गंगा दशहरा पर सेवा और पुण्य का संगम, राहगीरों को वितरित किया शीतल शरबत



 आगरा पावन गंगा दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेरिया मोड़ चौराहे पर शीतल मीठे  मिल्क रोज शरबत की प्याऊ लगाकर सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का अनुपम संदेश दिया गया, भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबा हरिदास  महाराज एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी द्वारा एक कन्या को शरबत पिलाकर किया गया, इस अवसर पर वातावरण धार्मिक भावनाओं और सेवा भावना से ओत प्रोत दिखाई दिया,समाजसेवी मनोज नोतनानी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा दान माना गया है और गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार की सेवा का विशेष महत्व है,ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शीतल जल एवं शरबत की प्याऊ लगाकर जनसेवा का कार्य कर रही है, वहीं ट्रस्ट के संरक्षक महेंद्र कुमार जैन ने कहा कि विमल महेश फाउंडेशन जनहित के कार्यों के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर लोगों को जीवन रक्षा के प्रति जागरूक भी कर रहा है,कार्यक्रम में गुरु सेवक श्याम भोजवानी, सोमेश शर्मा, अरविंद दीक्षित, अजय नोतनानी, राजेश यादव, मनोज नोतनानी, योगेंद्र लवानिया, सुभाष गोयल, दिनेश अरोड़ा, प्रशांत, प्रियांशु, कुशाल, इरफान एवं लक्ष्मण ने विशेष सहयोग प्रदान किया,

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी