मेधावियों को मिला सम्मान: सिंधी सेंट्रल पंचायत ने 1st स्कॉलर सम्मान समारोह में बढ़ाए छात्रों के हौसले






















 आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत, आगरा द्वारा शहर के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए "1st स्कॉलर सम्मान" समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में यू.पी. बोर्ड, सी.बी.एस.ई. (C.B.S.E.) और आई.सी.एस.ई. (I.C.S.E.) बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के नियम और मापदंडों के अनुसार:

यू.पी. बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।C.B.S.E. और I.C.S.E. बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर लाकर प्रोत्साहित किया गया।सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा:आज सिंधी सेंट्रल पंचायत ने इस सम्मान समारोह का आयोजन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि इस सम्मान से प्रेरित होकर बच्चे भविष्य में और अधिक मेहनत करें, आगे बढ़ें और समाज व देश के बड़े-बड़े ओहदों पर काबिज होकर समाज का नाम रोशन करें।"

इसके पूज्य सिंन्धी पंचायत कमला नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वगत किया गया।

समारोह में उपस्थित मुख्य पदाधिकारीइस गरिमामयी अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमानंद अतवाणी व जयराम दास होतचंदानी, संरक्षक श्यामलाल रंगनानी, नंदलाल आयलानी व श्याम भोजवानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दयालानी व कमल जुम्मानी, उपाध्यक्ष जगदीश डोडानी, नरेंद्र पुरसनानी व दौलत खूबनानी के साथ-साथ भोजराज लालवानी, अशोक परवानी, भजनलाल प्रधान,राज कोठारी, रामचंद्र छाबरिया दर्शन थवानी, महेश सोनी, कन्हैया सोनी, पुरषोत्तम लछवानी, हरीश टहल्यानी, प्रदीप बनवारी, जतिन लालवानी, नरेश देवनानी, उमेश पेरवानी, तरुण कुमार, हर्ष आसनानी, कमल छाबढ़िया, कपिल पंजवानी, हरीशचंद मोटवानी, रमेश कल्याणी, तरुण लालवानी,अमर कन्धारी, नीरज सोनी, भारत वाधवानी, नरेश लखवानी, जितेंद्र पमनानी, नितिन राजवानी,लक्ष्मण रामत्री, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी