Posts

Showing posts from March, 2026

भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हुआ तीन दिवसीय श्री संकट मोचन हनुमान जयंती महोत्सव, प्रथम दिवस पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

Image
 आगरा,श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर परिसर, ताज रोड (होटल क्लार्क शिराज के पास) में तीन दिवसीय श्री संकट मोचन हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ आज मंगलवार, को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ,प्रथम दिवस पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखते ही बन रहा था, जहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर,जय श्रीराम एवं जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा,कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर  विधि-विधान के साथ पं प्रवीनदत्त शर्मा,दुआ सागर, कुलदीप शर्मा,पं सरवन  द्वारा श्री अखंड रामायण पूजन से हुई, छोटे गुरुजी महंत योगेश भारद्वाज जी के सानिध्य में पूजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पुण्य अर्जित किया, इसके उपरांत सायं  अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, अपरान्त भजन संध्या मे प्रसिद्ध भजन गायक ब्रज रसिक बलवीर सिंह बल्लो रजत शमशाबादी भोले संवारिया मनोज रंगीला निरंजन राजपूत महक ठाकुर ने देर रात्रि तक  निरंतर भक्ति रस की धारा प्रवाहित कर बाबा के भक्तों को मन्त्रमुग्ध किया इस अवसर पर छोटे गुरुजी महंत योगेश भारद्वाज जी ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण जीवन क...

आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय में ‘नन्हे स्नातकों’ का उत्साह: यूकेजी ग्रेजुएशन एवं वार्षिक परिणाम वितरण सम्पन्न

Image
आगरा (30 मार्च, 2026): आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय (AVPV) में प्ले ग्रुप से कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों के लिए यूकेजी ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर खुशी एवं अभिभावकों में गर्व का वातावरण देखने को मिला। 🎓 कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल एवं को-डायरेक्टर व एवीपीवी प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति चंद्रा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात नन्हे विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों को ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ के अंतर्गत सम्मानित कर उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 🏆 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान विद्यालय द्वारा प्ले ग्रुप से कक्षा 6 तक के मेधावी छात्रों को रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 🥇 प्रथम स्थान PG: Lavyansh Nursery: Shivansh LKG: ...

भगवान झूलेलाल जयंती: कैलाशपुरी पंचायत द्वारा 'अक्रूर वाटिका' में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Image
आगरा। पूज्य सिंधी पंचायत, कैलाशपुरी द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के पावन उपलक्ष्य में 'अक्रूर वाटिका' में एक भव्य और भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण "जय झूलेलाल" के जयकारों और भजनों से गुंजायमान हो उठा।भजनों की स्वर लहरियों पर झूम उठे श्रद्धालु कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक मोहित असरानी की शानदार प्रस्तुति रही। उन्होंने भगवान झूलेलाल जी के एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए, जिससे वहाँ मौजूद सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और भक्ति में सराबोर होकर झूमने लगे।कैलाश पूरी पंचायत अध्यक्ष अशोक पारवानी ने बताया की भगवान झूलेलाल जयंती के कार्यक्रम की श्रृंखला में आज हमने यह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया हैं इसके आलावा हमने आज सेंट्रल पंचायत का स्वागत किया हैं गणमान्य अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत सांस्कृतिक संध्या के दौरान सिंधी समाज की प्रमुख विभूतियों और संतों का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *साई गुरमुख दास उदासीन उपस्थित रहे। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, हेमंत भोजवा...

सिंधियत की सतरंगी शाम सजेगी 13 अप्रैल को झूलेलाल जयंती के सफल आयोजन पर सहयोगियों का किया सम्मान

Image
 मेला संयोजक राज कोठारी, उप संयोजक ओमप्रकाश चोथवानी और महामंत्री हरीश  टहिल्यानी बने* आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा 30 मार्च सोमवार को होटल लाल्स इन, दरेसी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न पूज्य मोहल्ला पंचायतों के पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान झूलेलाल जयंती के अवसर पर आयोजित अभूतपूर्व वाहन रैली एवं शोभा यात्रा को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।बैठक में आगामी 13 अप्रैल (सोमवार) को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह आयोजन सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय हिंदी संस्थान के सहयोग से संस्थान के ग्राउंड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम सिंधी भाषा दिवस,  झूलेलाल जयंती एवं संत कंवरराम जयंती के उपलक्ष्य में 'सिंधियत की सतरंगी शाम' के रूप में मनाया जाएगा।मेले का संयोजक राज कोठारी को बनाया गया है। उप संयोजक ओमप्रकाश चोथवानी और महामंत्री हरीश  टहिल्यानी होंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर से...

आगरा वनस्थली विद्यालय में 'नन्हे स्नातकों' का उत्साह:* यूकेजी ग्रेजुएशन एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Image
आगरा (28 मार्च, 2026): स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आगरा वनस्थली विद्यालय में शनिवार को ‘यूकेजी ग्रेजुएशन सेरेमनी’ एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नन्हे विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की चमक एवं अभिभावकों में गर्व का भाव देखने को मिला। 🎓 भव्य शुभारंभ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजीव गुप्ता (एस.आई. एत्मादपुर), श्री गौरव जी (एस.आई. एत्मादपुर) एवं श्री सुशील जी (एत्मादपुर) तथा मिगफ्रे के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्लेग्रुप, नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी के छात्र रहे, जिन्हें औपचारिक रूप से ‘ग्रेजुएशन डिग्री’ प्रदान कर उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 🏆 प्रतिभाओं का सम्मान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 9 एवं 11 ...

शिक्षा, साहित्य, संस्कृति को समर्पित थे डा.राम अवतार शर्मा,पंचम स्मृति दिवस समारोह में उनका भावपूर्ण स्मरण,विभिन्न क्षेत्रों की 11 विभूतियों को किया सम्मानगत,300 विद्यार्थियों ने किया हनुमान स्तुति का भावपूर्ण मंचन

Image
 आगराः शिक्षाविद्-समाजसेवी-देहदानी डा. राम अवतार शर्मा के पंचम पुण्य स्मृति-उत्सव पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनकी स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों की 11 विभूतियों को सम्मानित किया। वहीं स्कूल के 300 विद्यार्थियों ने हनुमान  स्तुति का मंचन करके सभी को भावविभोर कर दिया। सी.एफ. एन्ड्रूज स्कूल, बल्केश्वर के डा. राम कन्वेन्शन सेन्टर वातानुकूलित सभागार में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि श्री राम बदन सिंह, अपर पुलिस आयुक्त आगरा, कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ. रंजना बंसल, चेयरपर्सन अशोक ग्रुप आॅफ इंडस्ट्रीज, आगरा ने किया। स्मृति उत्सव में डा. राम अवतार शर्मा के काव्य-सृजन, सेवा-संवेदना, उदारता व करूणा पर आधारित कार्यक्रमों से उपस्थित जनमानस अभिभूत हो उठा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्य सेवी आदर्श नंदन गुप्ता को स्मृति चिन्ह व 51000/- रूपये की पुष्कल राशि प्रदान कर डा0 राम आजीवन साहित्य सेवा पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड) प्रदान किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले  डा. जय स...

एवीएमडी इंस्टीट्यूट में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह व वार्षिक परिणाम वितरण संपन्न

Image
आगरा एवीएमडी इंस्टीट्यूट में गुरुवार 26 मार्च 2026  को यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 9वीं एवं 11वीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम (रिपोर्ट कार्ड) का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,इसके साथ ही कक्षा प्लेग्रुप, नर्सरी, एल के जी  व यूकेजी के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व अन्य प्रस्तुतियां भी दी। यूकेजी के बच्चों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को पासिंग सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर MIGFRE चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल, MIGFRE डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, सह-अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान, सह-निदेशक डॉ. स्वाति चंद्रा, वाइस चेयरमैन श्री ऋषि मित्तल, विशिष्ट अतिथि श्री वेद मित्तल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल, प्रधानाचार्...

