गंगा दशहरा पर पुण्य कार्य: खेरिया मोड़ स्थित पी.डी. केमिस्ट द्वारा राहगीरों को वितरित किया गया शीतल शरबत






 आगरा। गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष में आज खेरिया मोड़ स्थित 'पी.डी. केमिस्ट' के तत्वावधान में एक सराहनीय सेवा कार्य संपन्न हुआ। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए संस्था के सदस्यों द्वारा राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को मीठे और शीतल शरबत का वितरण किया गया।गंगा दशहरा का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, और इस दिन जल दान व सेवा कार्य को महापुण्य का कार्य माना गया है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए पी.डी. केमिस्ट के संचालक एवं समस्त स्टाफ ने सड़क से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाकर उन्हें राहत प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि, "गंगा दशहरा पर जल सेवा करना आत्मिक शांति देता है। भीषण गर्मी में एक गिलास ठंडा शरबत किसी के लिए भी अमृत के समान है। हम भविष्य में भी ऐसे जन-सेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे।"​इस सेवा कार्य में पी.डी. केमिस्ट परिवार के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। जिसमें मुख्य रूप से मनोज नोतनानी, दिनेश अरोड़ा,भानु अरोडा, गब्बर कुशवाहा, रोहित कुमार,विक्की कुशवाहा,आशीष कुशवाहा, आदि मौजूद रहे। वहीं राहगीरों ने इस पुनीत कार्य की सराहना की और संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी