गणेश महोत्सव की धुन पर डांडिया नृत्य, सत्संग में डूबे श्रद्धालु,भक्ति और उल्लास के संगम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे,
आगरा, शाहगंज स्थित साध मोहल्ला, सौरों कटरा के साध रतूराम साहिब दरबार में गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में भक्तिमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सिंधी महिला मंडली, शाहगंज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आराधना के साथ भजन-सत्संग का आनंद लिया, गणेश महोत्सव की धुन पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लास और भक्ति से भर दिया, पूरा दरबार परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा, साध तुलसीदास जी ने दरबार में पधारी संगत का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी को सेवा, सिमरन, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि गणेश उत्सव जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं, ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ती है,कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से साध तुलसीदास, श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, चांदनी भोजवानी, शांति गंगवानी,जिया खूबचंदानी, रितु वासवानी, पुष्पा, नीता खूबचंदानी, लक्ष्मी प्रकाशवानी,चाहत लालवानी, रेखादेवी, पूना लालवानी,हेमलता, भारती, मानसी, जमुना, कमला, देवकी आदि

Comments
Post a Comment