भाजपा महानगर इकाई ने अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत के आगमन की तैयारियों को लेकर की बैठक*


 आगरा: भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आदरणीय राजकुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 18 जुलाई को अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अशोक रावत जी के प्रस्तावित प्रथम महानगर आगमन को ऐतिहासिक बनाना और उनके स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना था।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रथम आगमन है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें इस आगमन को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क का माध्यम बनाना है।इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार माहौर ने कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से रखी। बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री राकेश जाटव, प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष लालटेश चौधरी, मांगीलाल जी, मुकेश राजोरिया, सतीश माहौर, सतीश जाटव, रामपाल नागर, कमलेश जाटव, अनिल पिप्पल सहित महानगर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी