Posts

राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं: नीट आंदोलन के दोषियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो - अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत*

Image
*​सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर संतों के अपमान पर रासुका लगाने की मांग, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन* आगरा, 3 अगस्त 2026:पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ​संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट आंदोलन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए अभद्र गालियों का प्रयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आंदोलन करने का अधिकार सभी को है, लेकिन प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई यह ओछी हरकत अक्षम्य अपराध है। ऐसे तत्वों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ​इसके साथ ही, सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन परिसर म...

आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर आगरा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई

Image
  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) महानगर आगरा की प्रति माह होने वाली मासिक बैठक व्यापारी नेता रिषभ अग्रवाल के निवास जगदीशपुरा में सम्पन्न हुई, बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों से प्रभावी वार्ता करने का निर्णय लिया गया।बैठक में हाल ही में जीएसटी विभाग, खाद सुरक्षा विभाग, ओषधि विभाग, नगर निगम, ट्रैफिक समस्या, टोरेंट ,अतिक्रमण, बाजारों की सफाई, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने कहा कि इस समय खाद सुरक्षा विभाग आने वाले त्यौहारो के नाम पर मिठाई विक्रेता एवं दुग्ध डेरी की दुकान पर जाकर सैंपलिंग भरने का भय दिखाकर व्यापारियों का शोषण कर रहा है और उनसे मोटी रकम वसूल रहा है खाद विभाग की ये तानाशाही और गुंडागर्दी व्यापार मंडल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा , इसके लिए संगठन ने इनसे निपटने के लिए आगामी रणनीति बनाई है, महानगर अध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और व्यापारियों की प्रत्येक समस्...

पं रतिराम शिव दुर्गा मन्दिर प्रतापपुरा पर श्रावण माह में चल रही कथा में द्वितीय दिवस की कथा में आदि शिवलिंग के प्राकट्य की कथा का वर्णन

Image
 हर हर महादेव शंभु काशी विश्वनाथ गंगे पं रतिराम शिव दुर्गा मन्दिर प्रतापपुरा  पर श्रावण माह में चल रही कथा में  द्वितीय दिवस की कथा में आदि शिवलिंग के प्राकट्य की कथा का वर्णन किया गया जिसमें कथा व्यासः श्रद्धेय पं लोकेश कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि भगवान सदा शिव ने स्वयं ज्योतिर्मय स्तम्ब में रूप में प्रकट होकर लिंग रूप धारण किया ब्रह्मा जी उस परम सत्य को पहचान नही पाए पर विष्णु भगवान शिव महिमा को जानते है । तब भगवान सदा शिव ने  स्वयं ज्योतिर्लिंग से प्रकट होकर ब्रह्मा जी को अपनी महिमा का बोध कराया और विष्णु भगवान को अपना ही स्वरूप बताया और कहा हरि और हर में कोई भेद नही है । जो फल शिव जी की विग्रह (मूर्ति ) की पूजा से नही मिलता वो फल शिव लिंग की पूजा करने से प्राप्त होता है । मन्दिर महन्त - पं तुहिराम ,उपेंद्र सिंह समाजसेवी श्याम भोजवानी,  राम प्रसाद राजपूत, संतोष शास्त्री , राहुल मुदगल , राघवेन्द्र मुदगल , सौरव अग्रवाल , राजेन्द्र अग्रवाल , गुड्डू , हेमू , मुरारीलाल , शिवम , आर्यन , पियश , दीपक प्रशांत , कल्पना , लक्ष्मी , वन्दना , सुनीता , छवि , यसी , आकृति ...

अभ्यास वर्ग की तैयारियों को लेकर सहकार भारती आगरा विभाग की बैठक सम्पन्न*

Image
आगरा, 2 अगस्त 2026। सहकार भारती आगरा विभाग की विभागीय बैठक रविवार को समृद्धि सागर अपार्टमेंट स्थित विभाग कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ राष्ट्रऋषि लक्ष्मणराव इनामदार एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मैनपुरी जिला के महामंत्री श्री कौशलेंद्र सिंह ने सबके साथ सहकार गीत का वाचन किया।बैठक की अध्यक्षता आगरा विभाग के विभाग प्रमुख श्री राकेश शुक्ला ने की। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी जिलों तथा आगरा महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बैठक में प्रदेश सह महिला प्रमुख श्रीमती करुणा नागर, विभाग सह प्रमुख श्री अनिल सान्याल, आगरा महानगर के महामंत्री श्री रोहित तवकले, संगठन प्रमुख प्रो. पी. के. सिंह, आगरा जिला के उपाध्यक्ष श्री पीयूष गुप्ता, महामंत्री श्री गंगा सिंह सिकरवार, संगठन प्रमुख श्री देवेन्द्र सिंह कुशवाह, महिला प्रमुख श्रीमती मुन्नी देवी, सह महिला प्रमुख श्रीमती शिव कुमारी, मैनपुरी जिला अध्यक्ष श्री केशव सिंह, महामंत्री श्री कौशलेंद्र सिंह, संगठन प्रमुख श्री अनूप सिंह भदौरिया, फिरोजाबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्री...

पूज्य सिंधी पंचायत एवं जय झूलेलाल सेवा संगठन परिवार द्वारा कमला नगर, आगरा में विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न*

Image
 *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा राज्यसभा सांसद नवीन जैन, सर्व श्री गुरमुख दास उदासीन मठाधीश बाबा रगुराम साहिब कैलाशपुरी, वीर महेंद्र पाल सुखमनी सेवा सभा* *​'रक्तदान महादान' के संदेश के साथ सिंधु भवन में हुआ आयोजन, दोपहर तक 200 पार पहुंचा आंकड़ा* *​पूज्य सिंधी पंचायत और जय झूलेलाल सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सफल रहा रक्तदान शिविर* आगरा:​साईं झूलेलाल जी के चालिए व्रत के पावन अवसर पर "रक्तदान महादान - सेवा ही पहचान" और "एक बूंद में जीवन, एक दान में पुण्य" के संदेश के साथ आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ​यह आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत कमला नगर, आगरा एवं जय झूलेलाल सेवा संगठन परिवार, कमला नगर, आगरा के तत्वावधान में किया गया था। रक्तदान शिविर का आयोजन स्थल एफ-42 सिंधु भवन, कमला नगर, आगरा में 02 अगस्त 2026, दिन रविवार समय: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मु मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद नवीन जैन, व गुरमुख दास उदासीन मठाधीश बाबा रगुराम,व वीर महेंद्र पाल सिंह सुखमनी सेवा सभा के द्वारा मां सरस्वती,व भगवान झूलेलाल जी...

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

Image
 *निजीकरण के विरोध और आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर गूंजा संगठन का स्वर* ​धौलपुर/आगरा, 01 अगस्त 2026: ​नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) आगरा मंडल की दो दिवसीय महत्वपूर्ण मंडलीय परिषद सभा 31 जुलाई एवं 01 अगस्त 2026 को धौलपुर स्थित जैन धर्मशाला, स्टेशन रोड पर अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह मीणा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड राकेश पाठक उपस्थित रहे। *​मुख्य बिंदु एवं कार्यक्रम की रूपरेखा:* ​भव्य उपस्थिति: सभा में आगरा मंडल की सभी दस शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिव, केंद्रीय पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। ​निजीकरण के खिलाफ हुंकार: बैठक में भारतीय रेल के बढ़ते निजीकरण के प्रयासों का कड़ा विरोध करते हुए कर्मचारियों के बीच व्यापक जनजागरण अभियान चलाने और कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। ​आठवें वेतन आयोग की मांग: परिषद ने केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र जारी करने की जोरदार मा...

आगरा में ताजमहल से पहले दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य*यूपी-महाराष्ट्र सरकारें मिलकर बनाएँगी भव्य स्मारक

Image
*योगी सरकार के अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में* *कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पहल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया सहयोग का भरोसा।* शौर्य और स्वाभिमान का नया केंद्र बनेगा आगरा योगेंद्र उपाध्याय* *ताजमहल से पहले सैलानी देखेंगे शिवा-वैभव* आगरा/मुंबई। आगरा की पहचान अब सिर्फ मुगलिया इमारतों से नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस और सनातन शौर्य से भी होगी। आगरा के ऐतिहासिक स्थल 'मीना बाजार की कोठी' पर शिवाजी महाराज का एक दिव्य और भव्य स्मारक बनने जा रहा है। इस महापरियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकारें मिलकर काम करेंगी। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और आगरा दक्षिण से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मुंबई में महाराष्ट्र के  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। *शोध से सामने आया इतिहास: यहीं दी थी औरंगजेब को मात* कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने देवेंद्र फडणवीस को सौंपे ऐतिहासिक दस्तावेजों के हवाले से बताया कि इतिहासकार प्रो. सुगम आनंद और प्रख्यात इतिहासकार (दिवंगत) डॉ. अमि आ...