के खेरिया मोड पर हुआ विशाल भंडारा,कैलाश मेले के उपलक्ष्य में

Image
आगरा। आगरा में तीसरे सोमवार को समाजसेवी मनोज गुप्ता द्वारा श्रावण के तृतीय सोमवार के अवसर पर महादेव के भक्तों के लिए आगरा के खेरिया मोड चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसादी में पूड़ी और आलू की सब्जी का वितरण किया गया। आयोजक समाजसेवी मनोज गुप्ता और मोहित गुप्ता ने बताया कि भगवान महादेव की कृपा से हम सभी मिलकर सावन के सभी सोमवारों को भव्य भंडारे का आयोजन करते हैं, जिससे सभी को इस पुण्य मास की प्रसादी मिल सके। उन्होंने बताया कि इस भंडारे के आयोजन में सभी इष्ट मित्रों का भी तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि महादेव हम सभी को इसी प्रकार आशीर्वाद देते रहें और हम प्रत्येक वर्ष भव्यता से इसी प्रकार भंडारे आयोजित कर सकें। कार्यक्रम में सभी उपस्थित भक्तजनों ने स्वादिष्ट भंडारे प्रसादी का आनंद लिया। भंडारे प्रसादी के इस कार्यक्रम में समाजसेवी अखिलेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता,मोहित गुप्ता,राजेश यादव, अमित लवानिया,दयाशंकर आदि महादेव के सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे। Jarnlista, Satish Mishra, Agra 

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

Image
 आगरा, गुरद्वारा गुरू का बाग मधुनगर आगरा उत्तर प्रदेश से तीर्थ यात्रियों का जत्था बस द्वारा ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब दाता बंदी छोड़, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) सिख़ धर्म के छठवे गुरु हरगोविंद साहिब जी द्वारा जहांगीर की कैद से 52राजाओं को मुक्त कराया। श्रद्धालु नाम सिमरन नितनेम के पाठ कीर्तन करते यात्रियों का एक विशाल जत्था दण्डोत बंदन कर एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन चरणों में अरदास कर,बस द्वारा रवाना हुआ।इस मौके पर सभी संगत ने गुरु महाराज के आगे अरदास कर देश में सुख-शांति,अमन और खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान समस्त बहन-भाई एकात्म भाव से गुरु की बाणी का सुमिरन करते हुए, गुरमत प्रचार के उद्देश्य से रवाना हुए।यात्रा वापसी गुरद्वारा शेर शिकार मच्छकुंड धौलपुर राजस्थान होते हुवे वापसी आगरा आया। जत्थे मे मुख्य रूप से अमरजीत सिंह वाधवा, गुरमीत सिंह,श्याम भोजवानी, कुलवंत सिंह जसवंत सिंह, हरपाल सिंह मेहर, मनमोहन सिंह, जगजीत सिंह, राजवीर सिंह,जसप्रीत  मेहर,तरविंदर पुरी हरप्रीत सिंह,हरजिंदर सिंह, जप सिंह,गुरप्रीत कौर, गुरमीत कौर,चांदनी भोजवानी, बलजीत कौर, सुरजीत कौर, दलजीत कौर, रे...

सावन मास के तृतीय सोमवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में बाबा राजेश्वर नाथ का भव्य श्रंगार बाबा महाकाल के रूप में हुआ।

Image
 आगरा ।सावन मास के तृतीय सोमवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में बाबा राजेश्वर नाथ का भव्य श्रंगार बाबा महाकाल के रूप में हुआ। ऐसा प्रतीत हो रहा था बाबा महाकाल उज्जैन नगरी को छोड़ राजपुर स्थिति राजेश्वर मंदिर में बिराजमान हो गये हो।प्रभु के इस रूप के दर्शन कर सभी लोग अनुग्रहित हुई ओर बाबा का अद्धभुत घेवर, सोन पापड़ी, सूजी के हलवा, ओर समोसा का भोग पाकर लोग अपने आप को गदगद महसूस कर रहे थे.।इस अद्भुत मौके पर भगवाताचार्य पं गरिमा किशोरी जी, देवेंद्र शास्त्री, श्रीनिवास शास्त्री, विमल तिवारी, शशांक अग्रवाल,श्याम भोजवानी, उमाशंकर अग्रवाल, विनय पचौरी,महेश शर्मा, सत्यम शर्मा आदि लोग।

GSLC INSPIRE – The Fifth: नवाचार और समावेशन के लिए समर्पित शिक्षा नेतृत्व का राष्ट्रीय उत्सव

Image
 आगरा। 24–26 जुलाई 2025:ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम (GSLC) ने नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (NISA) के सहयोग से तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन “GSLC INSPIRE – The Fifth” का सफल आयोजन आगरा स्थित जेपी पैलेस होटल में किया। यह आयोजन भारत के कोने-कोने से आए 250 से अधिक शिक्षाविदों, स्कूल प्रबंधकों, नीति निर्माताओं और नवाचारियों का केंद्र बना।इस वर्ष का विषय रहा – "The Fantastic Quintet – तथ्य, कल्पना, फैंटेसी, समन्वय और पूर्वदृष्टि", जो शिक्षा के बदलते स्वरूप और भविष्य को दिशा देने की गूढ़ संभावनाओं को दर्शाता है।सम्मेलन की अध्यक्षता GSLC के संस्थापक और सीईओ श्री पंकज शर्मा और निदेशक – अकादमिक एवं कंटेंट, सुश्री पूजा यादवीर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डॉ. सुशील सी. गुप्ता, जो न केवल प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं, बल्कि APSA के अध्यक्ष और NISA के उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।सम्मेलन की गरिमा को बढ़ाया माननीय श्री एस. पी. सिंह बघेल, केंद्रीय राज्य मंत्री (मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी व पंचायती राज मंत्रालय) ने। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाल...

