डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
*आगरा, 27 अगस्त 2026* श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा VI से XII तक की छात्राओं द्वारा *बल्केश्वर चौराहे* पर *"रक्षाबंधन के अवसर पर हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम"* का आयोजन किया गया।दिनांक 27अगस्त प्रातः *11 बजे* डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा बल्केश्वर चौराहे पर इस कार्यक्रम में छात्राओं ने राखी बाँधकर भाइयों को सुरक्षा का संकल्प दिलाया और *100 हेलमेट वितरित* किए। साथ ही छात्राओं ने *"भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, हेलमेट पहनकर ही बाहर जाना"* के माध्यम से राहगीरों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर और नुक्कड़ नाटक द्वारा भी यातायात नियमों का महत्व बताया गया।चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल जी* ने कहा - _"बेटियाँ देश की शक्ति हैं। जब बेटियाँ सड़क सुरक्षा का संदेश देंगी तो पूरा समाज जागरूक होगा। हर घर में हेलमेट की आदत डालना जरूरी है।"डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी* ने कहा - _"रक्षाबंधन का त्योहार सुरक्षा का प्रतीक है। बहनों द्वारा बंधी राखी के साथ यदि सुरक्षा का संदेश भी जाए तो यह समाज के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।"को चेयरमैन श्रीमती रीना जलान जी* ने कहा - _"छात्राओं ने आज जो जागरूकता का संदेश दिया है वह अनुकरणीय है। सुरक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी रक्षा है और इस अभियान को हर घर तक पहुँचाना चाहिए।"_को डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा जी* ने कहा - _"आज की बेटियाँ ही कल की ज़िम्मेदार नागरिक बनेंगी। सड़क सुरक्षा को लेकर उनका यह प्रयास पूरे आगरा के लिए प्रेरणा है।"_प्रधानाचार्या नूपुर सिंघल जी* ने कहा - _"हमारी छात्राओं ने आज बहुत सराहनीय कार्य किया। अनुशासन, सुरक्षा और जागरूकता ही सच्ची शिक्षा है। मैं सभी छात्राओं को इस पहल के लिए बधाई देती हूँ।"_*इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में* श्री नितिन अग्रवाल जी, श्री आशीष गोयल जी, श्री अमित अग्रवाल जी, श्री मोहन गोयल जी, श्री हरेश पंजवानी जी, श्री राजकिशोर गुप्ता जी, श्री ओम प्रकाश गोयल जी, श्री भोलेनाथ अग्रवाल जी, श्रीमती सीमा सिंघल जी ने कार्यक्रम की सराहना की और छात्राओं के कार्य की सराहना करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में *स्कूल कोऑर्डिनेटर पूनम सिंघल एवं रिचा खंडेलवाल* तथा *मयंक, पलक, तान्या, रानी, राजीव, धर्मेश आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं* का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात पुलिस व आम जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज समय समय पर इस तरह के प्रोग्राम करके आगरा की जनता को जागरूक करता है और अपने विद्यालय में छात्र छात्राओं को केबल शिक्षित करने का ही काम नहीं करता बल्कि साथ में हर बच्चे को एक जिम्मेदार व जागरूक नागरिक बना रहा है जो कि वाकई सराहनीय है।
Jarnalist Satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment