दिव्य सेवा ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह एवं सम्मान समारोह संपन्न*
आगरा। दिव्य सेवा ट्रस्ट, आगरा की संस्थापिका डॉ. अरुणा गुप्ता की जयंती एवं ट्रस्ट के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को होटल ओपल कोर्टयार्ड, सिकंदरा में भव्य सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं कला से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मधु बघेल, विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजना बंसल ने डॉ. अरुणा गुप्ता के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सेवा, संवेदना और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने दिव्य सेवा ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। डॉ. मधु भारद्वाज ने अपने संबोधन में साहित्य और काव्य के माध्यम से सामाजिक चेतना तथा मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं विदुषी श्रीमती प्रतिभा केशव तेलंगांवकर ने संगीत को भारतीय संस्कृति एवं समाज को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण शक्ति बताया।कार्यक्रम में डॉ. हरेंद्र चौहान ने डॉ. अरुणा गुप्ता के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सेवा-समर्पण और सामाजिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि किसी संस्था की पहचान उसके सेवा कार्यों और समाज के प्रति उसकी संवेदनशीलता से बनती है।
इस अवसर पर डॉ. अलका सेन ने अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। समारोह में नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। डॉ. संजय सेन ने गिटार वादन तथा डॉ. शिवांकर सेन ने गायन की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुतियों में डॉ. अलका सेन, मिस वृद्धि बंसल, मिस लविशा, मिस देवांशी खरे एवं मिस माहिका भागवानी ने सहभागिता की। समारोह में काव्य एवं साहित्य के क्षेत्र में डॉ. मधु भारद्वाज तथा संगीत के क्षेत्र में श्रीमती प्रतिभा केशव तेलंगांवकर को सम्मानित किया गया।्कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष कुमार कुलश्रेष्ठ ने किया। अंत में डॉ. राकेश शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सम्मानित प्रतिभाओं, कलाकारों तथा उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और दिव्य सेवा ट्रस्ट के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।डॉक्टर पंकज नगाइच, डॉ॰ हरि नारायण चतुर्वेदी , संतोष गौतम राजेश चतुर्वेदी, दया शंकर वर्मा राघव शर्मा सहित अनेक लोग नए मेम्बर बने। समारोह में डॉ. अलका सेन, डा डी वी शर्मा , श्री संतोष कुमार कुलश्रेष्ठ, डॉ. राकेश शुक्ला,, श्री सौरभ कुलश्रेष्ठ, डॉ. शिवांकर सेन, आचार्य सुशील कुमार, सुश्री सोनिका अग्रवाल, श्री सुरेश कुशवाह, डॉ. संजय सेन, श्री के.पी. बंसल, श्री चन्द्र शेखर शर्मा एवं श्री जगमोहन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jarnlist satish mishra agar




Comments
Post a Comment