निर्जला एकादशी पर शरबत सेवा कर दिया मानवता का संदेश



आगरा, अधिक मास में पड़ने वाली पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर आगरा जागरण कलाकार समिति द्वारा शाहगंज बोदला रोड स्थित मारुति स्टेट चौराहे पर शीतल शरबत की प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा की गई, भीषण गर्मी के बीच समिति के सदस्यों ने हजारों लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया,इस अवसर पर जागरण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, संयम और परोपकार का संदेश देता है, गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य को समाजसेवी श्याम भोजवानी एवं लोगों ने सराहा और समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में सर्वश्री बलवीर सिंह बल्लों,देवेंद्र शास्त्री, हेमंत भाई, प्रेम सितारा, बंटी तूभानी, भानु प्रताप, संदीप अग्रवाल, दीपक मित्तल,सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया, आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण के बीच सेवा भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला,समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं धार्मिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न