पूज्य सिंधी पंचायत, आगरा: परमानंद आतवानी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*
आगरा, 26 जून 2026: कमला नगर स्थित सिंधु भवन में आज एक भव्य समारोह के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। 15 जून को संपन्न हुए अध्यक्ष पद के चुनावों में शानदार जीत हासिल करने वाले श्री परमानंद आतवानी ने सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूले की फोटो के समक्ष दीप प्रजवलित से हुई। अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को विधिवत पद की शपथ दिलाई।
*भविष्य की रूपरेखा और संकल्प*
समारोह के दौरान अध्यक्ष श्री परमानंद आतवानी ने अपने पिछले कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने आगामी योजनाओं की कार्ययोजना साझा की, जिसमें समाज को संगठित करने और जनहित के कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।*नई कार्यकारिणी का विवरण*शपथ ग्रहण समारोह में निम्नलिखित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया:,संरक्षकगण:,श्री,रोचीराम,नागरानी, श्री आनंद कुमार मनमानी, श्री जगमोहन चावला।,अध्यक्ष: श्री परमानंद आतवानी।,वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री रमेश कल्याणी।,उपाध्यक्ष: श्री दर्शन थावानी, श्री जय किशन बुधरानी।,महामंत्री: श्री लक्ष्मण रामत्री।,मंत्री: श्री गुरमुख दास बयानी, श्री महेश नारायणी, श्री तरुण लालवानी, श्री लकी सावलानी, श्री जेठानंद साधवानी, श्री राजीव नागरानी, श्री बाबू भाई दयानी।कोषाध्यक्ष: श्री पुरुषोत्तम हरवानी।,सह-कोषाध्यक्ष: श्री राजकुमार जापरा,भंडार प्रभारी: श्री अशोक मुलानी।,ऑडिटर: श्री सुनील मखीजा।,संगठन मंत्री: श्री मोंटू करीरा, श्री दीपक आतवानी,कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
Jarnalist Satish Mishra Agra





Comments
Post a Comment