आलोक चौधरी राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश (किसान प्रकोष्ठ) के प्रदेश सचिव मनोनीत


लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (किसान प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष राम कृष्ण सिंह पटेल ने पार्टी संगठन में विस्तार करते हुए श्री आलोक चौधरी, निवासी आगरा कैन्ट, को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि श्री आलोक चौधरी अपनी निष्ठा और सक्रियता के माध्यम से इस दायित्व का पूर्ण निर्वहन करेंगे। साथ ही, उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के आदर्शों, चौधरी अजित सिंह की विचारधारा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयन्त चौधरी के नेतृत्व में आस्था रखते हुए राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को मजबूती और नई गति प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी