चेतना स्तंभ पर गुरु पूर्णिमा पर सजा भव्य कीर्तन दरबार, दिव्य आभा से आलोकित हुआ परिसर



 आगरा, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फिरोजाबाद रोड, छलेसर स्थित चेतना स्तंभ पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कुटिया में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया, इस अवसर पर गुरु महिमा के प्रतीक स्वरूप 650 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिनकी दिव्य आभा से पूरा परिसर आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित हो उठा,पावन तीर्थ श्री सचखंड हेमकुंड साहिब के हजूरी रागी वीर हरप्रीत सिंह जत्थे ने गुरु महिमा से ओतप्रोत गुरबाणी कीर्तन एवं कथा का रसपूर्ण गायन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया, श्रद्धालु गुरु महिमा का गुणगान सुन भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण छा गया,कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में अरदास कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा गुरु का अटूट लंगर प्रसाद ग्रहण किया, आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का रविकांत मुल्लाजी ने पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया, गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता विधायक डॉ धर्मपाल सिंह,विधायक विजय शिवहरे समाजसेवी श्याम भोजवानी,रोहित कत्याल, रामबाबू हरित इंद्रजीत सिंह आर्य देवकीनंदन सोन, बिजेंद्र सिंह,दिनेश भारती मानवीर चौहान, राजू परमार,अनिल सारस्वत आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी