एनसीआरईएस की जीएम पीएनएम प्रयागराज में हुई, जिसमें निम्नलिखित मुद्दों को हल करवाने पर बैठक हुई


 एनसीआरईएस की जीएम पीएनएम प्रयागराज में हुई, जिसमें निम्नलिखित मुद्दों को हल करवाने पर बैठक हुई

1. रेल आवास की tv tv मरम्मत का जोन स्टाफ तथा अधिकारियों का अलग-अलग किया जाए।

2. गैंग बीट में प्री-फैब्रिकेटेड रेस्टरूम, टूल रूम बनाए जाएं।

3. पेट्रोल मैन की बीट कम की जाए।

4. सीनियर पर्यवेक्षक को ही डिपो इंचार्ज बनाया जाए।

5. ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ को टर्मिनेट स्टेशनों पर ठहरने की व्यवस्था की जाए।

6. मनिया से फराह तक के पॉइंटमैन की ड्यूटी 8 घंटे की जाएगी।

7. रनिंग स्टाफ का BA पॉजिटिव आने पर उसे दोबारा BA करने का चांस दिया जाएगा। यदि फिर भी पॉजिटिव आता है तो ब्लड सैंपल रिपोर्ट 24 घंटे में मंगाई जाए, तब तक उसे स्टेशनरी जॉब पर लगाया जाए।

8. सेल अलाउंस ₹1000 करने की मांग की गई।

9. कोरोना काल में रोका गया DA का एरिया दिलाने की मांग की गई।

10. नाइट ड्यूटी की सीलिंग समाप्त करने की मांग की गई।

11. कर्मचारियों को एनपीएस / यूपीएस की जगह OPS दी जाए।

12. ग्रेड पे 1800 से GP 5400 तक के सभी कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी दी जाए।

13. रनिंग कर्मचारियों का किलोमीटर भत्ता 25 प्रतिशत बढ़ाकर भुगतान किया जाए।

14. पे कमीशन का कार्य प्रारंभ किया जाए, तब तक अंतिम राहत तथा मिनिमम बेसिक 55000 दी जाए।

15. रनिंग कर्मचारियों को लीव सैलेरी में 30 प्रतिशत जोड़कर भुगतान किया जाए।

16. GDCE कराकर सभी विभाग की वैकेंसी भरी जाए।

17. DAR में 14/2 का प्रयोग कर कर्मचारियों को प्रताड़ित ना किया जाए।

18. रेलवे अस्पताल में टोकन सिस्टम चालू कर पुनः मरीज को राहत दी जाए एवं घर से ही नंबर ऑनलाइन लगाने की सुविधा दी जाए।

19. एल पी दवाई कर्मचारियों को शाम तक 24 घंटे में उपलब्ध कराई जाए।

20. टी टी रेस्ट हाउस की दशा सुधारी जाए तथा AC लगाई जाए।

21. 20 दिन से ज्यादा बाहर रहने पर स्टाफ को कंसोलिडेटेड यात्रा भत्ता दिया जाए।

22. 15 दिन से ऊपर के यात्रा भत्तों का शीघ्र भुगतान कराया जाए।

23. सभी विभागों में जॉब एनालिसिस कराकर कैडर रिव्यू कराई जाए।

24. लिंक मीटिंग तथा अन्य कर्मचारियों से संबंधित कार्यों में यूनियन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

25. टिकट चेकिंग स्टाफ को चेन पुलिंग एवं अन्य कार्यों पर ना लगाया जाए।

26. मंडलों में सीनियर सीसीटीसी के ग्रेड पे 2800 से जीपी 4200 में प्रमोशन शीघ्र कराई जाए।

27. ट्रैक मशीन स्टाफ को 21/7 का रोस्टर लागू किया जाए।

28. टावरवैगन ड्राइवर को रनिंग ड्यूटी भत्ता की सुविधा दी जाए।

29. लाइन पर बाहर गए स्टाफ को वास्तविक यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाए।

30. बुकिंग क्लर्क इत्यादि स्टाफ को लंच के लिए 15 मिनट का ब्रेक दिया जाए।

31. सभी विभागों कार्यालय में महिला शौचालय बनाए जाएं।

32. चाइल्ड केयर लीव को समय पर स्वीकृत कर दूसरे वर्ष हंड्रेड परसेंट सैलरी का भुगतान किया जाए।

33. इंजीनियरिंग तथा ऑपरेटिंग सभी गेटों पर AT से लाइट दी जाए।

34. विधवा पत्नी को पेंशन का जीवित प्रमाण पत्र उसके गृह नगर में ही जमा करने की सुविधा दी जाए।

35. खेलकूद कोटे में भर्ती होने पर ग्रुप डी से ग्रुप सी में शीघ्र प्रमोशन किए जाएं।

36. JE से SSE के पदों को सभी विभाग में शीघ्र भरा जाए।

37. एनसीआर के सभी होलीडे होम को AC किया जाए।

38. ट्रैक के दोनों और दीवार लगाने से कर्मचारियों को रिले हट तक और अन्य अनुरक्षण कार्यों को करने के लिए दीवार पार कर जाना पड़ रहा है, जिससे वो चोटिल हो रहे हैं, उन्हें रास्ता दिया जाए।

39. आगरा मंडल की किलोमीटर बैलेंसिंग WCR, NWR से कराकर आगरा मंडल को और गाड़ियां चलाने की सुविधा दी जाए एवं इस ओर की नई गाड़ियों को भी आगरा मंडल को दिया जाए।

40. सभी स्टाफ को रेनकोट तथा ओवरकोट दिए जाएं। 

सभी कार्यालय में RO वॉटर फिल्टर लगाई जाए।

41. हाई पावर कमेटी के अनुसार रनिंग स्टाफ को 9 घंटे तक ही कार्य कराया जाए, तत्पश्चात उनको रिलीव कराया जाए।

42. रेलवे स्टाफ को मुफ्त वाहन स्टैंड की सुविधा दी जाए।

43. सभी रेल आवास में टाइल तथा फॉल सीलिंग लगाई जाए।

44. महिला कर्मचारियों को कार्य स्थल पर सुविधा दी जाए।

45. 12 घंटे की ड्यूटी कर रहे गेटमैन, पॉइंटमैन को सप्ताह में दो दिन विश्राम दिए जाएं।

46. प्रयागराज में कर्मचारियों के लिए होलीडे होम बनाया जाएगा।

47. रेलवे अस्पताल आगरा के ICU वार्ड को पुनः प्रारंभ कराया जाएगा।

48. रेल संस्थान मथुरा में सुधार कार्य कराया जाएगा।

49. स्टेशन मास्टर के कार्यालय में AC लगाए जाएंगे।

50. कमर्शियल इंस्पेक्टर कैडर को अन्य रेलवे की तरह अलग किया जाएगा।

51. वंदे भारत में कर्मचारियों के पूरे परिवार को पास पर यात्रा की छूट दी जाए।

52. इंजीनियर विभाग में कार्यरत ट्रैकमैन को दस प्रतिशत इंटेक कोटे के तहत अन्य विभाग में समाहित किया जाए।

53. कर्मचारियों के लिए पुराने आवास के स्थान पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग आवास बनाई जाएगी।

54. गाड़ियों में कोच कंडक्टर को अब फर्स्ट एड बॉक्स नहीं दिया जाएगा, अतः वो दवाई देने का कार्य नहीं करेंगे।

55. प्वाइंटमैन की रिक्तियां एक्स सर्विसमैन से भरी जाएगी।

56. सेफ्टी category जैसे ट्रैकमैन, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, प्वाइंट्स मैन, ट्रेन मैनेजर, PWI, SI इत्यादि की वैकेंसी शीघ्र भरी जाए।


बैठक में उपस्थित पदाधिकारी—

NCRES के अध्यक्ष श्री वी जी गौतम, महामंत्री श्री आर पी सिंह,

उपाध्यक्ष श्री पी के सोनी,

कोषाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष श्री दीपक गोयल,

उपाध्यक्ष एवं मंडल सचिव अरुण शर्मा, संयुक्त मंडल सचिव श्री जी एस शर्मा,

मंडल कोषाध्यक्ष श्री सी एच सारस्वत, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह,

वर्किंग कमेटी मेंबर सीमा सिंह के साथ झांसी मंडल तथा प्रयागराज मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