Posts

Showing posts from August, 2026

देवता दर्शन को तरसे, बृजवासियों ने कृष्ण को दिया वात्सल्य का सुख*

Image
 *श्रीजगन्नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, कथा सुन भावविभोर हुए भक्त* आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने कथा के माध्यम से भगवान की बाल लीलाओं के साथ-साथ बृजवासियों के अद्भुत सौभाग्य और उनके वात्सल्य भाव की महिमा का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण किया।अरविन्द प्रभु ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं अपने आप में अत्यंत अद्भुत हैं। इन लीलाओं में भगवान की दिव्यता के साथ बृजवासियों के उस सौभाग्य का भी दर्शन होता है, जो स्वयं भगवान को अपने बालक के रूप में देखने और उनके साथ वात्सल्य का संबंध स्थापित करने का अवसर प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ब्रज में बाल लीलाएं कर रहे थे, तब अनेक देवी-देवता भी उनके दर्शन की इच्छा लेकर ब्रज पहुंचते थे। भगवान के दर्शन और उनकी कृपा प्राप्त करना देवताओं के लिए...

सिंधी समाज की *नोतनानी मंडली द्वारा* माताओं-बहनों द्वारा पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तीजड़ी का निर्जला व्रत रखा गया है

Image
भगवान झूलेलाल जी से प्रार्थना है कि सभी के सुहाग अमर रखें और घर में सुख-समृद्धि  *-सिंधी समाज ने मनाया तीजड़ी का पर्व, महिलाओं ने रखा पति की लंबी उम्र के लिए व्रत* आगरा। आज सिंधी समाज द्वारा तीजड़ी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। कथा सुनकर भगवान शिव-पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया श्रीमती सत्या देवी नोतनानी, सोनू, भावना,  काजल,वीनू, अनु,वैशाली,महक, सिया, मोना, संगीता, किरण, पायल , पूजा, राशि, हेमा ,बबीता, समस्त नोतनानी परिवार की मातृत्व शक्ति मौजूद  रही

मिल्टन पब्लिक स्कूल, अवधपुरी में खेल प्रतिभाओं का उत्सव — क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल रहे मुख्य अतिथि

Image
 आगरा। मिल्टन पब्लिक स्कूल, अवधपुरी में प्रथम ताज खेल महोत्सव-2026 का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा, “आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। मैदान पर सीखी गई मेहनत, अनुशासन और टीम भावना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है।”उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी की भागीदारी अपने आप में उपलब्धि है और निरंतर अभ्...

सिंधी समाज की महिलाओं ने मनाया तीजड़ी पर्व, पति की दीर्घायु की कामना

Image
शंकर ग्रीन हाइट्स मंदिर , ताजनगरी फेस-2 में सजी तीजड़ी माता की पूजा, निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने सुनी कथा और गाए सिंधी भजन आगरा, सिंधी समाज की महिलाओं ने कृष्ण पक्ष की तृतीया के अवसर पर श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीजड़ी पर्व मनाया, शंकर ग्रीन हाइट्स मंदिर , ताजनगरी फेस-2 में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में सभी ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की,महिलाओं ने प्रातःकाल से ही निर्जला व्रत रखा, पूजा स्थल पर सिंधी समाज की पुरोहिता इंद्रा शर्मा द्वारा तीजड़ी माता की विधिवत (सामूहिक) पूजा-अर्चना की गई , महिलाओं ने कथा श्रवण के साथ सिंधी लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया, शाम को चंद्रमा के दर्शन एवं अर्घ्य के बाद महिलाओं ने अपना व्रत खोला,इस अवसर पर चांदनी भोजवानी ने तीजड़ी पर्व की महत्ता बताते हुए भजन प्रस्तुत किया, उन्होंने कहा कि तीजड़ी सिंधी समाज की महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और पारिवारिक मंगलकामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार क...

दिव्य सेवा ट्रस्ट, आगरा द्वारा होटल ओपल कोर्टयार्ड, सिकन्दरा में “चिकित्सक-रोगी सम्बन्ध” विषय पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक परिचर्चा का आयोजन*

Image
 आगरा, 30 अगस्त। दिव्य सेवा ट्रस्ट, आगरा द्वारा होटल ओपल कोर्टयार्ड, सिकन्दरा में “चिकित्सक-रोगी सम्बन्ध” विषय पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज नगाइच जी ने कहा कि चिकित्सक और रोगी के बीच विश्वास एवं संवाद चिकित्सा व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। रोगी की बात को धैर्यपूर्वक सुनना, उसकी स्थिति और भावनाओं को समझना तथा उसे उपचार के संबंध में उचित जानकारी देना चिकित्सकीय सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विश्वास का वातावरण बनने से उपचार की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होती है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी जी ने कहा कि चिकित्सा केवल रोग के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। चिकित्सक और रोगी के बीच बेहतर संवाद, पारदर्शिता, सम्मान एवं आपसी विश्वास को बढ़ावा देना आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं को भी प्र...

गुरु ग्रंथ साहिब जी के संपूर्णता दिवस पर गूंजी गुरबाणी, विशेष कीर्तन दरबार में निहाल हुई साध-संगत

Image
 अमृतवेले सुखमनी  साहिब, जपजी साहिब व चौपाई साहिब के पाठ से हुआ शुभारंभ, हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह व भाई गुरशरण सिंह ने संगत को गुरबाणी से जोड़ा आगरा, गुरु ग्रंथ साहिब जी के संपूर्णता दिवस के पावन अवसर पर रविवार को गुरुद्वारा दशमेश दरबार, विभव नगर, शहीद नगर में विशेष कीर्तन दरबार श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सजाया गया, सुबह अमृतवेले से ही गुरुद्वारा साहिब में साध-संगत का पहुंचना शुरू हो गया, गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में संगत ने शीश नवाकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया, कीर्तन दरबार की आरम्भता  सुखमनी साहिब, जपजी साहिब एवं चौपाई साहिब के पाठ के  पश्चात विशेष कीर्तन दरबार में हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह एवं कीर्तनीय भाई गुरशरण सिंह (बब्बू वीर) ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया, उन्होंने शब्द सतगुरु आयो शरण तुहारी,,, बेअंता बेअंत गुण तेरे,,, तुम शरणाई आया ठाकुर सहित विभिन्न  शब्दों का गायन कर संगत को गुरु की भक्ति में सराबोर कर दिया, गुरबाणी की मधुर धुनों से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा और संगत गुरु की आस्था में लीन नजर आई,  ज्ञान...

*रक्षाबंधन पर एवीएमडी इंस्टीट्यूट में गूंजा भाई-बहन के स्नेह का संदेश, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Image
 एत्मादपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एवीएमडी इंस्टीट्यूट में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के भाव को समर्पित एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एत्मादपुर पुलिस के पुलिसकर्मी विशेष रूप से विद्यालय पहुंचे, जहां कक्षा 5 से 12 तक की छात्राओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिग्फ्रे चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, मिग्फ्रे डायरेक्टर श्री मनीष नेमीरा मित्तल,को चेयरमैन श्रीमती रीना जालान,को डायरेक्टर डॉ स्वाति चंद्रा एवं ए वी एम डी इंस्टीट्यूट प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिस भाइयों ने भी छात्राओं के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें पेन, पेंसिल किट एवं चॉकलेट भेंट की। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में एत्मादपुर थाना से, एस आई रामपुत गौतम,एस आई शुभम, एस आई सोनी सिंह,  हेड कांस्टेबल सुनील एवं कांस्टेबल आशीष उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते...

होटल क्लार्क शिराज में शुरू हुआ पैन एशियन बारबेक्यू फेस्टिवल, फूड लवर्स को मिलेगे एशिया के खास जायके

Image
आगरा। शहर के होटल क्लार्क शिराज में पैन एशियन बारबेक्यू फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। 27 अगस्त से शुरू हुआ यह खास फूड फेस्टिवल 12 सितंबर तक चलेगा। फेस्टिवल में एशिया के अलग-अलग देशों की समृद्ध पाक परंपराओं और खास व्यंजनों को एक ही मंच पर पेश किया जा रहा है। फेस्टिवल में मेहमानों को पैन एशियन बारबेक्यू, कबाब, शावरमा, बिरयानी और ग्रिल्ड मीट सहित कई तरह के व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिल रहा है। भारत के साथ-साथ मध्य एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के लोकप्रिय ग्रिल्ड, रोस्टेड, स्मोक्ड और मसालेदार व्यंजनों को भी फूड फेस्टिवल का हिस्सा बनाया गया है। फेस्टिवल की खासियत यहां लगाए गए लाइव बारबेक्यू और ग्रिल स्टेशन हैं, जहां मेहमानों के सामने व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा लाइव कबाब एवं शावरमा स्टेशन, विभिन्न प्रकार की बिरयानी, थाई ग्रिल्ड मीट, एशियन सॉस, डिप्स, चटनी और सलाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।चारकोल पर तैयार किए जा रहे व्यंजनों से निकलती स्मोकी खुशबू और लाइव कुकिंग का अनुभव फूड लवर्स के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। फेस्टिवल में शेफ इंटरैक्शन के जरिए मेहमान एशियाई व्यंजनों में ...

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने बांधी राखी, हेलमेट देकर दिया सुरक्षा का संदेश

Image
 आगरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व को सामाजिक सरोकार और सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए श्रीनेमीरा मेमोरियल सोसायटी एवं आगरा वनस्थली विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रामबाग चौराहे पर विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने दोपहिया वाहन चालकों को राखी बांधकर उन्हें सुरक्षित सफर का संदेश दिया तथा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए। अभियान की विशेषता यह रही कि छात्राओं ने रक्षाबंधन के भावनात्मक संदेश को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए वाहन चालकों की कलाई पर राखी बांधी और उनसे प्रत्येक सफर में हेलमेट पहनने का संकल्प लेने की अपील की। छात्राओं ने संदेश दिया— “राखी बांधी हाथ में, हेलमेट पहनो हर सफर के साथ।” वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने दिया सुरक्षा का संदेश इस अवसर पर  श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल (जिला अध्यक्ष,क्रीड़ा भारती) ने अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ सुरक्षा और जिम्मेदारी का पर्व भी है। उन्होंने कहा कि आज छात्राओ...

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण एवं पौधा-वितरण कार्यक्रम संपन्न*

Image
*600 से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण, रक्षासूत्र के साथ धरती माता की रक्षा का संकल्प* आगरा, 27 अगस्त 2026 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महिला प्रकोष्ठ, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा एवं महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग के संयुक्त तत्वावधान में पालीवाल पार्क परिसर में वृक्षारोपण एवं पौधा-वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित एवं स्वच्छ आगरा के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशू रानी जी ने अपने आवास पर सहजन का पौधा लगाकर की। इसके बाद विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में मुख्य वृक्षारोपण एवं पौधा-वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालीवाल पार्क परिसर में महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. नीलम यादव, महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग के महासचिव राकेश चन्द्र शुक्ला एवं श्रुति सिंहा ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 600 से अधिक पौधे उपलब्ध कराए गए। इनमें अधिकांश पौधों का पालीवाल पार्क परिसर में रोपण किया गया, जबकि कुछ पौधे उपस...

जब पढ़ेगी बेटी, तभी उन्नत व शिक्षित होगा समाज,सार्थक सिद्ध होगा, अप्सा का आगाज

Image
 सेंट एंड्र्यूज बरौली अहीर आगरा के वातानुकूलित सभागार में *अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन 27 अगस्त* को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *मुख्य अतिथि डॉ. रुचि चतुर्वेदी (राष्ट्रीय कवयित्री) तथा अप्सा के पदाधिकारियों* द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण व सभी गणमान्य अतिथिगणों का पौधे एवं बैज भेंटकर अभिनंदन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं ने हनुमान चालीसा पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके अतिरिक्त मधुर गीत एवं प्रेरणादायी कविता की प्रस्तुति व आकर्षक मंच संचालन ने सभी का मन मोह लिया।वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सत्कार्य की पूर्ति के लिए एसोसिएशन आफ प्रोगेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) द्वारा प्रतिवर्ष मेधावी एवं निर्धन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के चैक प्रदान किए जाते हैं। इस बार 49 चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति के चैक मुख्य अतिथि, अप्सा पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प...

डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Image
*आगरा, 27 अगस्त 2026* श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा VI से XII तक की छात्राओं द्वारा *बल्केश्वर चौराहे* पर *"रक्षाबंधन के अवसर पर हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम"* का आयोजन किया गया। दिनांक 27अगस्त प्रातः *11 बजे* डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा बल्केश्वर चौराहे पर इस कार्यक्रम में छात्राओं ने राखी बाँधकर भाइयों को सुरक्षा का संकल्प दिलाया और *100 हेलमेट वितरित* किए। साथ ही छात्राओं ने  *"भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, हेलमेट पहनकर ही बाहर जाना"* के माध्यम से राहगीरों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर और नुक्कड़ नाटक द्वारा भी यातायात नियमों का महत्व बताया गया।चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल जी* ने कहा - _"बेटियाँ देश की शक्ति हैं। जब बेटियाँ सड़क सुरक्षा का संदेश देंगी तो पूरा समाज जागरूक होगा। हर घर में हेलमेट की आदत डालना जरूरी है।"डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी* ने कहा - _"रक्षाबंधन का त्योहार सुरक्षा का प्रतीक है। बहनों द्वारा बंधी राखी के साथ यदि सुरक्षा ...

गुरु ग्रंथ साहिब जी के संपूर्णता दिवस पर सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

Image
 गुरुद्वारा दशमेश दरबार में 30 अगस्त को होगा विशेष कीर्तन समागम , प्रबंधक कमेटी ने साध-संगत से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की आगरा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, विभव नगर, शहीद नगर में गुरु ग्रंथ साहिब जी के संपूर्णता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया,प्रधान हरपाल सिंह एवं प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 30 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से  गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार सजेगा, इस अवसर पर हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह वीर गुरशरण सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से साध-संगत को गुरु चरणों से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा, गुरुद्वारा परिसर में गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में संगत श्रद्धा और भक्ति के साथ कीर्तन का आनंद लेगी,बैठक में प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों, संगत की सुविधा तथा सेवा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, कमेटी ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहि...

परम पूजनीय प्रमिला भगवान का स्मृति दिवस मनाया,विशेष सत्संग में गूंजे भावपूर्ण भजन-कीर्तन, संतों के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

Image
 परम पूजनीय प्रमिला भगवान का स्मृति दिवस मनाया,विशेष सत्संग में गूंजे भावपूर्ण भजन-कीर्तन, संतों के मार्ग पर चलने का दिया संदेश आगरा पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी स्थित सत्संग भवन में रविवार को परम पूजनीय प्रमिला भगवान के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया, सत्संग में श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया और आध्यात्मिक वातावरण में डूबकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया,सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा, श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए, इस अवसर पर ज्ञानेंद्र अग्रवाल  जी ने परम पूजनीय प्रमिला जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आध्यात्मिक जीवन, सेवा, सादगी और संतों के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा को साझा किया,उन्होंने कहा कि संतों का जीवन समाज को प्रेम, सेवा, सद्भाव और प्रभु भक्ति की राह दिखाता है, परम पूजनीय प्रमिला जी के जीवन से प्रेरणा लेकर मानवता और आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है,विशेष सत्संग के दौरान...

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, पोस्टर का हुआ विमोचन

Image
 आगरा। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाली क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन रविवार, 6 सितंबर 2026 को देशभर में किया जाएगा। यह परीक्षा क्रीड़ा के प्रति विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन में जागरूकता और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कई वर्षों से आयोजित की जा रही है।बैठक में क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक आदरणीय राजेश कुलश्रेष्ठ जी द्वारा क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली, संस्कार एवं राष्ट्रभावना का विकास करना है। क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से खेलों के प्रति ज्ञान और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल जी, जिला मंत्र...

प्रिल्यूड द्वारा आयोजित अभिक्षेत्र-चैप्टर 5 में संगीत प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

Image
 प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक शिक्षकों में से एक स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी के संगीत के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता अभिक्षेत्र- चैप्टर 5 दिनांक 22 एवं 23 अगस्त* को आयोजित किया गया, जिसमें आगरा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की।प्रतियोगिता स्वरांजलि एवं नाद- दो भागों में आयोजित की गईं, जिनमें पहले दिन स्वरांजलि में 17 में से 9 व नाद में 13 में से 7 विद्यालय* चयनित हुए, जिन्होंने आज आयोजित फाइनल राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीत जगत की प्रतिष्ठित विभूतियों ने अपनी पारखी दृष्टि से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया, जिनमें डॉ. शोभी माथुर (स्वर कोकिला, प्रख्यात शास्त्रीय एवं सुगम संगीत साधिका, शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता तथा आकाशवाणी की हाई ग्रेड आर्टिस्ट), श्री क्रिस्टी लाल (प्रख्यात संगीतज्ञ, संगीतकार एवं अनुभवी निर्णायक), डॉ. मंजरी शुक्ला (प्रभाकर उपाधि प्राप्त प्रख्यात संगीत साधिका एवं शिक्षाविद्) व श्री भीमसेन शिरोमणि (प्रख...

समाजशास्त्रीय अंतर्दृष्टि एवं मानवीय सरोकार : वृद्धाश्रम (सिकंदरा) का संयुक्त शैक्षणिक भ्रमण

Image
आगरा ,दिनांक 21 अगस्त 2026 को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में बी.डी. जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा एवं बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा के समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए वृद्धाश्रम, सिकंदरा का एक दिवसीय शैक्षणिक एवं व्यावहारिक अध्ययन भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ ज़मीनी सामाजिक वास्तविकताओं, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक-मनोवैज्ञानिक स्थिति और उनकी समकालीन चुनौतियों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। इसके साथ ही, यह क्षेत्रीय अनुभव छात्राओं के आगामी समाजशास्त्रीय शोध परियोजना एवं व्यावहारिक अध्ययन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी और दिशा-निर्देशक सिद्ध हुआ।छात्राओं ने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनके जीवन-अनुभवों को समझा। यह अनुभव सभी छात्राओं में संवेदनशीलता और समाजशास्त्रीय अंतर्दृष्टि विकसित करने वाला रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में दोनों महाविद्यालयों के समाजशास्त्र विभाग की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

आगरा रोडवेज प्रबंधन एवं यू पी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के बीच समझौते के बाद आंदोलन स्थगित

Image
रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर यूपी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन द्वारा 07 अगस्त 2026 को दिए गए 11 सूत्रीय आंदोलनात्मक नोटिस के क्रम में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय प्रबंधक, आगरा श्री बीपी अग्रवाल जी , सेवा प्रबंधक श्री तुलाराम जी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त एवं सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ यूनियन के शिष्टमंडल की वार्ता हुई।  05 घंटे चली इस वार्ता के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा की गई। प्रबंधन द्वारा कर्मचारी हित से जुड़े मांगों के समाधान के संबंध में सकारात्मक आश्वासन एवं सहमति प्रदान की गई। यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष/श्रमिक नेता पं. सत्य नारायण शर्मा जी , क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बिजेंद्र सिंह जी एवं क्षेत्रीय मंत्री श्री रवेंद्र कुमार द्वारा बताया कि निगम हित, जनहित एवं कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन के साथ हुए समझौते एवं सकारात्मक वार्ता के उपरान्त प्रस्तावित एक दिवसीय आंदोलन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूनियन...

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी

Image
 एत्मादपुर, 21 अगस्त 2026। AVMD Institute में शुक्रवार को Investiture Ceremony का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में MIGFRE Chairman श्री V.K. Mittal मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर MIGFRE Director श्री Manish Nemira Mittal, Co-Chairman Mrs. Reena Jalan, Co-Director Mrs. Swati Chandra एवं MIGFRE Academic Director Mrs. Nupur Singhal की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की Principal Mrs. Nirmal Chauhan ने भी समारोह में सक्रिय सहभागिता की। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं टीम भावना को विकसित करना रहा। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन मतदान से हुआ Head Boy एवं Head Girl का चुनाव विद्यालय में विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक विकास को ध्यान में रखते हुए Head Boy एवं Head Girl का चुनाव ऑनलाइन मतदान के माध्यम से कराया गया। ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 21 अगस्त को आयोजित ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया में MIGFRE Director श्री Manish Nemira M...

महिमा साधु संग की सुनहो मेरे मीता।। (संत बाबा केहर सिंह जी की बरसी धूमधाम से संपन्न)

Image
 गुरुद्वारा बालूगंज में महापुरुषों की बरसी का आयोजन बहुत ही श्रद्धा व धूमधाम से किया गया सर्वप्रथम पावन बानी रेहरास साहिब के पाठ हुए उपरांत गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई सुरजीत सिंह ने अमृतवाणी का गायन किया तत्पश्चात प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने अपनी मधुर व रसमई शैली में अमृतमई कीर्तन की वर्षा की उन्होंने "महिमा साधु संग की सुनहो मेरे मीता" शब्द का बहुत ही सुंदर ढंग से गायन किया उसके पश्चात "ए वापार विरला वापारे" शब्द का गायन कर सभी को भक्ति रस में डुबो दिया उन्होंने कहा जैसे राजनीति की दुनिया में सबसे ऊंचा व प्रतिष्ठित पद राष्ट्रपति का होता है ऐसे ही धार्मिक दुनिया में सबसे ऊंचा व प्रतिष्ठित पद संत महापुरुषों का होता है आम इंसान अपना स्वभाव छुपाता है और प्रभाव दिखाता है जबकि संत जन अपना प्रभाव छुपाते हैं व अपना स्वभाव दिखाते हैं इसलिए महापुरुषों को हमेशा नमन करना चाहिए वह उनके द्वारा बताएं सच के मार्ग का अनुसरण हर व्यक्ति को करना चाहिए उन्होंने कहा गुरु ग्रंथ साहिब में जहां गुरुओं की बानी दर्ज है वहां गुरु महाराज ने भक्तजनों की व संत जनों और गुरु के प्यारे सिखो...

आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तक: किड्स वनस्थली के बच्चों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 27 पदक , ट्रॉफी पर विजय हासिल

Image
आगरा। कालिंदी विहार स्थित सीबीएसई से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में आगरा ताज ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में विजयी बच्चों का भव्य  हर्षोल्लास के साथ सम्मान किया गया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में आगरा के 12 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों एवं 8 ताइक्वांडो अकादमियों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में नन्हें खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रहार से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश , प्रदेश महामंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश एवं मिग्फ्रे ग्रुप के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मिग्फ्रे ग्रुप के निदेशक श्री मनीष कुमार मित्तल उपस्थित रहे। अतिथियो ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि _“ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तक की यात्रा है। यह बच्चों में अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का निर्माण करता है। किड्स वनस्...

किड्स वनस्थली में गूंजा 'नशा छोड़ें, जीवन संवारें' का संकल्प,प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी और ब्रह्माकुमारी बहनों ने बच्चों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ_

Image
 आगरा। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में अब स्कूली बच्चे भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में बुधवार को "नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम"का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और संस्कारमय जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल जी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा प्रणित उत्तर प्रदेश रहे।   इस अवसर पर *मनीष कुमार मित्तल जी* - डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप, *डॉ. रीना जालान* - चेयरमैन, मिग्फ्रे ग्रुप, *डॉ. स्वाति चंद्रा* - डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप, *आशा दीदी एवं विनीता दीदी* - ब्रह्माकुमारी आश्रम, *उमा अली* - वाइस प्रिंसिपल, *ममता बघेल* - सुपरवाइजर, विशाल , अंजू, गौरी, गीता, रिया, खुशबू, प्रीति सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदियों ने बच्चों को समझाया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और अनुशासन अपनाने का आह्वान किया। *वीरे...

जगतपुरा रेलवे संस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे एम्पलाइज यूनियन (NWREU) द्वारा 'ऑल इंडिया टेक्निकल स्टाफ कॉन्फ्रेंस' का भव्य आयोजन*

Image
आगरा। जगतपुरा रेलवे संस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे एम्पलाइज यूनियन (NWREU) द्वारा 'ऑल इंडिया टेक्निकल स्टाफ कॉन्फ्रेंस' का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जे.आर. भोसले ने की, जबकि ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे (GM/NWR), प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे (PCPO/NWR), मंडल रेल प्रबंधक, जयपुर (DRM JP), वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, जयपुर (Sr. DPO) सहित अन्य रेलवे जोनों के महामंत्री और भारी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन आगरा मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह मीना तथा मंडल मंत्री श्री सुकेश यादव ने लगभग 65 टेक्निकल कर्मचारियों के साथ शिरकत की। आगरा फोर्ट शाखा के शाखा सचिव आयुष यादव तथा मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप कन्नौजिया ने तकनीकी कर्मचारियों का नेतृत्व करते हुए आदरणीय महामंत्री, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के समक्ष कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा: ...

11000 पार्थिव शिवलिंगों के महाभिषेक यज्ञ के साथ हुआ श्री शिव महापुराण कथा का विश्राम

Image
 रुद्रों एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, कथा व्यास पं. विकासानंद जी ने सुनाया भगवान पशुपतिनाथ का दिव्य चरित्र आगरा, शमसाबाद रोड स्थित गाय वाले मंदिर, महादेव नगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास पं. श्री विकासानंद जी महाराज, वृंदावन धाम के मुखारबिंद से भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, कथा में तारकासुर वध, भगवान शंकर के शंखचूड़ उद्धार सहित भगवान शिव के विभिन्न अवतारों, रुद्रों एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का श्रद्धालुओं ने रसपान किया,कथा व्यास ने भगवान पशुपतिनाथ के दिव्य चरित्र का वर्णन करते हुए शिव भक्ति एवं आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला, कथा के समापन अवसर पर 11000 पार्थिव शिवलिंगों का महाभिषेक यज्ञ विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ,इस दौरान पूरा कथा पंडाल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि श्री शिव महापुराण कथा मनुष्य को श्रद्धा, संस्कार, सेवा और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, कथा का विश्राम श्रद्धालुओं के लिए आध्या...

भोले के जयकारों के बीच हरिनाम संकीर्तन सेवा के पदाधिकारियों ने किया ठंडे जल व भंडारे का आयोजन

Image
 सावन के तीसरे सोमवार पर राजेश्वर मंदिर में विशाल भंडारा भोले के जयकारों के बीच हरिनाम संकीर्तन सेवा के पदाधिकारियों ने किया ठंडे जल व भंडारे का आयोजन  आगरा, सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर प्राचीन श्री राजेश्वर महादेव मंदिर में हरि नाम संकीर्तन सेवा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ठंडे जल एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इस दौरान हजारों भोले भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और शीतल जल से अपनी प्यास बुझाई,सेवा में जुटे पदाधिकारियों ने हर-हर महादेव एवं भोलेनाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की, आयोजकों ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में प्रार्थना करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, सेवा कार्य में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा,

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार, आगरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास एवं सौहार्द के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिपूर्वक ध्वजारोहण के साथ हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में श्री योगेश रखवानी जी - व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल जी - प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तर प्रदेश ,जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आगरा एवं मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन*, श्री मनीष कुमार मित्तल जी मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर*, *मिग्फ्रे को चेयरमैन श्रीमती रीना जालान जी* एवं *मिग्फ्रे डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा* उपस्थित रहे।इस अवसर पर *सुपरवाइजर श्रीमती ममता बघेल*, *कॉर्डिनेटर श्रीमती कीर्ति उपाध्याय* सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।परेड* द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात *भारत माता* एवं *मिग्फ्रे माता-पिता* के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने _देश मेरे, वतन वालों, ए वतन, जलवा तेरा जलवा, हिन्दुस्तान मे...

होटल मेट्रो,आगरा में AIDACON 2026 के पोस्टर विमोचन एवं प्रेस मीट का आयोजन

Image
 आगरा। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), आगरा शाखा द्वारा आगामी AIDACON 2026 के प्रचार-प्रसार एवं आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से दिनांक 16 अगस्त 2026 को होटल मेट्रो, आगरा में AIDACON 2026 के पोस्टर विमोचन एवं प्रेस मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर AIDACON 2026 के आयोजन, वैज्ञानिक कार्यक्रम एवं सम्मेलन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन से संबंधित विभिन्न तैयारियों एवं कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित चिकित्सकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। कार्यक्रम में डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. एस. के. कठेरिया, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. विवेक शाह, डॉ. शिखा शाह, डॉ. योगेश शर्मा, अध्यक्ष, IDA आगरा, डॉ. एन. एस. लोधी, सचिव, IDA आगरा, डॉ. कुशल सिंह, कोषाध्यक्ष, IDA आगरा, डॉ. यूनुस खान, डॉ. मनोज यादव, डॉ. राशि गुप्ता, डॉ. रितिका जैन, डॉ. अभय कुमार, डॉ. मेघा यादव एवं डॉ. सुनील बघेल सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि AIDACON 2026 का आयोजन 5 एवं 6 सितंबर 2026 को डबलट्री बाय हिल्टन, फतेहाबाद रोड, आगरा में किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर से द...

पारस पर्ल अपार्टमेंट में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Image
आगरा। पारस पर्ल अपार्टमेंट परिसर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अपार्टमेंट परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।समारोह में डॉ. बसंत अग्रवाल, मोहनलाल जैन, ऋषभ जैन और सुशील सचदेवा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का दिन है। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं, तो आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता और मजबूत होती है।कार्यक्रम के संयोजक रवि गिडवानी, अंकुर जैन और रोहित लूथरा रहे। उनके निर्देशन में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। इस दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता...

इंडियन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Image
 आगरा। इंडियन क्लब में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। क्लब के संरक्षक राजेश मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया।इसीश्र अवसर पर इंडियन क्लब के अध्यक्ष सुधीर भोजवानी, सचिव राधेश्याम बंसल, कोषाध्यक्ष सुशील कपूर, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, रंजीत सामा सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हम सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शहीद शु...

मेहंदी, राखी व पोशाक प्रशिक्षण शिविर में हरियाली तीज की भी छायी उमंग

Image
 आगरा। सेवा भारती ब्रजप्रदेश, छावनी महानगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित त्रिदिवसीय मेहंदी, राखी एवं पोशाक प्रशिक्षण शिविर का नारायण रिसोर्ट, सेवला में समापन हुआ। शिविर के दौरान छोटे बालक बालिकाओं से लेकर महिलाओं को विभिन्न प्रकार की राखियां, आकर्षक पोशाक तथा मेहंदी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला एवं हुनर को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई राखियों एवं पोशाकों का अतिथियों ने अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। मोती, सितारे, शीशे तथा अन्य आकर्षक सजावटी वस्तुओं से तैयार की गई राखियां और पोशाकें महिलाओं की कलात्मक प्रतिभा एवं हुनर को प्रदर्शित कर रही थीं। तीन दिवसीय शिविर में राखी प्रशिक्षण में 58, पोशाक प्रशिक्षण में 31 तथा मेहंदी प्रशिक्षण में 48 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन्द्रीय शिखी संस्थान की पूर्व निदेशक डॉ. बीना शर...

हरियाली तीज उत्सव में पंचवटी सखियों ने बिखेरी उल्लास की छटा

Image
 आगरा, ताजनगरी फेस-2 स्थित पंचवटी कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में पंचवटी सखियों द्वारा हरियाली तीज का भव्य एवं उल्लासपूर्ण उत्सव मनाया गया, इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया और सभी भगवानों को नए एवं सुंदर परिधानों से श्रृंगारित किया गया,पंचवटी सखियों ने भगवान राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लेकर ढोलक की थाप पर पारंपरिक मल्हार गीत गाए और सावन की हरियाली व तीज के रंग में रंग गईं, महिलाओं ने चुलबुले हंसी-ठिठोली वाले ठाकुरजी से जुड़े मनोरंजक खेल खेले तथा गीत-संगीत पर जमकर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया, सभी सखियां हरे-भरे सावनी परिवेश में सज-धजकर सुंदर परिधानों में पहुंचीं और पूरे परिसर में उत्साह व उमंग का माहौल बना रहा,कार्यक्रम में सुमन चाहर, चांदनी भोजवानी,कंचन चौधरी,सुमन भारद्वाज, सुमन यादव,गीता आहूजा,मधु शर्मा, ममता, कल्पना, सुनीला, वीना, राजकुमारी, संगीता, संजू, सरिता, मंजू, इंदिरा एवं कविता सहित पंचवटी की सखियां प्रमुख रूप से मौजूद रहीं, अंत में भगवान को भोग अर्पित कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हरियाली तीज का उत्सव हर्षोल्लास से म...