सावन के पवित्र दिनों दाल बाटी पार्टी का आनंद महिलाओ ने परिवार के साथ किया ख़ुशी का इजहार

Image
 आगरा,श्रावण मास पवित्र महीने के पावन अवसर पर आगरा शहर की 580 परिवार की पौश कॉलोनी पार्श्वनार्थ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस दो पर, पी आर डब्लू ए सोसायटी के सहयोग से दाल बाटी पार्टी पर  सांस्कृतिक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे भारतीय संस्कृति एवं नारी शक्ति के पारंपरिक स्वरूप को उजागर करते हुए, हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज़ को मध्य रखते स्वागत कार्यक्रम में  झूले, मेहंदी, लोक नृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिताओं का सुंदर समावेश रहा।परिवार की बहनो ने पारंपरिक तीज गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं और सावन की फुहारों में झूमते हुए सभी ने उत्सव मे लजीज व्यंजनों दाल बाटी का आनंद लिया। देर रात तक चले आयोजन में शामिल सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन के उमंग भरे उत्सव की बधाई दीं। सोसायटी के संरक्षक श्याम भोजवानी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाली को बचाने का पंचवटी परिवार के साथ संकल्प लिया। पी आर डब्लू ए सोसायटी के सभी मेंबरों ने आयोजन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण और सामाजिक एकता का अद्भुत स...

मुनिश्री निश्चय सागर जी महाराज का 13वां दीक्षा महोत्सव निर्मल सदन में भव्यता और आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न

Image
 मुनि श्री 108 सौम्य सागर जी का ओजस्वी प्रवचन: "जीवन में संतुलन, आत्मचिंतन और सेवा भाव ही है सच्चा धर्म""अनावश्यक न बोलें सामने बाला आपके वचनों की क़ीमत करता रहें बस उतना ही बोलना""कभी किसी से इतने नाराज़ तो होना कि सामने बाला आप की क़ीमत पहचानने लग जाएं लेक़िन इतना नाराज़ मत हो जाना की वो तुम्हारे विना जीना ही सीखा जाएं" सबसे महत्वपूर्ण बात  ‘छोटा परिवार, दुखी परिवार’ परिवार तभी सुखी होता है जब उसमें वृद्धजन हों, और उनकी सेवा की भावना हो, अपने माता-पिता की बीमारी में सेवा करना केवल एक कर्तव्य नहीं, वह सबसे बड़ा धर्म है।" आगरा। मुनिश्री निश्चय सागर जी महाराज के 13वें दीक्षा महोत्सव का आयोजन रकाबगंज थाने के पीछे निर्मल सदन में भव्यता और आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसके पश्चात आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की भक्तिपूर्वक पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मुनिश्री सौम्यासागर जी द्वारा मुनिश्री निश्चय सागर जी के पाद प्रक्षालन कर गुरुपरंपरा के प्रति श्रद्धा अर्पित की गई।इस अवसर पर अपने मंगल उद्बोधन में मुनिश्री निश्चय सा...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जिला रस्साकसी संघ के तत्वाधान में प्रथम जिला स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन

Image
आगरा। रस्साकशी भारत का 1300 वर्ष पुराना खेल है। छात्रों को अपने प्राचीन खेलों से जोड़े रखने हेतु 27 जुलाई, 2025 दिन रविवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जिला रस्साकसी संघ के तत्वाधान में प्रथम जिला स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आगरा के विभिन्न स्कूलों से *लगभग 750 बालक-बालिकाओं ने तीन आयु वर्गों* में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ.सुशील गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. शरद गुप्ता एवं माही इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक संजय अग्रवाल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों के रूप में उत्तर प्रदेश रस्साकशी संघ के संयुक्त सचिव संजय कुमार, यासमीन अंजुम, रचित चौहान, भूपेंद्र सिंह, शिवा जादौन राजमणि सिंह एवं गौरव चाहर* ने अपना उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया।  प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे- अंडर 15 बालक सूरज गोविंद स्कूल आगरा (प्रथम) एस जी पब्लिक स्कूल,  अकोला (द्वितीय) ऑल सेंट स्कूल, शमशाबाद (तृतीय) अंडर 15 बालिका कस्तूरबा गांधी स्कूल,...

गणेश रामनगर सरस्वती शिशु मंदिर बल्केश्वर के प्रांगण में को कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया*

Image
आगरा। गणेश रामनगर सरस्वती शिशु मंदिर बल्केश्वर के प्रांगण में को कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया ।जिसमें हमारे विद्यालय के छोटे-छोटे कांवड़ियां ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया। सावन जैसे भोले के भक्तों का महीना सावन में ही कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। क्या आपको पता है पहले कावड़ भोले बाबा पर किसने चढ़ाई थी। कावड़ यात्रा जैसे भोले या कावड़िया कहे जाने वाले शिव भक्तों को कहते हैं।भोले बाबा पर सर्वप्रथम कावड़ देवी देवताओं ने चढ़ाई थी। यह यात्रा विशेष रूप से सावन के महीने में आयोजित की जाती है। भक्त गंगा नदी से पवित्र जल लाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं , इस कावड़ यात्रा में हमारे विद्यालय के 120 कांवड़ियों  ने भाग लिया।विद्यालय के नन्हे मुन्ने कांवरियां ( कक्षा - यूकेजी ) द्वारा आज भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया । कांवड़ियों ने भोलेनाथ की भक्ति में डूब कर मंत्रोच्चारण , भजन व  बम बम की ध्वनि से रंग-बिरंगे  सजे- धजे कावड़ के साथ यात्रा निकाली ,  जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति में डूब  गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष आदरणीय दुर्गेश दीदी,...

झूलेलाल चालीहा सिंधी समाज की सांस्कृतिक भावनाओं और श्रद्धा का महाउत्सव

Image
 सिंधी समाज ने चंद्र दर्शन झूलेलाल चालीहा पर्व को श्रद्धा और उत्साह से मनाया पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा,श्री झूलेलाल मंदिर, न्यू सिंधी कॉलोनी,कवर  नगर, अवधपुरी,पर श्रावण मास के पावन अवसर पर सिंधी समाज पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा भजन संध्या आज चंद्र दर्शन एवं झूलेलाल चालीहा पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन श्री झूलेलाल मंदिर, न्यू सिंधी कॉलोनी, कवर नगर, अवधपुरी, राज गार्डन के सामने मनाया गया।सर्वप्रथम साईं की ज्योत प्रजवलित समाज सेवी श्याम भोजवानी, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, द्वारा की गई।कार्यक्रम मे सिंधी समाज के विख्यात भजन कलाकार श्री किशोर हीरानी म्यूज़िकल मंडली द्वारा भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। जैसे ही झूलेलाल साईं के भजनों की मधुर स्वर लहरियाँ मंदिर प्रांगण में गूंजीं, भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।सभी श्रद्धालुओं ने सिंधी समाज के ईष्ठ देव भगवान झूलेलाल साईं की पिड़ मे झूमते नाचते अपनी हाजरी भरी(आरती) में भाग लेकर  (प्रसाद) भण्डारा के साथ श्रद्धा प्रकट की। वातावरण भक्तिरस में डूबा हुआ था, और हर दिशा में "जय झूलेलाल" की गूंज सुनाई दे रही थी।इस ...

आगरा,मेयर ने गुरुद्वारा गुरु के ताल में माथा टेका,संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने सिरोपा दे मेयर का किया सम्मान

Image
मेयर ने किया गुरुद्वारा गुरु का ताल का दौरा,गुरुद्वारे के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए मांगे प्रस्ताव आगरा, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वे शहीदी शताब्दी वर्ष के चलते आगरा मेयर हेमलता दिवाकर ने गुरुद्वारा गुरु का ताल का दौरा किया ।उन्होंने गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी के साथ चर्चा कर गुरुद्वारे के सौंदर्य करण और विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं। शुक्रवार शाम गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंची महापौर हेमलता दिवाकर ने गुरुद्वारे में सबसे पहले माथा टेका और गुरुद्वारे के इतिहास ,श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की गिरफ्तारी और दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज में शहादत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। संत बाबा प्रीतम सिंह जी की ओर से मेयर को गुरु घर का सम्मान सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।मेयर हेमलता दिवाकर ने गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी और सिख समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर गुरुद्वारा में होने वर्ष भर होने जा रहे कार्यक्रमों की तैयारी और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। गुरुद्वारा के सौंदर्य करण के लिए कराए जा...

आगरा में हुआ जीएसएलसी का पाँचवा अधिवेशन, भविष्य की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करते दिखे शिक्षाजगत के दिग्गज

Image
  आगरा ।जेपी होटल के दीवाने खास सभागार में जीएसएलसी का पाँचवाँ अधिवेशन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नीसा के अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, पंकज शर्मा, मनीमेकल्ली मोहन, विनेश मैनन, नीरज जी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया । तत्पश्चात्  'द फैंटास्टिक फोरम' के प्रथम सत्र का प्रारंभ करते हुए सीमा नेगी ने सभी पैनलिस्ट से परिचय करवाया। सबसे पहले बोलते हुए सफारी किड्स की श्रृंखला के संचालक जितेंद्र कर्मन बोरिचा ने प्ले स्कूल पर चर्चा करते हुए मल्टी  डिसीप्लिनरी लर्निंग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बच्चों के विकास में परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। बच्चा प्रारंभिक अनुशासन और मूल्य घर से ही सीखता है। उन्होंने एप्लीकेशन बेस्ड लर्निंग पर बल दिया।फोरम का संचालन करते हुए सीमा नेगी ने कहा कि छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करें। छात्रों में उत्सुकता होनी चाहिए। विचार को कैसे प्रस्तुत करना है, इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुमताज ने कहा कि छात्रों के लिए पाठ योजना बनाते समय यह ध्यान रखें कि छात्रों के स्तर में अंतर हो सकता है। वसुधा ने फोरम ...

गुरद्वारा शाहगंज हॉल मे धर्मांतरण के विरोध में विशाल आम सभा का आयोजन

Image
 आगरा, गुरद्वारा दशमपिता शाहगंज पर देश में तेजी से बढ़ते धर्मांतरण के मामलों को लेकर आज गुरद्वारा शाहगंज क्षेत्र में सिख सिंधी और पंजाबी समाज द्वारा एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का संचालन स्थानीय गुरुद्वारे के तत्वावधान में किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य वक्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।सभा में वक्ताओं ने एक स्वर में धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे समाज की एक गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल हमारी संस्कृति और परंपरा के लिए खतरा है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर कर रहा है। सभा को संबोधित करते हुए गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के हेड ग्रंथी  टीटू सिंह जी,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ,सरदार कवलजीत सिंह, सिंधी समाज से श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, सिमरन उपाध्याय ,रोहित कत्याल, राधे मल्होत्रा ,बॉबी आनंद ,हरपाल सिंह ज्ञानी कुलविन्दर सिंह, परमात्मा सिंह आदि वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपने बच्चों और युवाओं को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ें, ताकि वे किसी भी प्र...

