अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
आगरा। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जनपद आगरा द्वारा 15 सितम्बर को भारत रत्न सर ई. एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस (अभियंता दिवस) एवं स्व. ई. आर. के. दत्त की पुण्यतिथि के अवसर पर 'डिप्लोमा इंजीनियर्स का रक्तदान दिवस' का आयोजन किया गया। यह शिविर देहली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में प्रातः 11:00 बजे आयोजित हुआ, जिसमें महासंघ के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अभियन्ता (आगरा क्षेत्र, लो.नि.वि.) ई. एन. के. यादव रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अधीक्षण अभियन्ता (आगरा वृत्त, लो.नि.वि.) एस. के. हरित, अधीक्षण अभियन्ता (लो.नि.वि.) ई. मनीष कुमार एवं अधीक्षण अभियन्ता (तृतीय मण्डल, सिंचाई कार्य) ई. धर्मेन्द्र सिंह फौगाट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिशासी अभियन्ता (निर्माण खण्ड, लो.नि.वि.) ई. जी. के. वार्ष्णेय, अधिशासी अभियन्ता (प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि.) ई. आर. एस. वर्मा तथा अधिशासी अभियन्ता (लोअर खण्ड, आगरा नहर) ई. नीरज कुमार सिंह ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के आयोजक जनपद अध्यक्ष ई. चन्द्रकेश, जनपद सचिव ई. रोहित कुमार एवं समस्त सदस्यों ने आए हुए अतिथियों व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समाज सेवा के लिए महासंघ सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम में इंo विशाल अग्रवाल, जिलामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जनपद आगरा मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment