*रक्षाबंधन पर एवीएमडी इंस्टीट्यूट में गूंजा भाई-बहन के स्नेह का संदेश, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी


 एत्मादपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एवीएमडी इंस्टीट्यूट में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के भाव को समर्पित एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एत्मादपुर पुलिस के पुलिसकर्मी विशेष रूप से विद्यालय पहुंचे, जहां कक्षा 5 से 12 तक की छात्राओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिग्फ्रे चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, मिग्फ्रे डायरेक्टर श्री मनीष नेमीरा मित्तल,को चेयरमैन श्रीमती रीना जालान,को डायरेक्टर डॉ स्वाति चंद्रा एवं ए वी एम डी इंस्टीट्यूट प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिस भाइयों ने भी छात्राओं के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें पेन, पेंसिल किट एवं चॉकलेट भेंट की। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में एत्मादपुर थाना से, एस आई रामपुत गौतम,एस आई शुभम, एस आई सोनी सिंह, 

हेड कांस्टेबल सुनील एवं कांस्टेबल आशीष उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए महिला हेल्पलाइन एवं महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया।

*श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा*

“रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। हमारी छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधना समाज में पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत करने वाला सुंदर संदेश है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों और सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाए।”

*श्री मनीष नेमीरा मित्तल ने कहा*

“बच्चों और पुलिस के बीच इस प्रकार का संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। छात्राओं को यह विश्वास होना चाहिए कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। रक्षाबंधन के इस अवसर पर छात्राओं और पुलिस भाइयों का यह आत्मीय मिलन भाईचारे, सम्मान और सुरक्षित समाज की भावना को मजबूत करता है।”

*श्रीमती निर्मल  चौहान ने कहा*

“हमारे विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम केवल रक्षाबंधन मनाने का अवसर नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी सीखने का माध्यम भी है। पुलिसकर्मियों का विद्यालय आकर बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें जागरूक करना अत्यंत सराहनीय है।”वाइस प्रिंसिपल यतेंद्र सारस्वत सहित कल्पना मैम, शिवानी मैम, गीताजंली मैम, कीर्ति सर, ओमकार सर,एवं तुषार सर  का विशेष सहयोग रहा। रक्षाबंधन के इस अवसर पर एवीएमडी इंस्टीट्यूट में छात्राओं और पुलिस भाइयों के बीच बना यह स्नेहपूर्ण रिश्ता बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा और कार्यक्रम ने “सुरक्षा, सम्मान और विश्वास” का सुंदर संदेश दिया।

jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न