आज के भौतिकतावादी युग में जीवन के भौतिक और आध्यात्मिक दोनों पक्षों के बीच संतुलन अत्यंत आवश्यक"

Image
 आगरा, छिपीटोला जैन भवन। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छिपीटोला में आयोजित धर्मसभा के अवसर पर मुनि श्री 108 सौम्य सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में जीवन के गूढ़ रहस्यों को उजागर करते हुए श्रोताओं के अंतर्मन को गहराई से स्पर्श किया। यह विचारोत्तेजक और ज्ञानवर्धक प्रवचन न केवल आध्यात्मिक जागरूकता का स्रोत बना, बल्कि आधुनिक जीवन की जटिलताओं और मानसिक द्वंद्व को समझने की दिशा भी प्रदान करता है।मुनि श्री ने अपने प्रवचन में कहा, "द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव—ये चार मूल तत्व हैं जो हमारे कर्मों के फल निर्धारण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जब ये चारों तत्व अनुकूल निमित्त बनते हैं, तभी कर्म अपना फल देने को तत्पर होते हैं, जिसे हम 'कर्मों का उदय' कहते हैं।" इस गूढ़ दर्शन को मुनिश्री ने अत्यंत सरल, प्रभावशाली और जीवनोपयोगी उदाहरणों के माध्यम से समझाया, जिससे श्रोताओं को न केवल समझ आई, बल्कि आत्ममंथन की प्रेरणा भी मिली।मुनिश्री ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि आज के भौतिकतावादी युग में जीवन के भौतिक और आध्यात्मिक दोनों पक्षों के बीच संतुलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कह...

निवेश का मार्ग चुनो, सोच-समझकर कदम बढ़ाओ। सफलता की राह पर आगे बढ़ो,भविष्य को अपने उज्ज्वल बनाओ।।

Image
 आगरा,इसी विचार को सर्वोपरि रखते हुए *दिनांक 24 जुलाई, 2025, दिन गुरुवार को होटल ताज व्यू में विभव कैपिटल के संस्थापक श्री शलभ गुप्ता विभव के द्वारा एक वित्तीय सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में *पराग पारिख फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन व सीईओ श्री नील पराग पारिख जी व एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एंड फंड मैनेजर- डैब्ट श्री राज मेहता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। एक कर्मठ शिक्षाविद् व प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता व इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने उनका भरपूर जोश व उत्साह के साथ स्वागत किया। यह परस्पर संवादात्मक सत्र था , जिसमें शैलेंद्र जी व निवेशकों ने पराग जी व राज जी से निवेश से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे, जिनके उन्होंने बहुत ही संतोषजनक उत्तर दिए। पराग जी ने सभी को वित्तीय योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि हम 'खेत के नियम' के सिद्धांत से निर्देशित होते हैं। आज बीज बोकर कल उसका फल नहीं पाया जा सकता। बीज को फल देने से पहले विभिन्न मौसमों और नियमित देख...

स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा नगर निगम ने रचा इतिहास:आगरा नगर निगम देश के टॉप 10 स्वच्छ शहरों में पहुंचा

Image
 देश में 10वीं और उत्तर प्रदेश में नंबर 2 द्वितीय रैंक नागरिकों के लिए गौरव का विषय खुशी की लहर सारे शहर में वॉल पेंटिंग,ढलाव घर को हटा कर सेल्फ़ी प्वाइंट,सौंदर्यीकरण से गलियों ने चमक ओढ़ी और नगर निगम के प्रयास रंग लाए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में आगरा नगर निगम ने इतिहास रचते हुए देशभर में 10वीं रैंक और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह नतीजा उस शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है जिसकी रैंकिंग पिछले साल 2023 में देश में 85वीं थी।नई दिल्ली में राष्ट्रपति महोदया एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से आवर्ड एवं रैंकिंग का प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा,मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे ।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में आगरा नगर निगम को भारत में दसवीं एवं उत्तर प्रदेश में दूसरी रैंक लाने पर माननीय मेयर एवं नगर आयुक्त द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में सभी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता बी.एल. गुप्ता, ...

आगराः राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के निर्णय सपा ने सौंपा ज्ञापनः

Image
आगरा, राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने, स्कूल मर्जर के विरोध मे समाजवादी पार्टी महिला सभा एवं शिक्षक सभा का सामूहिक ज्ञापन जिला मुख्यालय पर दिया गया, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धौलपुर हाउस पर एकत्रित हुए। वहा से जिला मुख्यालय के लिये पैदल मार्च किया,कार्यकर्ताओ व महिला कार्यकर्ताओ ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये,ज्ञापन मे मांग रखी की सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाये। प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी श्रीमती ममता टपलू ने कहा की वर्तमान सरकार बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है, एक तरफ सरकार गरीबो के हितो की बात करती है दूसरी तरफ ताना शाही आदेश कर जनता के लिये परेशानी खड़ी कर रहीं है। मुख्य रूप से उस्थित रहे, प्रदेश सचिव ममता टपलू, महिलासभा की जिलाध्यक्ष कुसुमलता यादव, शिक्षक सभा की जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष प्रियका चौहान, श्याम भोजवानी,वीरेंद्र चौहान,पवन प्रजापति, सुरेन्द्र चौधरी, संतोष पाल, आदिल मिर्ज़ा, वेद चौधरी, नीटू यादव,महावीर सिंह,इमरान कुरैशी,सरिता यादव, निर्मला तोमर,न...

पार्श्वनार्थ पंचवटी कालोनी पर श्रीराम मंदिर प्रांगण पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर महिला मंडल पंचवटी परिवार शिवभक्तों की आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण एक दिव्य आयोजन का शुभारंभ हुआ।

Image
 आगरा, पार्श्वनार्थ पंचवटी कालोनी ताजनगरी फेस दो पर श्रीराम मंदिर प्रांगण पर पवित्र सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर महिला मंडल पंचवटी परिवार शिवभक्तों की आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण एक दिव्य आयोजन का शुभारंभ हुआ। श्रावण मास की पुण्य शिवरात्रि पर कथा मे आचार्य लवकुश पाराशर ने सभी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रभु भक्ति सत्संग का अनुपम भजनों का भाव सुन भक्तगण ओतप्रोत हुए। पवित्र श्रावण मास चलने वाली शिव महापुराण शुभ अवसर पर श्रद्धालुजनों ने पावन कथा में परिवार सहित सपरिवार भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे है। मुख्य रूप से सुमन चाहर, कलावती,चांदनी भोजवानी, गीता आहूजा, सुमन भारद्वाज,संजू सिंह, राजकुमारी लोहिया, निशा गुप्ता, लता भक्तयानी,कविता कुकरेजा, संगीता चावला, लक्ष्मी गुप्ता,नीरू कुलश्रेष्ठ, सरिता सिंघवी,प्रभा पिपलानी,रोजी अरोड़ा, मंजू दत्ता, आशा सक्सेना,विनीता आदि। Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

मुनि श्री 108 सौम्य सागर जी का मंगल प्रवचन : "राग, अनुराग और विराग – जीवन के तीन रंग, इनका संतुलन ही समाधान"

Image
उन्होंने जीवन की तुलना आधुनिक कृषि से करते हुए कहा कि आज के समय में हाइब्रिड बीजों की तरह हमारे विचार भी बाज़ारवाद, लालच और चालाकी से संक्रमित हो गए हैं।--- जब बीज ही लोभ और व्यापार से बोए जाएँगे, तो जीवन की फसल में रोग आना अवश्यंभावी है,  इसलिए हमें अपने धर्म के बीज को शुद्ध और सुरक्षित रखना चाहिए।” आगरा । श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छिपीटोला में आयोजित भव्य धर्मसभा में मुनि श्री 108 सौम्य सागर जी महाराज के प्रेरणास्पद एवं चिंतनशील प्रवचन ने श्रोताओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। मुनि श्री सौम्य सागर जी का प्रवचन मंगल केवल धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि जीवन के भौतिक और आध्यात्मिक पक्षों के बीच संतुलन बनाने की प्रेरणा है। उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि यदि जीवन में स्थायी शांति और संतोष चाहिए, तो विचारों, कर्मों और इच्छाओं में सामंजस्य आवश्यक है।मुनिश्री की वाणी ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि आधुनिक जीवन की जटिलताओं और भौतिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच संतुलन साधने की आवश्यकता पर भी स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया।सन्देश : राग, अनुराग और विराग – जीव...

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रजि0) व चाणक्य सेना द्वारा संयुक्त रूप से चंद्रशेखर आजाद जी के जन्मोत्सव पर शहीद स्मारक संजय पैलेस पर उनकी प्रतिमा पर जलाभिषेक दुग्धाभिषेक व फूल मालाओं, आरती कर मनाया गया

Image
आगरा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रजि0) व चाणक्य सेना द्वारा संयुक्त रूप से चंद्रशेखर आजाद जी के जन्मोत्सव पर शहीद स्मारक संजय पैलेस पर उनकी प्रतिमा पर जलाभिषेक दुग्धाभिषेक व फूल मालाओं, आरती कर मनाया गया। जिसमें आगरा के समस्त ब्राह्मणों ने शहीद स्मारक पर लगी शहीदों की प्रतिमाओं की बदहाली पर रोस व्यक्त किया। ADA से अपील की कि सभी महापुरुषों की प्रतिमा का नवीनीकरण कर सौंदर्य करण करें मुख्य रूप से मौजूद रहे। राहुल चतुर्वेदी, श्याम किशोर दीक्षित ,पवन समाधिया ,सुरेश चंद्र शर्मा, आरके पाठक ,पवन शर्मा, अरविंद पचौरी ,अरविंद मिश्रा ,नरेंद्र उपाध्याय, अनमोल भारद्वाज ,अमित पचौरी, सतीश पंडित, प्रभाकर शर्मा ,धीरज शुक्ला, अमित शर्मा ,अवधेश भारद्वाज ,बंटी पंडित ,वेद शर्मा आदि। Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

धर्मांतरण पर पंजाबी समाज का प्रचंड आक्रोश, प्रशासन को सराहा – अब 27 जुलाई को होगी निर्णायक बैठक

Image
 आगरा। देशभर में सुनियोजित तरीकों से हो रहे धर्मांतरण के मामलों को लेकर पंजाबी विरासत परिवार (पंजाबी, सिख, खत्री, बहावलपुरी एवं मुल्तानी समाज) में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज ने ऐसे षड्यंत्रों की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि लोभ, लालच, दबाव और जादू-टोना जैसे घिनौने हथकंडों से बेटियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना पूरी सभ्यता पर हमला है।समाज ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की है, जिसने समय पर संज्ञान लेकर देश के कई शहरों में दबिश दी और समाज की दो बेटियों को मुक्त कराकर एक मिसाल पेश की। पंजाबी विरासत परिवार ने इसके लिए प्रशासन को आभार प्रकट करते हुए अपेक्षा जताई है कि इसी प्रकार की सजगता और कार्रवाई से ही इस प्रकार के षड्यंत्रों पर अंकुश लगाया जा सकता है।इन्हीं चिंताओं और घटनाओं पर गहन विचार के लिए पंजाबी विरासत परिवार की एक बृहद बैठक 27 जुलाई (रविवार) को शाम 4 बजे पंजाब भवन (ग्रैंड होटल के पास), आगरा कैंट में आयोजित की जा रही है। यह बैठक पंजाबी विरासत परिवार के अध्यक्ष पूरन डावर जी एवं संत बाबा प्रीतम सिंह जी की सरपरस्ती में संपन्न होगी।परिवार के महामंत्री बंटी ...

प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर शमशाबाद रोड आगरा पर हज़ारों भक्तों के लिए हरिनामसंकीर्तन के सेवाधारों द्वारा मिलकर भव्य भोग-प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया

Image
 भोले की भोज करेंगी मौज  आगरा, प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर शमशाबाद रोड आगरा पर  हज़ारों भक्तों के लिए हरिनामसंकीर्तन के सेवाधारों द्वारा मिलकर भव्य भोग-प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया है।  जल, फल, चाय, बिस्किट, समोसे आदि का सुंदर भंडारा सावन के पावन उत्सव में भागवताआचार्य पंडित गरिमा किशोरी जी के  सान्धय में सभी हरिनामसंकीर्तन के सेवादारो ने भक्तो का सपरिवार स्वागत कर भोग प्रसादी का वितरण किया।

*अजय गोस्वामी पार्षद वार्ड 49 के द्वारा कराया गया गलियों का निर्माण कार्य, जनता में खुशी की लहर

Image
आगरा,21जुलाई 2025, (सतीश मिश्रा), आगरा नगर निगम वार्ड 49 के अंतर्गत तमाम गलियों में पानी भराव की समस्या बनी हुई थी। जिसको लेकर गली के लोगों ने अपनी समस्या वार्ड 49 के पार्षद अजय गोस्वामी को बताई। आगरा नगर निगम वार्ड 49 के अंतर्गत आने वाली गली बर वाली गली,व कमाल खां,व खवासपुरा के लोग काफी दिनों से पानी की समस्या से परेशान थे। गली के लोगों ने बताया बरसात में अपनी गलियों में भर जाता है जिसके कारण गंदा पानी घरों में जाता है बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है और तमाम तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। इन सब को ध्यान में रखते हुए वार्ड 49 के पार्षद अजय गोस्वामी ने देरी न करते हुए दो-तीन गलियों को नगर निगम से पास कराया। जिसमें पहली गली बर वाली जो कि सीधी 7 मीटर लंबी है। वहीं दूसरी गली कमाल खां  से लेकर खवासपुरा तक निर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर जनता काफी खुश है। इसी खुशी का उपलक्ष में आज सावन के दूसरे सोमवार को माननीय पार्षद अजय गोस्वामी का जनता ने जोरदार से स्वागत किया। वही पार्षद अजय गोस्वामी ने आज देरी न करते हुए दोनों गलियों का भोलेनाथ का आशीर्वाद पूजा पाठ करके दोनों गलियों का उ...

चैरिटी चेज़ - एकता और करुणा का अद्भुत प्रदर्शन

Image
 इंटरैक्ट क्लब रोटरी क्लब  द्वारा प्रायोजित 12-18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए एक युवा सेवा संगठन है, जो  युवाओं को सक्रिय सामुदायिक सेवा और वैश्विक जागरूकता के माध्यम से नेतृत्व, टीमवर्क और परियोजना प्रबंधन कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।इसी श्रृंखला में *रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (RID) 3110 ने आज, 20 जुलाई, 2025 को पालीवाल पार्क में "चैरिटी चेज़ - आगरा" नामक एक सामुदायिक स्वास्थ्य दौड़ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य ज़रूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन जुटाना और जागरूकता बढ़ाना था। इस दौड़ का आयोजन *डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट टीम ऑफ आरआईडी 3110 - प्रतिनिधि रिज्जुल मदान के नेतृत्व, सिटी लीड व कमेटी चेयर- कम्युनिटी इकॉनमिक डिवेलपमेंट- जसनूर सिंह के समन्वय व क्लब सलाहकार चाँदनी अरोरा के निर्देशन* में किया गया था। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ के दौरान *दूसरों को ऊपर उठाकर हम आगे बढ़ते हैं* का संदेश दिया गया।इस चैरिटी रन में *प्रिल्यूड के निदेशक व प्रधानाचार्य* ने *7,100 रुपए* का योगदान देकर बच्चों को भी प्रोत्साहित किया। इसी कड़ी में *टीसा...

चैरिटी चेज़ - एकता और करुणा का अद्भुत प्रदर्शन

Image
 आगरा, इंटरैक्ट क्लब रोटरी क्लब  द्वारा प्रायोजित 12-18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए एक युवा सेवा संगठन है, जो  युवाओं को सक्रिय सामुदायिक सेवा और वैश्विक जागरूकता के माध्यम से नेतृत्व, टीमवर्क और परियोजना प्रबंधन कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इसी श्रृंखला में इंटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3110 ने आज, 20 जुलाई, 2025 को पालीवाल पार्क में "चैरिटी चेज़ - आगरा" नामक एक सामुदायिक स्वास्थ्य दौड़ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य ज़रूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन जुटाना और जागरूकता बढ़ाना था। इस दौड़ का आयोजन डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट प्रतिनिधि रिज्जुल मदान के नेतृत्व, क्लब सलाहकार चाँदनी अरोरा और सिटी लीड एवं सामुदायिक आर्थिक विकास अध्यक्ष जसनूर सिंह के समन्वय में किया गया था। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ के दौरान दूसरों को ऊपर उठाकर हम आगे बढ़ते हैं। का संदेश दिया गया। इस चैरिटी रन में प्रिल्यूड के निदेशक व प्रधानाचार्य ने अपना योगदान देकर बच्चों को भी प्रोत्साहित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ.सुशील गुप्ता ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि चैरि...

गुरु हरि कृषण साहिब जी का प्रकाश पुरब श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

Image
 आगरा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर, विभव नगर, आगरा में सिख धर्म के आठवें गुरु बाला प्रीतम श्री गुरु हरि कृषण साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गुरमत वातावरण के साथ मनाया गया। सुबह अमृत वेले से ही पाठ श्री सुखमनी साहिब जी के साथ कीर्तन दरबार शुरुआत पंथ के रागीजनों भाई हरजिंदर सिंह भाई जसपाल सिंह दिल्ली वालो द्वारा आलौकिक  शब्द गुरबाणी कीर्तन1,मित्तर घनेर में कर न सकी मेरा दुख काटे सोइ धन गुरु हरि कर्षण साहिब जी,,, मेरे प्रीतमा हो जीवा नाम ध्याए,,, सच मिल सेवा विच रहे नानक गुरमुख होवें,,, दुख भंजन तेरा नाम दुख भंजन तेरा नाम जी,,,जो मांगें ठाकुर अपने तै सोई सोई देवे, लख खुशिया पातशाहियां जे सतगुर नदर करे,,, सावन आया रे सखी,,,शब्द सुनकर कीर्तन की अमृतवर्षा में संगतों ने श्रद्धापूर्वक हाज़िरी दी।संगतों ने गुरु साहिब के पावन चरणों में नतमस्तक होकर आत्मिक आनंद और गुरु की कृपा प्राप्त की ज्ञानी मंशा सिंह ने सरबत के भले की अरदास की गुरमुख संगतो ने गुरु का अटूट लंगर पाकर गुरु का शुक्राना किया। सेवा में मौजूद रहे प्रधान हरपाल सिंह, बॉबी आनंद,राजू सलूजा, श्याम भोजवान...

गुरु हरकृषण साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

Image
आगरा। सिख धर्म के आठवें गुरु, बाल स्वरूप श्री गुरु हरकृषण साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा दशम पिता, शाहगंज आगरा में श्रद्धा व सत्कार के साथ विशेष कीर्तन समागम आयोजित किया गया। कीर्तन समागम की शुरुआत पाठ श्री रहिरास साहिब जी के साथ अमृतमय गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार से हुई। विशेष रूप से दिल्ली से पधारे भाई जसपाल सिंह जी ने अपनी मधुर और रुहानी शब्द कीर्तन 1,मेरा प्यारा प्रीतम सतगुरु रखवाला  हम बारक दीन करो पिरतपाला, शब्द द्वारा संगतो को भाव-विभोर कर दिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने धन धन श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के आगे मत्था टेक गुरुघर में हाज़िरी भरकर गुरबाणी का आनंद लिया और गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा ली। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और गुरमत वातावरण में सम्पन्न हुआ। हजूरी रागी भाई अजीत सिंह द्वारा गुरु की अरदास हुकुमनामा अपरांत सभी धर्म प्रेमीयों ने गुरु का अटूट लंगर पाया। सेवा में मुख्य रूप से मौजूद रहे।प्रधान बॉबी आनंद,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, गुरमीत सिंह,लव पोपली, मोहन गनवानी अजय अरोड़ा,परमजीत सिंह, बंटी चावला, मुकेश कुकरेजा,दिनेश मदान, शंटी आनंद, ...

श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, में IQAC समिति एवं Shrisaya Capital Pvt. Ltd. के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय FDP ऑन फाइनेंशियल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

Image
 आगरा , श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, में प्राचार्या प्रो० वन्दना अग्रवाल जी के संरक्षण में महाविद्यालय की IQAC समिति एवं Shrisaya Capital Pvt. Ltd. के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय FDP ऑन फाइनेंशियल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती माँ के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन का उत्तरदायित्व प्रो० शिखा श्रीधर जी ने किया। कार्यक्रम के प्रथम वक्ता पुष्पराज सिंह (HDFC Team Manager) ने म्यूचुअल फण्ड, गोल्ड निवेश एवं एस०आई०पी० में निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के द्वितीय वक्ता श्री विष्णु गुप्ता जी (HDFC ERGO) ने इंश्योरेन्स के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या जी ने समस्त प्रवक्ताओं को सत्र आरम्भ की शुभकामनाएं दी एवं महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में IQAC समन्वयक प्रो० शुभलेश कुमारी एवं सदस्य प्रो० अनुपम शैरी, प्रो० किरन सिंह, प्रो० शिखा श्रीधर, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० पल्लबी दासगुप्ता, अमृता श्रीव...

आगरा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का होगा पर्यटन विकास,कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर पर्यटन मंत्री ने लगाई मुहर

Image
 आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के प्राचीनतम पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर के पर्यटन विकास की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की पर्यटन अवस्थापना विकास योजना के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के संरक्षण और विकास की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि पहले प्रस्ताव में दक्षिण विधानसभा के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर सहित  बुर्जी वाला मंदिर, जयपुर हाउस,  फूलेश्वर महादेव मंदिर, सीओडी कॉलोनी के विकास के बाद अब पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का भी समग्र विकास होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हमारी प्राचीन धरोहर और हमारी संस्कृति धार्मिक आस्था को बढ़ाने के लिए प्राचीन मंदिरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर आगरा के भक्तजनों के आस्था का केंद्र है इस मंदिर के पर्यटन विकास होने से भक्तों की आस्था ...

