Posts

Showing posts from June, 2026

प्रकाश पर्व पर अमृतवेले सजा विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान, गुरु महिमा से भाव विभोर हुई संगत

Image
 छठे पातशाह धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह, शाहगंज आगरा में प्रात: अमृतवेले विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सजाया गया,दीवान में बीबा जसप्रीत कौर जी (लुधियाना) के जत्थे ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अत्यंत मधुर एवं रूहानी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया, अमृतमयी शब्द कीर्तन के माध्यम से छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज जी के महान जीवन, त्याग, वीरता तथा आध्यात्मिक उपदेशों का भावपूर्ण गुणगान किया गया, दिव्य कीर्तन श्रवण कर संगत गुरु रस में सराबोर हो गई तथा गुरु घर की अपार खुशियों और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया,ज्ञानी अजीत सिंह ने गुरु महाराज जी के चरणों में समस्त मानवता के कल्याण, सुख शांति एवं चढ़दी कला की अरदास की, कीर्तन दीवान की समाप्ति उपरांत उपस्थित संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरु का अटूट लंगर ग्रहण कर गुरु घर की सेवा एवं प्रसाद का आनंद प्राप्त किया,मुख्य रूप से प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहनलाल गनवानी,गुरमीत सिंह,लव पोपली, अजय अरोड़ा,...

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु का बाग में सजा भव्य गुरबाणी कीर्तन समागम*

Image
आगरा मधु नगर स्थित  गुरुद्वारा गुरु का बाग में छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु चरणों में मत्था टेका तथा गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम के दौरान रागी विक्रम सिंह जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन की अमृतमयी वर्षा कर संगत को गुरु वाणी से निहाल किया। कथा विचार के माध्यम से श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जीवन, त्याग, शौर्य और मीरी-पीरी के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरमत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। इसके उपरांत ग्रंथी रविंद्र सिंह द्वारा अरदास एवं हुकमनामा लिया गया। दीवान की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया। जिसमें सभी संगत ने एक पंगत में बैठकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अरजिंदर पाल सिंह ने समागम में पधारी समस्त संगत का हृदय से आभार व्यक्त किया। सेवा में रहे रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह लालिया,श्याम भोजवानी,जसबीर सिंह,अमरजीत सिंह वाधवा,मनमोहन सिंह, मलकीत सिंह

प्रकाश पुरब पर गुरमत प्रकाश गुरुद्वारा में सजा दिव्य कीर्तन दरबार, गुरु महिमा से भाव विभोर हुई संगत

Image
आगरा बल्लकेश्वर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरमत प्रकाश में छठवें पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत सजे दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धापूर्वक हाजिरी लगाई और गुरु चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया,कीर्तन दीवान में हजूरी रागी भाई विकास सिंह एवं भाई जोगिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन की अमृतमयी रसधार प्रवाहित कर संगत को गुरु नाम से जोड़ते हुए एकाग्र एक मन एकचित कर दिया, वहीं पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में बाबा बुड्ढा जी के महान जीवन, उनकी गुरु भक्ति, सेवा, समर्पण और त्याग का प्रेरणादायी वर्णन किया गया, जिससे संगत ने गुरसिखी जीवन के अनमोल संदेश ग्रहण किए,गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई तीर्थ सिंह ने विश्व कल्याण, मानवता की खुशहाली तथा सरबत के भले की अरदास की,  समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें संगत ने प्रेम, समानता और सेवा की भावना के साथ प्रसाद ग्रहण किया,सेवा में रहे प्रधान गुरमीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,नरेंद्र सिंह बिंद्रा, मुरलीधर भोजवानी, कुलदीप...

इंटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस (IDCON) 2.0 में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Image
 इंटरैक्ट क्लब, रोटरी क्लब द्वारा प्रायोजित 12 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों का युवा सेवा संगठन है, जिसका उद्देश्य नेतृत्व क्षमता का विकास तथा “सेवा सर्वोपरि” की भावना को बढ़ावा देना है। वर्षभर क्लब स्वच्छता, वृक्षारोपण, साक्षरता, चैरिटी एवं जागरूकता अभियानों जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। साथ ही क्विज, डॉक्यूमेंट्री एवं वीडियो मेकिंग जैसी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता करते हैं, जिनके आधार पर क्लबों को अंक प्रदान किए जाते हैं।रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (RID) 3110, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 15 जिलों के 110 विद्यालय शामिल हैं, के अंतर्गत पूरे वर्ष की गतिविधियों के आधार पर क्लबों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है तथा उत्कृष्ट क्लबों को सम्मानित किया जाता है।इन्हीं उपलब्धियों का उत्सव मनाने हेतु इंटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस (IDCON) 2.0 का आयोजन 21 से 23 जून, 2026 तक होटल क्लार्क्स शिराज, आगरा में किया गया। सम्मेलन में पब्लिक स्पीकिंग, पैनल डिस्कशन, नेतृत्व विकास कार्यशालाएँ एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए।प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने 110 व...

भूले मारग जिन्हें बताया ऐसा गुर वडभागी पाया

Image
(गुरुद्वारा सदर में भव्यता पूर्ण सजा कीर्तन दरबार) नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्था सुखमनी सेवा सभा द्वारा साप्ताहिक कीर्तन दरबार के अंतर्गत अमृतमयी भव्य कीर्तन दरबार गुरुद्वारा श्री कलघीधर सदर में आयोजित किया गया, यह कार्यक्रम सिख धर्म के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित रहा सर्वप्रथम सभा के युवाओं द्वारा सुखमनी साहिब के पाठ समूह संगत के साथ मिलकर किए गए उपरांत पावन स्थान गुरुद्वारा बडू साहिब हिमाचल प्रदेश से आए प्यारे बच्चों ने अपनी रसमई शैली में कीर्तन का गायन  किया उसके बाद सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर वाणी से सभी को भाव विभोर कर दिया उन्होंने कहा कि सिख धर्म के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जहां संत थे वहां सिपाही भी थे इसलिए उन्होंने दो किरपान  धारण की एक मीरी की एक पीरी की, गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने  ग्वालियर में कैद 52 राजाओं को मुक्त कराया था इसीलिए ग्वालियर किले पर स्थित गुरुद्वारा साहिब को गुरुद्वारा बंदी छोड़ नाम दिया गया, वीर जी ने कहा जैसे अन्न ना खाएं शरीर मर जाता है, ऐसे ही नाम ना जपें तो जमीर मर जाता है, जिसकी जम...

मेधावियों को मिला सम्मान: सिंधी सेंट्रल पंचायत ने 1st स्कॉलर सम्मान समारोह में बढ़ाए छात्रों के हौसले

Image
 आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत, आगरा द्वारा शहर के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए "1st स्कॉलर सम्मान" समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में यू.पी. बोर्ड, सी.बी.एस.ई. (C.B.S.E.) और आई.सी.एस.ई. (I.C.S.E.) बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के नियम और मापदंडों के अनुसार: यू.पी. बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।C.B.S.E. और I.C.S.E. बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर लाकर प्रोत्साहित किया गया।सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा:आज सिंधी सेंट्रल पंचायत ने इस सम्मान समारोह का आयोजन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि इस सम्मान से प्रेरित होकर बच्चे भविष्य में और अधिक मेहनत करें, आगे बढ़ें और समाज व देश के बड़े-बड़े ओहदों पर काबिज होकर समाज का नाम रोशन करें।" इसके ...

आगरा के नामनेर क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

Image
 आगरा। नामनेर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, वरुण अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल (काना) की विशेष सहभागिता रही। सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

शिक्षा में नवाचार, समर्पण और उत्कृष्टता हेतु डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड–2026

Image
आगरा के प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक, *डॉ. सुशील गुप्ता को 18 जून, 2026 को लखनऊ स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा आयोजित 17वें एड लीडरशिप इंटरनेशनल राउंडटेबल एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड्स 2026 समारोह में शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026* से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डाॅ. गुप्ता का *शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, नवाचारपूर्ण सोच, शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता व समर्पण* का परिणाम है।यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें *कोलकाता के आर्मी पब्लिक स्कूल की विख्यात शिक्षाविद् एवं नेशनल अवार्ड विजेता डॉ. सुचित्रा बंद्योपाध्याय* द्वारा प्रदान किया गया। Jarnlist satish mishra agra 

पूज्य सिंधी पंचायत, आगरा: परमानंद आतवानी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

Image
 आगरा, 26 जून 2026: कमला नगर स्थित सिंधु भवन में आज एक भव्य समारोह के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। 15 जून को संपन्न हुए अध्यक्ष पद के चुनावों में शानदार जीत हासिल करने वाले श्री परमानंद आतवानी ने सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूले की फोटो के समक्ष दीप प्रजवलित  से हुई। अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को विधिवत पद की शपथ दिलाई। *​भविष्य की रूपरेखा और संकल्प* ​समारोह के दौरान अध्यक्ष श्री परमानंद आतवानी ने अपने पिछले कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने आगामी योजनाओं की कार्ययोजना साझा की, जिसमें समाज को संगठित करने और जनहित के कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।*​नई कार्यकारिणी का विवरण*शपथ ग्रहण समारोह में निम्नलिखित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया:,संरक्षकगण:,श्री,रोचीराम,नागरानी, श्री आनंद कुमार मनमानी, ...

आलोक चौधरी राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश (किसान प्रकोष्ठ) के प्रदेश सचिव मनोनीत

Image
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (किसान प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष राम कृष्ण सिंह पटेल ने पार्टी संगठन में विस्तार करते हुए श्री आलोक चौधरी, निवासी आगरा कैन्ट, को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि श्री आलोक चौधरी अपनी निष्ठा और सक्रियता के माध्यम से इस दायित्व का पूर्ण निर्वहन करेंगे। साथ ही, उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के आदर्शों, चौधरी अजित सिंह की विचारधारा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयन्त चौधरी के नेतृत्व में आस्था रखते हुए राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को मजबूती और नई गति प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। Jarnlist satish mishra agra 

निर्जला एकादशी पर शरबत सेवा कर दिया मानवता का संदेश

Image
आगरा, अधिक मास में पड़ने वाली पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर आगरा जागरण कलाकार समिति द्वारा शाहगंज बोदला रोड स्थित मारुति स्टेट चौराहे पर शीतल शरबत की प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा की गई, भीषण गर्मी के बीच समिति के सदस्यों ने हजारों लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया,इस अवसर पर जागरण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, संयम और परोपकार का संदेश देता है, गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य को समाजसेवी श्याम भोजवानी एवं लोगों ने सराहा और समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में सर्वश्री बलवीर सिंह बल्लों,देवेंद्र शास्त्री, हेमंत भाई, प्रेम सितारा, बंटी तूभानी, भानु प्रताप, संदीप अग्रवाल, दीपक मित्तल,सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया, आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण के बीच सेवा भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला,समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं धार्मिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया

गंगा दशहरा पर सेवा और पुण्य का संगम, राहगीरों को वितरित किया शीतल शरबत

Image
 आगरा पावन गंगा दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेरिया मोड़ चौराहे पर शीतल मीठे  मिल्क रोज शरबत की प्याऊ लगाकर सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का अनुपम संदेश दिया गया, भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबा हरिदास  महाराज एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी द्वारा एक कन्या को शरबत पिलाकर किया गया, इस अवसर पर वातावरण धार्मिक भावनाओं और सेवा भावना से ओत प्रोत दिखाई दिया,समाजसेवी मनोज नोतनानी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा दान माना गया है और गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार की सेवा का विशेष महत्व है,ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शीतल जल एवं शरबत की प्याऊ लगाकर जनसेवा का कार्य कर रही है, वहीं ट्रस्ट के संरक्षक महेंद्र कुमार जैन ने कहा कि विमल महेश फाउंडेशन जनहित के कार्यों के साथ साथ व...

गंगा दशहरा पर पुण्य कार्य: खेरिया मोड़ स्थित पी.डी. केमिस्ट द्वारा राहगीरों को वितरित किया गया शीतल शरबत

Image
 आगरा। गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष में आज खेरिया मोड़ स्थित 'पी.डी. केमिस्ट' के तत्वावधान में एक सराहनीय सेवा कार्य संपन्न हुआ। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए संस्था के सदस्यों द्वारा राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को मीठे और शीतल शरबत का वितरण किया गया।गंगा दशहरा का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, और इस दिन जल दान व सेवा कार्य को महापुण्य का कार्य माना गया है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए पी.डी. केमिस्ट के संचालक एवं समस्त स्टाफ ने सड़क से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाकर उन्हें राहत प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि, "गंगा दशहरा पर जल सेवा करना आत्मिक शांति देता है। भीषण गर्मी में एक गिलास ठंडा शरबत किसी के लिए भी अमृत के समान है। हम भविष्य में भी ऐसे जन-सेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे।"​इस सेवा कार्य में पी.डी. केमिस्ट परिवार के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। जिसमें मुख्य रूप से मनोज नोतनानी, दिनेश अरोड़ा,भानु अरोडा, गब्बर कुशवाहा, रोहित कुमार,विक्की कुशवाहा,आशीष कुशवाहा, आदि मौजू...