किड्स वनस्थली में गूंजा 'नशा छोड़ें, जीवन संवारें' का संकल्प,प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी और ब्रह्माकुमारी बहनों ने बच्चों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ_



 आगरा। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में अब स्कूली बच्चे भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में बुधवार को "नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम"का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और संस्कारमय जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल जी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा प्रणित उत्तर प्रदेश रहे।  

इस अवसर पर *मनीष कुमार मित्तल जी* - डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप, *डॉ. रीना जालान* - चेयरमैन, मिग्फ्रे ग्रुप, *डॉ. स्वाति चंद्रा* - डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप, *आशा दीदी एवं विनीता दीदी* - ब्रह्माकुमारी आश्रम, *उमा अली* - वाइस प्रिंसिपल, *ममता बघेल* - सुपरवाइजर, विशाल , अंजू, गौरी, गीता, रिया, खुशबू, प्रीति सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदियों ने बच्चों को समझाया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और अनुशासन अपनाने का आह्वान किया।


*वीरेंद्र कुमार मित्तल जी* ने कहा, _"बच्चों को बचपन से ही नशे के खिलाफ जागरूक करना होगा। यही हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव है।"_  

*मनीष कुमार मित्तल जी* ने कहा, _"युवा देश का भविष्य हैं। नशे से बचाकर ही हम स्वस्थ और सशक्त भारत बना सकते हैं।"_  

*डॉ. रीना जालान* ने कहा, _"विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा नहीं, चरित्र निर्माण भी है। ऐसे कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होंगे।"_  

*डॉ. स्वाति चंद्रा* ने कहा, _"स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। नशे से दूर रहकर ही बच्चे अपने सपने पूरे कर देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।"_

कार्यक्रम के अंत में *गौरव, कृष्ण, सोहम, लक्ष्मेंद्र, तन्वी, दीपिका, गौरांश, कार्तिक* सहित सभी विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे जीवनभर नशे से दूर रहेंगे और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देंगे।  

पूरे विद्यालय परिसर *"नशा छोड़ें, जीवन संवारें"* के नारों से गूंज उठा।

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न