श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई,हवन-यज्ञ के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ विसर्जन
आगरा, बिजलीघर स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा श्रद्धाभाव से आयोजित गणेश महोत्सव का अनंत चतुर्दशी पर विधि-विधान के साथ समापन हुआ, पंडित कमलकान्त द्वारा गणपति महाराज के समक्ष हवन-यज्ञ कराया गया, हवन में शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के सभी व्यापारी भाइयों ने आहुति देकर देश में अमन-चैन, सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, इसके बाद पंडित अवधेश शर्मा द्वारा भव्य आरती कर गणपति बप्पा से सेवा में हुई किसी भी कमी के लिए क्षमा प्रार्थना की गई,गणपति महाराज की प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए, इस दौरान पूरा शिवाजी मार्केट परिवार भक्तिमय माहौल में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा,एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज सचदेवा ने कहा कि गणपति महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और अगले वर्ष भी इसी श्रद्धा व एकता के साथ महोत्सव मनाया जाएगा, संरक्षक श्याम भोजवानी ने कहा कि गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की गई,गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। मौजूद रहेपंकज सचदेवा श्याम भोजवानी, अमित भाटिया,हेमंत गिदवानी, प्रदीप लूथरा,पवन पेंगोरिया, मनोज मल्होत्रा,राहुल चौपडा,संजय भल्ला,रिंकू शर्मा,अशोक कुकरेजा,जॉनी पेसवानी, चंदू भाई,आदि

Comments
Post a Comment