श्रीमद्भागवत सप्ताह का भावपूर्ण समापन, हवन-यज्ञ में आहुति देकर भक्तों ने कमाया पुण्य

Image
 आगरा, पार्श्वनाथ पंचवटी में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह का समापन अत्यंत भावुक और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, समापन अवसर पर पंचवटी परिवार की आँखें नम हो गईं, वहीं श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ इस पावन आयोजन को विदाई दी,विश्राम दिवस के उपलक्ष्य में भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने बारी-बारी से आहुति देकर धर्मलाभ अर्जित किया, पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव की गूंज सुनाई दी, जिससे परिसर पूर्णत, आध्यात्मिक रंग में रंग गया,कथा के दौरान व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत कथा का महत्व विस्तार से बताया गया, श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार अपनाने का संदेश दिया गया, साथ ही हवन-यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इससे वातावरण शुद्ध होता है और मन को शांति प्राप्त होती है,सप्ताह भर चले इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाया, समापन अवसर पर सभी ने मिलकर भगवान से सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की,इस अवसर पर शास्त्री रविकांत जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत ...

इंदौर–अमृतसर एक्सप्रेस के आगरा कैंट पहुंचते ही जयकारों से गूंजा स्टेशन, तीर्थयात्रियों का भावपूर्ण स्वागत

Image
 आगरा। इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा। संगत द्वारा बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा। गुरुद्वारा दशम पातशाह शाहगंज की संगत ने श्रद्धालु तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं एवं सरोपा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सत्कार के साथ अभिनंदन किया। 200 श्रद्धालुओं का यह पावन जत्था विभिन्न ऐतिहासिक एवं पवित्र गुरुधामों के दर्शन हेतु रवाना हुआ, यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब अमृतसर, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब, गुरुद्वारा मुक्तसर साहिब, गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, गुरुद्वारा गोइंदवाल साहिब गुरुद्वारा खडूर साहिब, गुरुद्वारा तरनतारन साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यात्रा की अगुवाई बाबा संतोख सिंह मखीजा द्वारा की,स्टेशन पर गुरु नानक नाम लेवा संगत ने सभी (तीर्थयात्रियों) गुरु रूप संगत का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा को सफल एवं मंगलमय होने की कामना की, इस अवसर पर सेवा भावना से प्रेरित होकर लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धा...

आगरा में होगा आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण, पावन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अवशेष 2 अप्रैल को पहुँचेंगे प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल

Image
 आगरा। आगरा के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिर शहर की रक्षा व समृद्धि के प्रतीक हैं। इस नगर के श्रद्धालुओं हेतु आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पैन इंडिया देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों तक संरक्षित रहे पावन अवशेष आगरा स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल पहुँचेंगे, जहाँ सांय 4 से 6 बजे तक सपर्या नामक विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।इस पावन अवसर पर 54 लाख बार ऊँ नमः शिवाय लिखकर ज्योतिर्लिंग को समर्पित किया जाएगा, जिसके लिए संकल्प लेखन पुस्तिका दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अथवा संजय प्लेस स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के सिटी ऑफिस से 27 मार्च, प्रातः 8 से 2 बजे तक प्राप्त की जा सकती हैं व पूजन वाले दिन पूर्ण कर लाना अनिवार्य है। इस संदर्भ में डाॅ. सुशील गुप्ता (अपेक्स मेंबर यू.पी. वेस्ट) ने जानकारी देते हुए कहा कि दर्शनाभिलाषियों की सुविधा हेतु बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जो प्रतापपुरा चौराहा व कमला नगर (दोनों रूट) से अपराह्न 3 बजे चलेगी। इच्छुक व्यक्ति बस हेतु महाराम सिंह (9897969756) से संपर्क कर सकते हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अ...

रुक्मिणी-कृष्ण विवाह उत्सव में गूंजी जय-जयकार, भक्ति में डूबा पंचवटी क्षेत्र*

Image
आगरा। माता सीता की पावन नगरी पंचवटी कॉलोनी , ताज नगरी फेज-2 में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के छठवें दिन रुक्मिणी-कृष्ण विवाह का दिव्य एवं भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना कि मानो चारों लोकों में जय-जयकार गूंज रही हो और सभी देवी-देवता पुष्प वर्षा कर इस पावन विवाह के साक्षी बन रहे हों। पंचवटी परिवार द्वारा अपनी लाडली रुक्मिणी का विवाह भगवान श्रीकृष्ण के साथ बड़े ही धूमधाम से रचाया गया। भव्य पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, जहां “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा, उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य विवाह उत्सव में फूलों की होली खेलते झूमते-नाचते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित की और भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति रस से सराबोर मधुर भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा माहौल भक्ति और आनंद से सराबोर नजर आया। कथा व्यास पंडित रविकांत शास्त्री ने रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं मार्मिक वर्णन करते हुए भक्तों को भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिय...

घर-घर गूंजी ‘जय माता दी’, अष्टमी पर कन्या-लंगूर पूजन के साथ भक्तिभाव का अद्भुत नज़ारा दिखा

Image
आगरा। ताजनगरी पावन नवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर भर में अष्टमी के दिन घर-घर माता रानी का पूजन बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली छोटी-छोटी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लंगूर (बालक) पूजन की परंपरा भी निभाई गई। जिससे पूरे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का विशेष संचार देखने को मिला।अष्टमी के दिन सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। महिलाओं ने भक्ति भाव से माता रानी की आराधना कर कन्याओं को स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया। उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर, पूजन के पश्चात स्वादिष्ट प्रसाद व उपहार भेंट किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह झलक रहा था। वहीं परिवारजनों ने ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह नज़ारा विशेष रूप से देखने को मिला। जहां श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ कन्या एवं लंगूर पूजन कर माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की, पूजन के बाद बच्चों के साथ हंसी-खुशी का माहौल बना रहा और उन्हें उपहार देकर खुशियां स...

झूलेलाल जयंती पर छठी महोत्सव की धूम, सिंधी महिला मंडल ने भक्ति और उल्लास से मनाया उत्सव

Image
आगरा,श्री झूलेलाल मंदिर, ताजगंज में झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में छठे दिन छठी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर सिंधी महिला मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की भारी सहभागिता रही,कार्यक्रम की शुरुआत दादी पकानी एवं चांदनी भोजवानी ने लक्ष्मी ज्ञानचंदानी के साथ भगवान झूलेलाल साईं की पावन ज्योत जोत प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर की,इसके बाद वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया, ढोलक की मधुर थाप पर सिंधी भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें “रख त झूलेलाल ते पाणे पूरी कंदो” सहित कई भजनों पर महिलाएं झूम उठीं और साईं के दरबार में भक्ति भाव से नृत्य कर अपनी आस्था प्रकट की,भजन संध्या के दौरान सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा मंदिर परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो गया, अंत में झूलेलाल साईं की आरती, पल्लव एवं अरदास कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई,कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया,इस अवसर पर मुख्य रूप से दादी पकानी,चांदनी भोजवानी, कमला देवी...

120वां नवरात्र महोत्सव भव्य शोभा यात्रा व दुर्गा जागरण के साथ होंगे विविध धार्मिक आयोजन, पोस्टर विमोचन संपन्न

Image
आगरा। श्री शशि वैष्णव माता महाकाली मंदिर, शाहगंज में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 120वें भव्य नवरात्र महोत्सव का पोस्टर विमोचन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने पत्रकार साथियों से रूबरू होकर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की,पत्रकार वार्ता में बताया गया कि 27,3,2026  सायं 6:30 बजे विशाल भव्य शोभा यात्रा मैया की भव्य सवारी बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण,जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे, इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान विशाल दुर्गा जागरण, भजन संध्या, माता रानी की विशेष आरती एवं प्रसादी वितरण जैसे अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में परम श्रद्धेय ज्योतिलीन परम पूजनीय गुरुमाता देवी शशिबाला जी की विशेष आशीर्वाद एवं सान्निध्य प्राप्त होगा। जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ेगी। मां भगवती चरणानुरणी ब्रह्मलीन महंत श्री नरेंद्र ढालिया पंथ मार्गदर्शक जी की प्रेरणा सदैव हमारे साथ इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि,यह महोत्सव हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन

Image
 प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 24 मार्च 2026 को ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन अत्यंत हर्ष, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। *मुख्य अतिथि डॉ. चीनू अग्रवाल (संस्थापक, फीलिंग्स माइंड्स), निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, ईशा गुप्ता प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं प्रथम प्रवेशी छात्र नैतिक नंदन के परिवार* द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात कक्षा दो के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में दादा-दादी/नाना-नानी के साथ विशेष संवाद व बच्चों के साथ की गई रैंपवाॅक ने सभी को भावुक कर दिया। नर्सरी एवं एल.के.जी. के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा एक के विद्यार्थियों द्वारा चेयर डांस प्रस्तुति दी गई तथा रोनित जैन द्वारा विशेष गायन प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् यू.के.जी. के छात्रों द्वारा रेड कार्पेट पर मार्च पास्ट एवं भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान दिए गए। तपश्चात् विद्यार्थियों द्वारा धन्यवाद गीत प्रस्...

अमर शहीद हेमू कालानी जी का 103वां जन्मोत्सव मनाया गया

Image
 आगरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी शक्ति संगठन, सिंधी यूथ क्लब एवं सिंधी सेवा संगम के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद हेमू कालानी जी का 103वां जन्मोत्सव सदर तहसील स्थित हेमू कालानी चौक पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद हेमू कालानी जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित जनों को मिठाई वितरित की गई।संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने अपने संबोधन में कहा कि हेमू कालानी जी ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अद्भुत साहस और समर्पण दिखाया। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए भारत को स्वतंत्र कराने का संकल्प लिया।अमृत मखीजा जी ने कहा कि हम उस महान माता को नमन करते हैं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया, जिसने देश और समाज का नाम रोशन किया। वहीं सोनू मदनानी  ने कहा कि आज के युवाओं को हेमू कालानी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुशील नोतनानी, ...

शहीद हेमू कालानी को दी श्रद्धांजलि 103वें जन्मदिवस पर गूंजे अमर शहीद के जयकारे

Image
 आगरा। अमर शहीद हेमू कालानी का 103वां जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान को याद करते हुए समाजसेवी हेमंत भोजवानी ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। वहीं समाजसेवी राहुल चतुर्वेदी ने वीर सपूत हेमू कालानी के साथ ही अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं, लेकिन यह आजादी हमें आसानी से हासिल नहीं हुई है। अमर शहीद हेमू कालानी की तरह ही अनगिनत वीर सपूतों ने प्राणों को बलिदान दिया है। इससे पूर्व तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा पर योगी जहाजनाथ जी ने माल्यार्पण किया व मिष्ठान वितरण किया वक्ताओं ने वीर शहीद से जुड़े प्रसंगों को सुनाया और भावी पीढ़ी को उनसे सीख लेने की अपील की। अमर शहीद भगत सिंह को भी याद किया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शहीद हेमू कालानी की गिनती उन अमर शहीदों में होती है, जिन्होंने अपने बलिदान से युवाओं में देश की स्वाधीन...

आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय के प्रांगण में छात्रावास निर्माण हेतु 'नींव पूजन समारोह' विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ

Image
आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय के प्रांगण में छात्रावास निर्माण हेतु 'नींव पूजन समारोह' विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह छात्रावास हमारे विशेष विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सुविधा की नींव बनेगा।इस पुनीत कार्य में शहर के प्रबुद्ध समाजसेवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग से उत्साहवर्धन किया।प्रमुख अतिथि एवं सहयोगी.श्री अनिल शर्मा, श्री नीरज गुप्ता (महानगर उपाध्यक्ष), श्रीमती विनीता अरोरा (अध्यक्ष लायंस क्लब आगरा), अभिषेक शर्मा, विकास अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित), विमल पाठक, अभय भारद्वाज, भानुप्रिया शर्मा एवं रॉबिन हुड आर्मी के सदस्य (सौरभ शर्मा, ज्योत्सना चौहान, प्रियांशु, प्रथम शर्मा, तुलसी जेठानी, देवांश, रहीस)।विद्यालय परिवार की ओर से संस्थापक जगन्नाथ सिंह, अध्यक्ष राकेश कबीर, सचिव स्वामी प्रताप सिंह बघेल, प्रधानाचार्या जाकिया बानो एवं समस्त स्टाफ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।शिक्षा और सेवा का यह सफर आप सभी के सहयोग से निरंतर जारी है। 

शक्ति की उड़ान" महिला सम्मान समारोह: नारी शक्ति का उत्सव

Image
 आगरा के जेपी सभागार में रॉयल फेस्टा, गुनगुनाती जिंदगी, और हेल्प बॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में "शक्ति की उड़ान" महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण और उनके अद्वितीय योगदान को समर्पित था।  कार्यक्रम का शुभारंभ और दीप प्रज्वलन:कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इनमें शामिल थीं: - *हेमलता दिवाकर (महापौर, आगरा)* - *बबीता सिंह चौहान (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग)* - *आशु रानी (कुलपति, अंबेडकर विश्वविद्यालय)* इनके साथ *रॉयल फेस्टा* से *जय कुमार*, *दीप्ति* *हेल्प बॉक्स* से *ममता गोयल और *लव अग्रवाल*, तथा *गुनगुनाती जिंदगी* से *डॉ. रश्मि त्रिपाठी* और *ललिता करमचंदानी* ने दीप प्रज्वलन में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:1. *गणेश वंदना:* कार्यक्रम का आध्यात्मिक आरंभ  गणेश वंदना से हुआ, जिसने सभागार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। 2. *नौ देवियों का सजीव प्रदर्शन:*कविता यादव* *एम्पल्स अकादमी* द्वारा नौ देवियों के भव्य और सजीव रूपों का प्रदर्शन किया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को ...

महिला शक्ति का महापर्व: किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का सफल आयोजन

Image
 आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। जो महिलाएं सिलाई केंद्र चलकर, चाय बनाकर, माला, बनाकर, मजदूरी कर, दूसरों के घरों में कार्य आदि कार्य कर अपना व परिवार का भरण पोषण करने वाली  महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष उपहार और सम्मान दिया गया।महिलाएँ जो समाज का आईना हैं, जिनके बिना समाज अधूरा है, उनके लिए मिग्फ्रे परिवार हमेशा कार्यरत है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मधु बघेल जी ( समाजसेवी, पत्नी माननीय मंत्रीजी श्री एस पी सिंह बघेल जी ), डॉक्टर कुंदनिका शर्मा जी (बीजेपी),शबाना खंडेलवाल जी (समाजसेवी), रवि प्रकाश (अध्यक्ष), मनोज बंसल (अध्यक्ष), नीतेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष),स्वाति जी (सब इंस्पेक्टर टी वाई सी थाना), मनीषा जी (सब इंस्पेक्टर), रीता जी (एस आई) श्रीमान नागर जी (ए एस आई), श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष नेमिरा मित्तल(डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), (डॉक्टर री...

झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नोतनानी परिवार ने चेटीचंड पर्व धूमधाम से मनाया

Image
आगरा। झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) पर्व हर साल की भांति इस साल भी 20 मार्च 2026 को हर्षोल्लास से मनाया गया। सिंधी समाज बुजुर्ग माताएं बहने एवं परिवार की सभी सदस्यों द्वारा एकत्र होकर झूलेलाल की आरती कि ,आरती उपरांत भव्य भंडारे का भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। सराय ख्वाजा बाजार कमेटी अध्यक्ष के द्वारा हर साल कि तरह इस बार भी पंडित विकाश महाराज,के’ द्वारा भगवान झूलेलाल” कि विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर जोत प्रज्वलित कि ,उसके बार विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। ख्वाजा की सराय अध्यक्ष संजय नोतनानी (सोनू भाई) एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत से अध्यक्ष श्री चंद्र सोनी, घनश्याम देवनानी, श्याम भोजवानी, नानक राम मनवानी, बाजार कमेटी श्री राजकुमार नोतनानी, दिनेश नोतनानी, आसाराम खेमानी, अजय संजय, मनोज संतोष अनिल नोतनानी, रूपचंद चदांनी, भोजराज, मनोज हीरा दिलीप खेमानी सुंदर चेतवानी, बाबू भाई,मनोज नोतनानी, मेघराज भारत हितांश अभिषेक कौशल नोतनानी, एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आरती दोपहर 12:00 भंडारा 1:00 बजे से 5:30 बजे तक चला आए हुए सभी गणमान्य लोगों का आभार झूलेलाल की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे। Jarnlis...

67 वर्ष की आयु में भी अटूट आस्था: 42 वर्षों से भगवान झूलेलाल का स्वरूप बन रहे हरीशचंद्र मोटवानी

Image
आगरा। इष्टदेव भगवान झूलेलाल के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए शहर के वरिष्ठ श्रद्धालु श्री हरीशचंद्र मोटवानी पिछले 42 वर्षों से लगातार भगवान झूलेलाल का स्वरूप धारण कर रहे हैं, 67 वर्ष की आयु में भी उनकी यह सेवा और भक्ति निरंतर जारी है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। सिंधी सामाज के वरिष्ठ श्याम भोजवानी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्री मोटवानी बीते चार दशकों से अधिक समय से झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्राओं और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान झूलेलाल का स्वरूप बनकर श्रद्धालुओं को भावविभोर करते आ रहे हैं। उनकी इस साधना के पीछे गहरी आस्था और भगवान झूलेलाल की विशेष कृपा मानी जाती है। उन्होंने न केवल झूलेलाल जयंती के भव्य आयोजनों में भाग लिया। बल्कि विभिन्न मंचीय कार्यक्रमों और सांस्कृतिक संध्याओं में भी भगवान झूलेलाल का स्वरूप धारण कर अपनी विशेष छाप छोड़ी है। वर्ष 2006 एवं 2010 में भी उन्होंने प्रमुख आयोजनों में मंच प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया था। श्री मोटवानी का कहना है कि यह सब भगवान झूलेलाल की कृपा और आशीर्वाद से ही संभ...

होटल लाल्स इन में भगवान झूलेलाल जयंती के निमंत्रण पत्र का विमोचन, 18 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Image
 आगरा। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल लाल्स इन में आयोजित एक समारोह के दौरान जयंती महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विधि-विधान से विमोचन किया गया। अध्यक्ष जी ने सर्व समाज से शोभायात्रा में शामिल होने की अपीलसिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने इस अवसर पर सर्व समाज को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल हों और धर्म लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि समाज की एकता और सौहार्द को प्रदर्शित करने वाला यह आयोजन इस वर्ष अत्यंत भव्य होगा।कार्यक्रम की रूपरेखाअध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्य कार्यक्रम 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा:उद्घाटन: दोपहर 3:00 बजे हरियाली वाटिका में होगा, जहाँ समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान और स्वागत सत्कार किया जाएगा।शोभायात्रा: दोपहर 3:30 बजे शोभायात्रा हरियाली वाटिका से यथावत प्रारंभ होगी।मार्ग: यह भव्य शोभायात्रा घटिया आजम खाँ, फुल्लटी, सिंधी बाजार, किनारी बाजार, चिमन चौराहा, दरेसी-1 और दरेसी-2 से होते ह...

18 मार्च को निकलेगी भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा, शहर में उत्सव का माहौल-पदाधिकारियों को सौंपी गईं विभिन्न जिम्मेदारियां

Image
आगरा। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती (चेटीचंड पर्व) 18 मार्च को शहर में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्व को लेकर सिंधी समाज में अभी से उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दरेसी नंबर दो स्थित होटल लाल्स इन में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों के साथ आगरा की विभिन्न मोहल्ला पंचायतों के प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक में शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में 15 मार्च को निकाली गई दोपहिया वाहन आमंत्रण रैली की शानदार सफलता पर भी खुशी व्यक्त की गई। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस वर्ष भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा को और भी भव्य और आकर्षक रूप में निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल सिंधी समाज ही नहीं बल्कि अन्य वर्गों के लोगों और विभिन्न बाजार समितियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। शोभायात्रा के...

संघर्षशील जीवन से पोषित सफलताओं का श्रृंगार करती है।वह नारी ही है जो सही मायनों में सकल जीवन का उद्धार करती है

Image
 महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण हेतु प्रत्येक वर्ष 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इसी कड़ी में उदयन शालिनी केयर की ओर से इस दिन की महत्ता को दर्शाते हुए 15 मार्च, 2026, रविवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में एक मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।उदयन केयर' एक भारतीय एनजीओ (पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट) है, जिसे 1994 में पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया था, जो कमजोर बच्चों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। इसने भारत के 15 राज्यों के 38 शहरों में 30,000 से अधिक बच्चों, महिलाओं और युवाओं के जीवन को प्रभावित किया है।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया एवं उद्घोषिका राशि पलवार (बैच 2) व नंदिनी झा (बैच 4) ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम का आरंभ किया गया, जिसमें *बैच 1 की शालीनियों के द्वारा किए गए नृत्य* ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर समाज में महिलाओं के महत्व को बताते हुए *मेंटर प्रतिमा भार्गव ने...

स्किल्स 2025–26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ।समापन समारोह में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

Image
आगरा के बीएसएनएल ग्राउंड में आयोजित इंडिया स्किल्स 2025–26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। चार दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 5 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 360 से अधिक प्रतिभागियों ने 41 विभिन्न स्किल ट्रेड्स में अपने कौशल, नवाचार और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि इंडिया स्किल्स जैसी प्रतियोगिताएँ युवाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ...

एनसीआरईएस की जीएम पीएनएम प्रयागराज में हुई, जिसमें निम्नलिखित मुद्दों को हल करवाने पर बैठक हुई

Image
 एनसीआरईएस की जीएम पीएनएम प्रयागराज में हुई, जिसमें निम्नलिखित मुद्दों को हल करवाने पर बैठक हुई 1. रेल आवास की tv tv मरम्मत का जोन स्टाफ तथा अधिकारियों का अलग-अलग किया जाए। 2. गैंग बीट में प्री-फैब्रिकेटेड रेस्टरूम, टूल रूम बनाए जाएं। 3. पेट्रोल मैन की बीट कम की जाए। 4. सीनियर पर्यवेक्षक को ही डिपो इंचार्ज बनाया जाए। 5. ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ को टर्मिनेट स्टेशनों पर ठहरने की व्यवस्था की जाए। 6. मनिया से फराह तक के पॉइंटमैन की ड्यूटी 8 घंटे की जाएगी। 7. रनिंग स्टाफ का BA पॉजिटिव आने पर उसे दोबारा BA करने का चांस दिया जाएगा। यदि फिर भी पॉजिटिव आता है तो ब्लड सैंपल रिपोर्ट 24 घंटे में मंगाई जाए, तब तक उसे स्टेशनरी जॉब पर लगाया जाए। 8. सेल अलाउंस ₹1000 करने की मांग की गई। 9. कोरोना काल में रोका गया DA का एरिया दिलाने की मांग की गई। 10. नाइट ड्यूटी की सीलिंग समाप्त करने की मांग की गई। 11. कर्मचारियों को एनपीएस / यूपीएस की जगह OPS दी जाए। 12. ग्रेड पे 1800 से GP 5400 तक के सभी कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी दी जाए। 13. रनिंग कर्मचारियों का कि...