प्रकाश पुरब पर गुरमत प्रकाश गुरुद्वारा में सजा दिव्य कीर्तन दरबार, गुरु महिमा से भाव विभोर हुई संगत




आगरा बल्लकेश्वर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरमत प्रकाश में छठवें पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत सजे दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धापूर्वक हाजिरी लगाई और गुरु चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया,कीर्तन दीवान में हजूरी रागी भाई विकास सिंह एवं भाई जोगिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन की अमृतमयी रसधार प्रवाहित कर संगत को गुरु नाम से जोड़ते हुए एकाग्र एक मन एकचित कर दिया, वहीं पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में बाबा बुड्ढा जी के महान जीवन, उनकी गुरु भक्ति, सेवा, समर्पण और त्याग का प्रेरणादायी वर्णन किया गया, जिससे संगत ने गुरसिखी जीवन के अनमोल संदेश ग्रहण किए,गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई तीर्थ सिंह ने विश्व कल्याण, मानवता की खुशहाली तथा सरबत के भले की अरदास की,  समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें संगत ने प्रेम, समानता और सेवा की भावना के साथ प्रसाद ग्रहण किया,सेवा में रहे प्रधान गुरमीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,नरेंद्र सिंह बिंद्रा, मुरलीधर भोजवानी, कुलदीप सिंह,भारती काका,मनीष खोरेजा,ईशान हिंगोरानी,सतेंद्र सिंह,कुलविंदर सिंह, सुंदर सिंह,सोनू मल्होत्रा,मुख्तार सिंह,इंद्रजीत सिंह, बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह,जयराम दयालानी

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी