शिक्षकों के सम्मान में डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में सजा ज्ञान और संस्कारों का मंच*
डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भावपूर्ण एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के अतुल्य भारत सांस्कृतिक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके योगदान के प्रति आभार की भावना देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा भारत के महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ एमपी सिंह के स्मृति चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन अनूप गोयल, डायरेक्टर एकेडमिक्स विक्रांत शास्त्री एवं प्रधानाचार्या राखी जैन ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के बदलते स्वरूप तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों ने अपने अभिनय एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया...