वीरेन्द्र कुमार मित्तल के प्रेरक नेतृत्व में सम्पन्न हुई 10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, डॉ. एम.पी.एस. स्कूल बना ओवरऑल चैम्पियन
आगरा, 20 जुलाई। आगरा जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य समापन समारोह डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज, बल्केश्वर, आगरा में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने योग की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) के प्रदेश महामंत्री, क्रीड़ा भारती आगरा के जिला अध्यक्ष एवं मिगफ्रे ग्रुप के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री मित्तल ने कहा कि "योग केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, सशक्त मन, अनुशासित जीवन और संस्कारित समाज की आधारशिला है।" उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर योग एवं खेलों से जुड़े रहने का संदेश दिया तथा सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई दी।प्रतियोगिता में डॉ. एम.पी.एस. स्कूल ने ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि किड्स वनस्थली स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान तथा ए.पी. क्लब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में डॉ. एम.पी.एस. स्कूल प्रथम, गणेशा राम नगर इंटर कॉलेज द्वितीय तथा क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों एवं विद्यालयों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मिगफ्रे ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, सह-अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान, सह-निदेशक डॉ. स्वाति चन्द्रा, डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।समारोह में योगाचार्य हरिओम दास (पतंजलि), प्रमोद कुमार पचौरी (जिला प्रभारी, पतंजलि युवा भारत), राजेश कुमार कुलश्रेष्ठ (क्षेत्र संयोजक, क्रीड़ा भारती), चन्द्र प्रकाश सिंह राजपूत (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती, आगरा), शंतोष गौतम (क्रीड़ा प्रभारी), देवान गुरु (क्रीड़ा भारती) तथा विशेष अतिथि नीतेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मिगफ्रे ग्रुप एवं डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रीमती ममता, श्रीमती पूनम, धर्मेश, पलक एवं विशाल ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं का सफल संचालन करते हुए प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने उनके समर्पण, मेहनत एवं उत्कृष्ट सहयोग की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।अंत में श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने कहा कि मिगफ्रे ग्रुप भविष्य में भी योग एवं खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा, जिससे युवा पीढ़ी स्वस्थ, अनुशासित और संस्कारित7 भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। आयोजकों ने सभी निर्णायकों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
jarnlust satish mishra agra

Comments
Post a Comment