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत का पंचम स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में सम्पन्न

Image
लखनऊ, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत का पंचम स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में सम्पन्न हुआ। लखनऊ में स्थित न्यू रिम्पी त्रिमूर्ति मैरिज बैंक्वेट हॉल एफ ब्लॉक राजाजी पुरम महासंघ का पंचम स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा जी रहे विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयोजक प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने की कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व भगवान राम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर दिनेश शर्मा सुमित कटियार ने किया कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ता पदाधिकारियों को कर्म योद्धा धर्म योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। जहां श्री कटियार पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनी...

अभाविप ने की ओडिशा की घटना की निंदा जताया पुरजोर विरोध

Image
  * श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अभाविप ने व्यक्त की संवेदना  *  मानवता को शर्मसार करने वाली है ये घटना  आगरा ,अभाविप आगरा महानगर द्वारा बालेश्वर (ओडिशा) में अभाविप कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी की कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा की गई प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह करने की घटना को लेकर  कार्यकर्त्ताओं ने इस घटना के विरोध में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई कर न्याय की मांग की विभाग संयोजक दीपक कश्यप ने बताया कि सौम्याश्री के चरित्र पर की गई असंवेदनशील टिप्पणियों ने एक होनहार छात्रा को ऐसा गंभीर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। यह घटना न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि पूरे शैक्षणिक समाज को भी आत्ममंथन करने को विवश करती है ।महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने कहा  बालेश्वर (ओडिशा) की हमारी कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी ने अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह कर लिया। लंबे समय तक जीवन-मृत्यु के संघर्ष के बाद, आज उन्होंने अंतिम सांस ली।अभाविप परिवार इस पीड़ादायक घटना से शोकाकुल और स्तब्ध है।सुजाता माथुर ने बताया कि स...

झूलेलाल चालीसा महोत्सव)पर सिंधी समाज ने इष्टदेव श्री झूलेलाल साईं जी के दरबार अखंड ज्योति जगाई

Image
आगरा, शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर पूज्य शहीद नगर पंचायत व सिंधी समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। झूलेलाल चालिया महोत्सव में सर्व प्रथम सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी घनश्याम दास देवनानी श्याम भोजवानी द्वारा साईं की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर की पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने बताया चालीहा का पावन पर्व पर सिंधी समाज के लोग व्रत रख रोज चालीस दिन सुबह शाम झूलेलाल मंदिर अपने ईष्टदेव की पूजा अर्चना कर श्रद्धा भक्ति भाव से कर चालिया महोत्सव दरबार में झूमते नाचते अपनी ख़ुशी का इजहार किया इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचे। साईं की मंगल आरती पल्लव की अरदास प्रार्थना हुई, जिसमें भक्तों ने श्रद्धा से भाग लिया। झूलेलाल भगवान की झूले वाली भव्य झांकी सजाई गई, जिसे देख भक्त भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान सिंधी महिला मण्डल ने  भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हुवा। सभी भक्तों को प्रसाद सिंधी बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभ...

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में स्कूल बंद के खिलाफ निकाली पदयात्रा

Image
आगरा,16 जुलाई। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार सरकारी स्कूलों पर ताले जड़ रही है। इसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को आगरा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आगरा के प्राथमिक विद्यालय मढ़ैया खटीक पहुंचकर अभिभावकों और बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ पैदल मार्च कर मर्जिंग के फैसले का विरोध दर्ज कराया। संजय सिंह ने छात्रों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी बच्चों के स्कूलों को बंद नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो यह लड़ाई सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी। मढ़ैया खटीक से 2 किलोमीटर दूर स्थित कंपोजिट विद्यालय निधौता तक की पदयात्रा के बाद संजय सिंह ने सवाल उठाया, "सरकार यह कैसे सोच सकती है कि छोटे-छोटे बच्चे रोज़ 2 किलोमीटर का फासला तय करके पढ़ाई करने जाएं? यह रास्ता लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसे खतरनाक रास्ते से होकर गुजरता है। अगर किसी बच्चे के साथ दुर्घटना हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा – मुख्यमंत्री, अफसर या मंत्रीगण जिनके बच्चे एसी गाड़ियों मे...

सावन के पहले मंगलवार को दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में भव्य फूलों का बंगला सजाया गया

Image
 आगरा , सावन मास के पहले मंगलवार को दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे और सुगंधित भव्य फूलों से मनमोहक ढंग से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्री हनुमान जी के दरबार में फूलों का विशाल और भव्य बंगला सजाया गया। जिसने सभी श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी के भव्य सजे श्रंगार में दर्शन कर भाव विभोर हुवे। भक्तोगणों ने सुन्दरकाण्ड पाठ कर भक्ति भाव से भाग लिया। प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड में एक के बाद एक सुन्दर भजनो की उपस्थिति भक्तो ने झूमते नाचते बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दीं सुमधुर संगीत और पाठ की दिव्य ध्वनि से मंदिर परिसर गूंज उठा और सभी को एक आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान हुई। हजारों की संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति देकर इस दिव्य आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाया। भक्तों के चेहरों पर श्रद्धा, संतोष और आस्था की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। महंत श्री योगेश भारद्वाज जी द्वारा ने सभी भक्तो को सावन महीने की बधाई दीं आयोजन के अंत में जय श्रीराम के जयघोष के...