डूडा परियोजना अधिकारी अतुल कुमार का आत्मीय स्वागत

आगरा। डूडा, आगरा में परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने पर श्री अतुल कुमार जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।श्री अतुल कुमार जी उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारी रहे हैं तथा वर्तमान में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर डूडा, आगरा में परियोजना अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनसे भेंट के दौरान उनके सहज, सरल एवं संवेदनशील व्यक्तित्व का परिचय हुआ। कम आयु में महत्वपूर्ण दायित्व पर रहते हुए भी उनकी विनम्रता, सकारात्मक सोच तथा जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विशेष रूप से प्रभावित करने वाला रहा।इस अवसर पर राकेश चन्द्र शुक्ला, उप सचिव, सीएलसी, नगर निगम, आगरा ने श्री अतुल कुमार जी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे युवा एवं संवेदनशील अधिकारियों से जनहित के कार्यों को नई गति मिलने की अपेक्षा रहती है। उन्होंने श्री अतुल कुमार जी के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न