किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार, आगरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास एवं सौहार्द के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिपूर्वक ध्वजारोहण के साथ हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में श्री योगेश रखवानी जी - व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल जी - प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तर प्रदेश ,जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आगरा एवं मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन*, श्री मनीष कुमार मित्तल जी मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर*, *मिग्फ्रे को चेयरमैन श्रीमती रीना जालान जी* एवं *मिग्फ्रे डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा* उपस्थित रहे।इस अवसर पर *सुपरवाइजर श्रीमती ममता बघेल*, *कॉर्डिनेटर श्रीमती कीर्ति उपाध्याय* सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।परेड* द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात *भारत माता* एवं *मिग्फ्रे माता-पिता* के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने _देश मेरे, वतन वालों, ए वतन, जलवा तेरा जलवा, हिन्दुस्तान मेरी जान_ जैसे *देशभक्ति गीतों* पर मनोहारी प्रस्तुतियां देकर शहीदों को नमन किया। बच्चों का अनुशासन एवं जोश सराहनीय रहा।श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल जी* ने कहा, _"स्वतंत्रता दिवस हमें शहीदों के बलिदान को स्मरण करने एवं देश की एकता-अखंडता को सुदृढ़ करने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना इसी प्रकार विकसित होनी चाहिए।"_श्री मनीष कुमार मित्तल जी* ने कहा, _"किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति के भाव भी विकसित कर रहा है, जो अत्यंत गर्व की बात है।"_श्री योगेश रखवानी जी* ने कहा, _"आज के युवा ही कल का भारत हैं। अनुशासन, परिश्रम एवं ईमानदारी से ही हम राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।"_कार्यक्रम के अंत में *चेयरमैन श्रीमती रीना जालान जी* एवं *डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा जी* ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा दी तथा सभी को अल्पाहार वितरित किया।कार्यक्रम का *संचालन श्रीमती कीर्ति उपाध्याय* द्वारा किया गया, जबकि *एंकरिंग की भूमिका कुमारी रिया एवं कुमारी आयुषी* ने बखूबी निभाई।

अंत में सभी ने *राष्ट्रगान* के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में *समस्त शिक्षकगण* - _प्रीति, प्रियांशी, नेहा, अंजू, विशाल, पायल, गीता, गौरी,  अंजू चौहान, कविता, साधना यादव,शिवानी, कुमकुम, कोमल, सीमा, अपर्णा, रागिनी, सोनम, साधना, खुशबू, वर्षा, राधा, पुष्पा, दीपिका, रश्मि, प्रीति दुबे, रीमा, आरती_ का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न