गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास जी की कुटिया में सजेगा भव्य अलौकिक कीर्तन दरबार, 650 दीपों से मनाई जाएगी गुरु जयंती


 आगरा, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 29 जुलाई 2026 शाम 5 बजे से छलेसर रोड स्थित  चेतना स्तम्भ पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कुटिया में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य अलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा, इस अवसर पर  गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 650 दीप प्रज्वलित कर गुरु महिमा का गुणगान किया जाएगा तथा संपूर्ण वातावरण भक्ति रस से सराबोर होगा,कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सान्निध्य में कीर्तन, भजन, गुरु वंदना एवं सत्संग का आयोजन होगा, श्रद्धालु गुरु चरणों में नतमस्तक होकर सुख, शांति एवं आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति करेंगे,आयोजक रवि कांत मुल्ला जी एवं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने समस्त गुरु प्रेमी संगत से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियां एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की विनम्र अपील की है, उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करने का अनुपम अवसर है,

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी