प्रकाश पर्व पर अमृतवेले सजा विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान, गुरु महिमा से भाव विभोर हुई संगत


 छठे पातशाह धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह, शाहगंज आगरा में प्रात: अमृतवेले विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सजाया गया,दीवान में बीबा जसप्रीत कौर जी (लुधियाना) के जत्थे ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अत्यंत मधुर एवं रूहानी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया, अमृतमयी शब्द कीर्तन के माध्यम से छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज जी के महान जीवन, त्याग, वीरता तथा आध्यात्मिक उपदेशों का भावपूर्ण गुणगान किया गया, दिव्य कीर्तन श्रवण कर संगत गुरु रस में सराबोर हो गई तथा गुरु घर की अपार खुशियों और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया,ज्ञानी अजीत सिंह ने गुरु महाराज जी के चरणों में समस्त मानवता के कल्याण, सुख शांति एवं चढ़दी कला की अरदास की, कीर्तन दीवान की समाप्ति उपरांत उपस्थित संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरु का अटूट लंगर ग्रहण कर गुरु घर की सेवा एवं प्रसाद का आनंद प्राप्त किया,मुख्य रूप से प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहनलाल गनवानी,गुरमीत सिंह,लव पोपली, अजय अरोड़ा,संजय सेठ,मनोज गिडवानी, जगदीश कर्मचंदानी, भारत संगतानी आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी