14वें गणेश जी महोत्सव में डांडिया महारास की रही धूम, कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा
आगरा। मनी एन्क्लेव, न्यू आदर्श नगर, बलकेश्वर में आयोजित 14वें गणेश जी महोत्सव के दौरान ‘डीएम सिस्टर्स’ द्वारा डांडिया महारास लीला का भव्य एवं धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और बहनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी एवं मां काली की भव्य महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक सोलो (एकल) नृत्य की प्रस्तुतियां दीं और सामूहिक रूप से डांडिया नृत्य कर समां बांध दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी रही, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
आयोजक नूतन शर्मा एवं मोनल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले 14 वर्षों से लगातार इसी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। इसमें समस्त कॉलोनीवासी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भगवान गणेश की कृपा से भव्य राम कथा का सफल आयोजन हुआ था। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत/भक्ति कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के उपलक्ष्य में 16 सितंबर (बुधवार) को प्रातः 9 बजे पार्वती घाट, कैला देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का वाचन कथा व्यास पंडित सुनील शर्मा जी के मुखारविंद से होगा।इस अवसर पर संजीव शर्मा, संदीप शर्मा, महेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विपिन सिंहल, नीलम, निधि, सरोज, शांति, सोनिया, दीक्षा, आद्या, सीमा सहित महिला मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भक्तगण उपस्थित रहे।
Jarnlist satish Mishra Agra


Comments
Post a Comment