आगरा के नामनेर क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन





 आगरा। नामनेर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, वरुण अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल (काना) की विशेष सहभागिता रही। सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी