शिक्षा की ज्योति से ही अंधकार दूर होगा।बेटियों को शिक्षित करके ही भविष्य देश का उज्ज्वल होगा।
समाज में सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपने अदम्य परिश्रम, प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता से सफलता की नई इबारत लिखने वाली मेधावी छात्राओं की उच्च शिक्षा हेतु 'उदयन शालिनी फैलोशिप' कार्यक्रम एक सहारा बन कर उभरा है। यह एक भारतीय एनजीओ (पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट) है, जिसे 1994 में पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया था। 'उदयन शालिनी फैलोशिप' की शुरूआत वर्ष 2002 में 72 कन्याओं के साथ दिल्ली में की गई, जो यह सुनिश्चित करता है कि छात्राएँ अपना स्नातक पूरा कर एक प्रतिष्ठित, स्वतंत्र एवं सामाजिक रूप से जिम्मेदार महिला बनें। आगरा चैप्टर की शुरुआत 2021 में शिक्षादान फाउंडेशन के सहयोग से 50 लड़कियों के साथ की गई थी, जो आज बढ़कर 172 हो गई है।इसी श्रृंखला में दिनांक 26 जुलाई, 2026 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में उदयन केयर के आगरा अध्याय के छठवें प्रेरण समारोह* का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन के बाद अतिथिगणों का प्रकृति की अमूल्य धरोहर नवांकुर प्रदान कर स्वागत किया गया।तत्पश्चात डाॅ. सुशील गुप्ता के निर्देशन में* सत्र 26-27 हेतु कैबिनेट का गठन किया गया, जिसका विवरण निम्नांकित है-
🌲 *हेड गर्ल* - रिद्धि शर्मा
🌲 *वाइस हेड गर्ल*- अंशिका अग्रवाल
🌲 *सोशल मीडिया इंचार्ज* - ॠतु प्रजापति
🌲 *बैच कैप्टन*
*बैच-3*- मेहरुन्निशा
*बैच-4*- मनीषा दसीला
*बैच-5*- अंजली माथुर
*बैच-6*- शिप्रा कुमारी
🌲 *बैच प्रिफेक्ट्स*
*बैच-3* - खुशी कुमारी व ॠतु
*बैच-4* - नंदिनी झा व कामर जहां
*बैच-5* - एन्नी मैसी व श्रद्धा शर्मा
आगरा में इस वर्ष 30 लड़कियाँ 'उदयन शालिनी फैलोशिप' परिवार का हिस्सा बनी हैं, जिनमें *क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज - 7, सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज - 5, श्री केदारनाथ नाथ सेक्सरिया कन्या इंटर कॉलेज - 4, श्री राम स्वरूप सिंघल कन्या इंटर कॉलेज - 6, तुलसी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज - 2, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आगरा - 3, चंद्रा बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज, आगरा - 2, श्री रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज, आगरा - 1 छात्राएँ चुनी गई हैं। संस्था की ओर से प्रत्येक छात्रा को शैक्षिक कार्यों हेतु 10 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है, जो उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।संस्था की संस्थापक प्रबंध ट्रस्टी व विशिष्ट अतिथि डाॅ. किरन मोदी ने शालिनी फैलोशिप के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बालिकाओं को इस फेलोशिप का उचित प्रयोग करते हुए इस संस्था को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए एवं हर मुश्किल का सामना कर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संध्या अग्रवाल (प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने उदयन केयर के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि कैरेक्टर, कन्विक्शन, करेज, कर्टेसी व काॅन्फिडेंस सफलता के आधारभूत तत्व हैं, जिन्हें अपने जीवन में सम्मिलित कर हम सफलता के सोपान चढ़ सकते हैं। सलाहकार समिति सदस्य, डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपना आदर्श स्थापित करके प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ते रहना है। उन्होंने बताया कि *डाॅ. रुचिका गर्ग और डॉ. चीनू अग्रवाल* ने 30 शालिनियों में से एक-एक शालिनी की जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से ली है।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डाॅ. बी.एम. अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।इस अवसर पर शाहीन निशा (बैच 1, पूर्व हैड गर्ल) ने समस्त शालिनियों को शपथ दिलाई। बैच 2 व 4 की शालिनियों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैष्णवी व उनके समूह के गीत ने वातावरण में मिठास घोल दी। अंत में *शिल्पा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन नैंसी बघेल व अंशिका श्रीवास्तव* ने अत्यंत ही प्रभावशाली रूप से किया। समारोह में सीमा सहजपाल, आशीष चक्रवर्ती, जॉन प्रदीप उलरिक, डॉ. नीलम मेहरोत्रा, पी.एस. ओबेरॉय, एडवोकेट नम्रता मिश्रा, भावना रघुवंशी, दिव्या कालरा, सीए ऋचा बिंदल गोयल, शिल्पा गोयल, डॉ मोनिका अग्रवाल, प्रतिभा कुलश्रेष्ठ, राशि गर्ग, मोहित महाजन, डॉ. शेफालिका श्रीवास्तव, वंदना टंडन, शशांक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उत्कर्ष जायसवाल, मुकेश मीरचंदानी, राजीव टंडन, अजीता बरनवाल, जगप्रीत सिंह सचदेवा, प्रतिभा सुनीति शॉ, डॉ. अंशिका सरकार, डॉ. वागिशा गुप्ता व नरेंद्र कुशवाह उपस्थित रहे।
Jarnalist Satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment