क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, पोस्टर का हुआ विमोचन


 आगरा। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाली क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन रविवार, 6 सितंबर 2026 को देशभर में किया जाएगा। यह परीक्षा क्रीड़ा के प्रति विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन में जागरूकता और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कई वर्षों से आयोजित की जा रही है।बैठक में क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक आदरणीय राजेश कुलश्रेष्ठ जी द्वारा क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली, संस्कार एवं राष्ट्रभावना का विकास करना है। क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से खेलों के प्रति ज्ञान और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल जी, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश राजपूत जी, जिला दिव्यांग प्रमुख प्रताप सिंह बघेल जी, महानगर मंत्री अरुण सविता जी, महानगर मीडिया प्रभारी रुपेश अग्रवाल जी, सह मंत्री शरद कुमार जी, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख रामप्रवेश दुबे जी एवं आगरा विभाग संयोजक राजेश सिंह कुशवाहा जी मनीष नेमीरा मित्तल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न