स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा नगर निगम ने रचा इतिहास:आगरा नगर निगम देश के टॉप 10 स्वच्छ शहरों में पहुंचा
देश में 10वीं और उत्तर प्रदेश में नंबर 2 द्वितीय रैंक नागरिकों के लिए गौरव का विषय खुशी की लहर सारे शहर में वॉल पेंटिंग,ढलाव घर को हटा कर सेल्फ़ी प्वाइंट,सौंदर्यीकरण से गलियों ने चमक ओढ़ी और नगर निगम के प्रयास रंग लाए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में आगरा नगर निगम ने इतिहास रचते हुए देशभर में 10वीं रैंक और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह नतीजा उस शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है जिसकी रैंकिंग पिछले साल 2023 में देश में 85वीं थी।नई दिल्ली में राष्ट्रपति महोदया एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से आवर्ड एवं रैंकिंग का प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा,मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे ।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में आगरा नगर निगम को भारत में दसवीं एवं उत्तर प्रदेश में दूसरी रैंक लाने पर माननीय मेयर एवं नगर आयुक्त द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में सभी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता बी.एल. गुप्ता, मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि आगामी सर्वेक्षण में आगरा नगर निगम कोशीर्ष स्थानदिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
Jarnlista, satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment