प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में स्थापित भारत की प्रथम Feeling Minds® ई-क्यूब लैब (अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा प्रयोगशाला) के शुभारंभ के उपलक्ष्य में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में स्थापित भारत की प्रथम Feeling Minds® ई-क्यूब लैब (अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा प्रयोगशाला) के शुभारंभ के उपलक्ष्य में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 जुलाई, 2026 को अपराह्न 12:00 बजे किया गया ई-क्यूब लैब, Feeling Minds® की एक अभिनव एवं शोध-आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यालयों में सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (Social-Emotional Learning), भावनात्मक साक्षरता, मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता, निर्णय क्षमता, सहानुभूति तथा जीवन कौशल को अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से विकसित करना है। यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों को केवल भावनाओं के बारे में पढ़ाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उन्हें भावनाओं को पहचानने, समझने, व्यक्त करने, नियंत्रित करने तथा वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में स्वस्थ निर्णय लेने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है। यह ई-क्यूब लैब केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालयी नेतृत्व, परामर्शदाताओं तथा अन्य व्यक्तिगत शिक्षार्थियों (Individual Learners) के लिए भी प्रशिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम, भावनात्मक सशक्तिकरण एवं जीवन कौशल विकास का एक समर्पित केंद्र होगी। इसके माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों एवं समुदायों के लिए वैज्ञानिक एवं अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ई-क्यूब लैब की अवधारणा, इसकी वैज्ञानिक पृष्ठभूमि, उद्देश्य, विशेषताएँ तथा विद्यालयी शिक्षा में इसके दूरगामी प्रभावों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) एवं सीबीएसई के समग्र विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दृष्टिकोण के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।
Jarnlist satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment