न्यू सिंधी कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों और भक्तिभाव के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन, नम आंखों से दी गई विदाई
आगरा। अवधपुरी स्थित न्यू सिंधी कॉलोनी, कंवर नगर के झूलेलाल मंदिर में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन पूरे विधि-विधान, उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। कॉलोनी के सभी सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को भावभीनी विदाई दी।महोत्सव के दौरान पिछले 11 दिनों तक मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह-शाम विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती, सुंदर भजन और कीर्तन के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। विसर्जन के दिन कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से बप्पा की अंतिम आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधि-विधान पूर्वक विसर्जन प्रक्रिया संपन्न की। "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान और विसर्जन यात्रा को सफल बनाने में मंदिर सेवकों का विशेष योगदान रहा। पुरुष मंदिर सेवकों में कपिल लालवानी, हीरानंद टेकचंदानी, मोतीलाल जी, जयकिशन सोनी, मनोज तीर्थाणी, जीतू और दुर्गेश प्रमुख रूप से व्यवस्था संभालते नजर आए।
महिला सेविकाओं में पलक, कंचन, रानू, राशि, प्रेरणा, विशाखा सोनी, कंचन सोनी, साक्षी, खुशी, विद्या, अनिता मिश्रा, शांति, भागा और भावना सहित कॉलोनी की अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कीर्तन-आरती में समां बांधा।
Jarnlist satish mishra agar
.jpg)

Comments
Post a Comment