40 वर्ष 5 माह की स्वर्णिम रेल सेवा पूरी कर लोको पायलट मेल व NCRMU शाखा सचिव राम सिंह जाट हुए सकुशल सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई*





 आगरा छावनी:भारतीय रेलवे में अपनी निष्ठा, लगन और उत्कृष्ट सेवाओं के चार दशक पूरे करने वाले लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस) एवं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU) के शाखा सचिव श्री राम सिंह जाट आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को सकुशल सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आगरा छावनी स्थित लोको पायलट एवं गार्ड लॉबी तथा NCRMU मंडल कार्यालय पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ रेल कर्मियों और यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*​स्टीम इंजन से लेकर मेल लोको पायलट तक का सफर*

​श्री राम सिंह जाट ने भारतीय रेल में वर्ष 1986 में स्टीम इंजन के दौर में बतौर फायरमैन अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर समय-समय पर पदोन्नति पाते हुए वे लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस) के पद पर पहुंचे। अपने 40 वर्ष और 5 माह के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

*​सहकर्मियों और अधिकारियों ने किया सम्मानित*

​विदाई समारोह के दौरान सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर श्री जी. सी. पाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर श्री राम सिंह जाट के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें स्टाफ की ओर से मोमेंटो भेंट किया। सहकर्मियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर और उपहार स्वरूप एक बड़ा सूटकेस भेंट कर सम्मानित किया। ​शाम को मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल ने श्री राम सिंह जाट को माला पहनाकर उनका पीपीओ (PPO) प्रदान किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

*​सहकर्मियों से साझा किए अनुभव*

​इस अवसर पर श्री राम सिंह जाट ने सभी रेल अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपने 40 वर्ष से अधिक के अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इसी लगन और मेहनत से रेल सेवा करते रहें ताकि वे भी सकुशल सेवानिवृत्ति का सौभाग्य प्राप्त कर सकें। अपने सम्मान से अभिभूत होकर उन्होंने सभी साथियों और यूनियन पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

​प्रमुख उपस्थिति ​समारोह में NCRMU के मंडल मंत्री का० सुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष का० विजय सिंह मीणा, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का० राकेश पाठक, केंद्रीय उपाध्यक्ष का० विजयवीर सिंह, का० संजीव जैन, संयुक्त मंडल सचिव का० नीरज परिहार, मंडल कोषाध्यक्ष का० हरिओम भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष का० आर. के. चाहर, शाखा अध्यक्ष का० महेश चंद, का० बी. एस. लवानियां, का० राजू मीना, शाखा सचिव का० अभिमन्यु वर्मा, दीपक उपाध्याय, का० राहुल चौधरी, का० ब्रजपाल सिंह, का० रविंद्र सिंह, का० रमेश बघेल, का० आयुष यादव, का० अरुण शर्मा, का० रवि तिवारी, का० हरकेश मीना, का० सत्येंद्र यादव, का० सुरेशचंद, का० वरुण दुबे, का० अशोक मीना, का० सतीश यादव, का० पी. के. दुबे, का० विमल, का० आर. पी. मीना, का० देश दीपक, का० दाऊदयाल गौतम, का० सुनील कुमार पाठक, का० वी. पी. मेन (रिटायर्ड मेल लोको पायलट), छीतर सिंह सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।


Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी