गुरु पूर्णिमा पर गुरुद्वारा दशम पिता साहिब में सजा विशेष कीर्तन दीवान


 आगरा,गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा दशम पिता साहिब, शाहगंज में विशेष कीर्तन दीवान आयोजित किया गया, दीवान में भाई गुरप्रीत सिंह जी (रिंकू वीर जी) ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में माथा टेककर फूलों की वर्षा कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया,

हजुरी रागी भाई अजीत सिंह ने गुरु महिमा का गुणगान किया गया तथा संगत ने गुरबाणी के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया, समापन पर अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया,

सेवा में रहे  प्रधान बॉबी आनंद,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहनलाल गंनवानी, लव पोपली, अजय अरोड़ा, संजय सेठ,मनोज गिदवानी, जगदीश करमचंदानी, भारत संगतानी,

लखन, पवन, वर्षा कर्मचंदानी, दीपा लालवानी, भूपेंद्र कौर आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी