आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तक: किड्स वनस्थली के बच्चों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 27 पदक , ट्रॉफी पर विजय हासिल
आगरा। कालिंदी विहार स्थित सीबीएसई से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में आगरा ताज ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में विजयी बच्चों का भव्य हर्षोल्लास के साथ सम्मान किया गया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में आगरा के 12 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों एवं 8 ताइक्वांडो अकादमियों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में नन्हें खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रहार से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश , प्रदेश महामंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश एवं मिग्फ्रे ग्रुप के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मिग्फ्रे ग्रुप के निदेशक श्री मनीष कुमार मित्तल उपस्थित रहे। अतिथियो ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि _“ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तक की यात्रा है। यह बच्चों में अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का निर्माण करता है। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व देकर अनुकरणीय कार्य कर रहा है।”विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार मित्तल ने कहा कि आगरा की धरती पर पहली बार इस स्तर की चैंपियनशिप का सफल आयोजन होना गर्व का विषय है।
*किड्स वनस्थली का शानदार प्रदर्शन*
प्रतियोगिता में किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदकों पर कब्जा जमाया। जिसमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्वर्ण पदक विजेता:* अयांश वर्मा (कक्षा-2), पृथ्वी (कक्षा-8), अनंत तोमर (कक्षा-8), त्रिशा (कक्षा-1), अव्यांश वैष्णव (कक्षा-3), नावेद (कक्षा-8)।
रजत पदक विजेता:* शिवांश (कक्षा-1), जयंत चौहान (कक्षा-5), प्रियांशु कुशवाहा (कक्षा-3), अनम (कक्षा-4), विराट शर्मा (कक्षा-5), मुकुल (कक्षा-8)।कांस्य पदक विजेता: वंश शर्मा, राम शर्मा, माधव, पवन, आयुष शुक्ला, दिया पाठक, पार्थ त्यागी, मान्या, विहान, लक्ष्य चौहान, जयवर्धन (यूकेजी), लवी, ओम, प्रगति शर्मा एवं अभी।आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा अध्यापक श्री विशाल वर्मा एवं शिक्षिका नेहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय की सह-प्रधानाचार्या श्रीमती उमा अली सुपरवाइजर श्रीमती ममता बघेल, समन्वयक श्रीमती कीर्ति उपाध्याय सहित प्रीति सक्सेना, गीता कुमारी, आयुषी शर्मा, कविता चतुर्वेदी, साधना यादव, सोनम, खुशबू, वर्षा, पुष्प, अंजू, रश्मि, दीपिका, सीमा, अपर्णा, शिवानी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Comments
Post a Comment