चंद्र दर्शन (चण्ड) पर्व पर भक्ति और उल्लास की छटा, महिला मित्र मंडल ने किया भव्य सत्संग


 आगरा, सिंधी समाज के पावन पर्व चंद्र दर्शन (चण्ड) के अवसर पर महिला मित्र मंडल, द्वारा श्री झूलेलाल मंदिर ताजगंज में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री झूलेलाल सांईं की प्रतिमा पर दादी पकानी चाँदनी भोजवानी लक्ष्मी ज्ञानचंदानी द्वारा पुष्पमालाएं अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात महिलाओं ने सामूहिक रूप से सिंधी भजनों की मधुर प्रस्तुति देते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया, भजन झूलेलाल लाल साईं झूलेलाल, बेड़ा पार लगाए झूलेलाल,,, रख त झूलेलाल ते पाडे पुरी कंदो,,,जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया,भव्य आरती, पल्लव, अरदास एवं सामूहिक प्रार्थना की गई तथा समाज, देश और विश्व के सुख, शांति, समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की गई। इस शुभ अवसर पर  महिला मित्र मंडल की सभी सदस्याएं पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ ईष्टदेव भगवान झूलेलाल साईं के दरबार में झूमते नाचते अपनी उपस्थित दी दादी पकानी चांदनी भोजवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, केसर आसवानी,पूजा मोटवानी,नंदनी तुलसानी,भावना,मानसी दिव्या मोटवानी,हैप्पी बसरानी,सपना,दिशा,काव्या,महक, पूजा, रेनू आदि धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, पूरे व्यवस्था मे रहे झूलेलाल मित्र मंडल ताजगंज

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी