पूर्व सांसदों-विधायकों की पेंशन बंद करने व जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी आगरा को सौंपा ज्ञापन*
प्रधानमंत्री के नाम नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कलैक्ट्रेट में गूंजे 'जय श्री राम' के नारे; कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस*
आगरा। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत के तत्वावधान में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कलैक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित नौ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा को सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार तथा प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर के संयुक्त नेतृत्व में सौंपा गया, जिसे सुमित कटियार ने पढ़कर सुनाया।
ज्ञापन में पूर्व सांसदों, राज्यसभा सांसदों, पूर्व विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों की पेंशन तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक अरबों रुपये पूर्व जनप्रतिनिधियों की पेंशन पर खर्च किए जा चुके हैं, जबकि इस धन का उपयोग देश के विकास, नए अस्पतालों और स्कूलों के निर्माण में होना चाहिए था।
ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें:
पूर्व जनप्रतिनिधियों (सांसद/विधायक) की पेंशन जनहित में तत्काल समाप्त की जाए।
आयुष्मान कार्ड का दायरा दो से छह सदस्यों वाले परिवारों तक किया जाए, जिससे सभी वर्गों को समान लाभ मिल सके।
राष्ट्रहित में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए।
मदरसों और मौलवियों का सरकारी वेतन बंद किया जाए।
भारत को आधिकारिक रूप से हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।
शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगाकर निजी स्कूलों की मनमानी फीस और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लगाया जाए।
यूपीएससी में इस्लामिक/उर्दू परीक्षा प्रणाली की समीक्षा कर उसे बंद किया जाए।
हज यात्रियों को मिलने वाला सरकारी अनुदान बंद हो और देश से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकाला जाए।
धर्मांतरण, 'भूमि जेहाद' और 'लव जेहाद' पर कठोर कानून बनाते हुए आजीवन कारावास का प्रावधान किया जाए।
इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता कुंद कुंद जैन धर्मशाला से हाथों में केसरिया ध्वज और गले में पटके धारण कर जुलूस के रूप में कलैक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन ग्रिज एवं महानगर अध्यक्ष विनोद गौतम ने संयुक्त रूप से किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नितिन गोस्वामी (युवा मंच प्रदेश मंत्री), पूनम राठौर (जिलाध्यक्ष महिला मंच), दीपक जैन (महानगर प्रभारी), दीपक सक्सेना, गोपाल सूर्यवंशी, विमल प्रजापति, दिनेश कुशवाह, भवानी निषाद, रौनक दीक्षित, निपुण, श्रीराम राठौर, सुरेश, अतुल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jarnalist Satish Mishra Agra



Comments
Post a Comment