गुरुद्वारा दशमेश दरबार में गुरमत कैंप का श्रद्धापूर्वक समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की गुरमत शिक्षा की अनुपम झलक
आगरा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर विभव नगर में प्रबंधक कमेटी द्वारा संत बाबा प्रीतम सिंह जी के विशेष सहयोग से आयोजित 40 दिवसीय गुरमत कैंप का समापन अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ,समापन समारोह का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अरदास के साथ हुआ, इस अवसर पर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने गुरबाणी पाठ, नाम सिमरन, कीर्तन, तबला वादन, गुरमुखी पढ़ना लिखना, गुरु इतिहास, गुरु साखियां तथा सिख मर्यादा से जुड़ी शिक्षाओं का सुंदर एवं अनुशासित प्रदर्शन कर संगत को भावविभोर कर दिया, बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध किया कि गुरमत की शिक्षा उनके जीवन में संस्कार, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रही है,कैंप के दौरान गुरमुखी अध्यापकों आज्ञा सिंह, सरबजीत कौर, अल्का दुआ, हरचरण सिंह, मंदीप सिंह ने बच्चों को प्रेम, समर्पण और सेवा भाव के साथ शिक्षा प्रदान की, समापन अवसर पर सभी अध्यापकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवनभर गुरु साहिब की शिक्षाओं, गुरबाणी, सेवा, सिमरन और सिख मर्यादा पर चलने की प्रेरणा दी,प्रबंधक कमेटी ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं सेवादारों का सम्मान करते हुए उनके समर्पण की सराहना की, संगत ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ऐसे गुरमत कैंपों को आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और संस्कारवान बनाने वाला प्रयास बताया,समारोह के समापन पर ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा अरदास हुकमनामा के के अपरान्त गुरु का अटूट लंगर ग्रहण करने के साथ हुआ पूरे वातावरण में श्रद्धा, सेवा, सिमरन और गुरमत की भावना का अनुपम संगम देखने को मिला,प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा,मलकीत सिंह, श्याम भोजवानी, गुरेंदर सिंह ओबरोय,सुरेंद्र सिंह लवली, इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का,सुरेंद्र सिंह लाड़ी,हरजिंदर सिंह,अमरजीत कौर, कृपाल सिंह, संनी सिंह आदि


Comments
Post a Comment