डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज में 10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने जीते अनेक पदक


आगरा, 18 जुलाई। आगरा जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज, सरस्वती नगर, बल्केश्वर, आगरा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन, लचीलापन एवं संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी.पी. सिंह (महासचिव, WYSF) एवं डॉ. अनिल कुमार पटेल (IFS) (अध्यक्ष, UPYSA) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नीतेश अग्रवाल (डायरेक्टर, Nitesh Chains) एवं के.एम. सिंघल (Founder & CEO, appan.in) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुरारी लाल गोयल (पार्षद एवं संस्थापक/अध्यक्ष, सेवा आगरा) द्वारा किया गया।कार्यक्रम में श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल (भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) के प्रदेश महामंत्री, क्रीड़ा भारती आगरा के जिला अध्यक्ष एवं मिगफ्रे ग्रुप के चेयरमैन )की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को योग एवं खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर मिगफ्रे ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, सह-अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान, सह-निदेशक डॉ. स्वाति चन्द्रा, डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल, श्रीमती चारू पटेल तथा हांगकांग में कार्यरत डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र श्री अर्पित अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पदक विजेताओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में प्रमोद कुमार पचौरी (जिला प्रभारी, पतंजलि युवा भारत), राजेश सिंह कुशवाह (विभाग संयोजक, क्रीड़ा भारती आगरा), के.एम. सिंघल (संगठन सचिव), नीतेश अग्रवाल (अध्यक्ष, A.D.Y.S.A.) तथा रूपेश अग्रवाल (सचिव, A.D.Y.S.A.) सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।अंत में आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से योग एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

NCRES धौलपुर शाखा ने रचा इतिहास - रेल संस्थान चुनाव निर्विरोध जीता