श्रीमती बी.डी. जैन गर्ल्स पी.जी. डिग्री कॉलेज, आगरा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के अंतर्गत मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 09.10.2026 को श्रीमती बी.डी. जैन गर्ल्स पी.जी. डिग्री कॉलेज, आगरा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के अंतर्गत मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. साक्षी प्रिया गिरि के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को समझने तथा उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता जैसे विषयों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी सृजनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्त्वपूर्ण स...