6 अगस्त को गुरुद्वारा दशमेश दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव
आगरा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर-विभव नगर प्रबंधन कमेटी की बैठक गुरुद्वारा परिसर में आयोजित हुई, प्रबंधक कमेटी के मेंबरों द्वारा आगामी 6 अगस्त 2026 शाम 7 बजे से से आयोजित होने वाले सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव की जानकारी दी गई,प्रबंधन कमेटी ने बताया कि इस अवसर पर विशेष गुरमत समागम एवं कीर्तन दीवान सजाया जाएगा, हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह, गुरशरण सिंह( बब्बू वीर ) गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे, कमेटी ने समस्त गुरु रूप साध-संगत से हाथ जोड़कर विनम्र अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में आयोजित कीर्तन दरबार का लाभ प्राप्त करें,गुरु का अटूट लंगर वरतेगा बैठक में प्रधान हरपाल सिंह, मलकीत सिंह, श्याम भोजवानी, गुरिंदर सिंह ओबरोय , इंद्रजीत सिंह वाधवा, सुरेंद्र सिंह लवली, देवेंद्र सिंह जुल्का, मनदीप सिंह, ज्ञानी मनसा सिंह, कृपाल सिंह, सनी सिंह, परमजीत सिंह, सहित प्रबंधन कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे.
Jarnalist Satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment