साईं भजनों की अमृतवर्षा में झूमे श्रद्धालु, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक किशोर हीरानी ने बांधा समां
आगरा, शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित भव्य साईं भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक किशोर हीरानी नेईष्ट देव भगवान झूलेलाल के एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया,भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे,कार्यक्रम में किशोर हीरानी ने "आयें चालिए जी महिमा निराली, मुंहिंजो साईं भरे झोली खाली" तथा "साईं जो आयो चालियो, खुशियूं मनायूं" जैसे लोकप्रिय सिंधी साईं भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, संगत ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भजनों का आनंद लिया तथा साईं और भगवान झूलेलाल के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा,भजन संध्या का समापन सामूहिक साईं आरती के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागी होकर भगवान झूलेलाल एवं साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया, आयोजन को सफल बनाने में पंडितानी इंदिरा शर्मा सहित सभी श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा,समाजसेवी ...