वी.के. मित्तल ने युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित, कहा— "रक्तदान केवल महादान नहीं, बल्कि किसी जीवन को नया वरदान देने का संकल्प है।



 आगरा, 15 जुलाई। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) के राष्ट्रीय महासचिव मा. सर्वेश पाठक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत, उत्तर प्रदेश) के प्रदेश महामंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार (वी.के.) मित्तल ने मुख्य रूप से सहभागिता करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है।इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र कुमार (वी.के.) मित्तल ने उपस्थित युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, "रक्तदान केवल महादान नहीं, बल्कि किसी जीवन को नया वरदान देने का संकल्प है। आइए, हम सभी मानवता की सेवा का यह संकल्प लें कि जब भी अवसर मिले, निःस्वार्थ भाव से रक्तदान अवश्य करें।"कार्यक्रम में प्रमोद कुमार गोयल जी, निशांत अग्रवाल जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मा. सर्वेश पाठक को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का वातावरण सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी अतिथियों ने ऐसे जनहितकारी आयोजनों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं मानव सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी