कमला नगर में चंद्र दिवस पर महा आरती व भंडारे का आयोजन संपन्न, झूलेलाल जी के चालिया व्रत का हुआ शुभारंभ*




 आगरा, 15 जुलाई 2026: जय झूलेलाल सेवा संगठन परिवार, कमला नगर की ओर से आज बुधवार को 'चंद्र दिवस' के पावन अवसर पर राधिका फुटवियर, पानी की टंकी के पास, कमला नगर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ उठाया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे भगवान झूलेलाल जी की महा आरती के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्ण वातावरण में प्रभु के जयकारे लगाए। महा आरती के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।विशेष रूप से, इस वर्ष भगवान झूलेलाल जी के 'चालिया व्रत' का भी आज से ही शुभारंभ हुआ है, जिसे लेकर समाज में विशेष उत्साह का माहौल देखा गया।संगठन के अध्यक्ष दीपक अतवानी और महामंत्री राजीव नागरानी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी भक्तों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चंद्र दिवस और चालिया व्रत के इस पावन उपलक्ष्य पर आयोजित महा आरती में भक्तों की उपस्थिति सराहनीय यही


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी