आगरा: रेल कर्मी की बेटी ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया


आगरा। आगरा रेल मंडल में मुख्य लोको निरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री राजेश त्रिपाठी की पुत्री कु० शौम्या त्रिपाठी ने नीट (NEET) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल और पूरे आगरा शहर को गौरवान्वित किया है। शौम्या ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है।शौम्या की इस उपलब्धि पर आगरा रेल मंडल के अधिकारियों, रेल कर्मियों और एन सी आर एम यू (NCRMU) के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। संघ के मंडल मंत्री का० सुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष का० विजय सिंह मीणा, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का० राकेश पाठक, केंद्रीय उपाध्यक्ष का० विजयवीर सिंह, संयुक्त मंडल सचिव का० नीरज परिहार, मंडल कोषाध्यक्ष का० हरिओम भारद्वाज, शाखा अध्यक्ष का० महेश चंद, का० बी एस लवानियां, शाखा सचिव का० अभिमन्यु वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शौम्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ​परिजनों और शुभचिंतकों ने इस सफलता का श्रेय शौम्या की कड़ी मेहनत और जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, नेहरू एनक्लेव के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। सभी ने विश्वास जताया है कि शौम्या अपनी आगे की पढ़ाई में और भी अधिक उन्नति कर समाज और देश की सेवा करेंगी।


Jarnalist Satish Mishra Agra 

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी