पीडीए वृक्षारोपण अभियान में छात्रों ने उठाए शिक्षा, रोजगार और आरक्षण से जुड़े मुद्दे


 आगरा। छात्र नौजवान पीडीए  जागरूकता अभियान के तहत समाजवादी छात्र सभा महानगर आगरा द्वारा आगरा कॉलेज परिसर में पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ छात्रों और नौजवानों को उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के आदेशनुसार तथा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा महानगर आगरा के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव ममता टपलू, प्रदेश सचिव  राहुल चतुर्वेदी, वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी, देवेंद्र यादव ,कादिर कुरैशी, सपा नेता मिक्की अरोड़ा, महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश यादव, सनी छाबड़ा  एवं महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी ऋतिक प्रजापति रजा अहमद मौजूद रहे। वृक्षारोपण के दौरान छात्रों ने पेपर लीक, छात्रसंघ बहाली, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, मुफ्त शिक्षा, रोस्टर प्रणाली, पुस्तकालय निर्माण, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार तथा आरक्षण में पारदर्शिता जैसे विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजक आगरा कॉलेज अध्यक्ष श्री ऋषभ शर्मा जी, नम्रता धाकड़ एवं निशांत लकी जी रहे। कार्यक्रम में महानगर महासचिव  रघुवीर वाल्मीकि  महानगर उपाध्यक्ष सलमान खान, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सिंह जाटव, विशाल धाकड़ , आदित्य यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-नौजवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया और अधिक से अधिक लोगों को पेड़ लगाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न